Pitru Paksha 2023 Date: पितृों को समर्पित माह यानि पितृ पक्ष माह भाद्रपद मास पूर्णिमा की तिथि से शुरु होता है और अश्विन मास की अमावस्या को इसका समापन होता है. ये मास पितृों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म करने के लिए होता है. श्राद्ध का अर्थ श्रद्धा से है. पितृ पक्ष जब आरंभ होते हैं तो पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है. पितृ पक्ष में पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है.

ऐसा माना जाता है कि अगर आप श्राद्ध नहीं करते तो पितृरों की आत्मा को शांति नहीं मिलती, वहीं उससे आपके घर में कलेश की स्थिति बढ़ने लगती है. आइये जानते हैं साल 2023 में श्राद्ध की शुरुआत कब से हैं , जानते हैं इसकी पूरी लिस्ट के बारे में.

पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां  2023 (Pitru Paksha 2023 Start Date and Time)

 

 

दिनांकदिनतिथि/श्राद्ध
29 सितंबर 2023शुक्रवारपूर्णिमा श्राद्ध
29 सितंबर 2023शुक्रवारप्रतिपदा श्राद्ध
30 सितंबर 2023शनिवारद्वितीया श्राद्ध
01 अक्टूबर 2023रविवारतृतीया श्राद्ध
02 अक्टूबर 2023सोमवारचतुर्थी श्राद्ध
03 अक्टूबर 2023मंगलवारपंचमी श्राद्ध
04 अक्टूबर 2023बुधवारषष्ठी श्राद्ध
05 अक्टूबर 2023गुरुवारसप्तमी श्राद्ध
06 अक्टूबर 2023शुक्रवारअष्टमी श्राद्ध
07 अक्टूबर 2023शनिवारनवमी श्राद्ध
08 अक्टूबर 2023रविवारदशमी श्राद्ध
09 अक्टूबर 2023सोमवारएकादशी श्राद्ध
11 अक्टूबर 2023बुधवारद्वादशी श्राद्ध
12 अक्टूबर 2023गुरुवारत्रयोदशी श्राद्ध
13 अक्टूबर 2023शुक्रवारचतुर्दशी श्राद्ध
14 अक्टूबर 2023शनिवारसर्व पितृ अमावस्या

हिन्दू धर्म में श्राद्ध का बहुत महत्व बताया गया है. इन दिनों में हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं, साथ ही उनका अभार प्रकट करते हैं. ऐसा माना जाता है कि अगर आपके पितृ आपसे खुश रहेंगे या तृप्त रहेंगे तभी वो आपको और आपके परिवार को आशीर्वाद देंगे. जिससे आपके परिवार में सुख, शांति बनी रहेगी.

हिन्दू धर्म में माना जाता है कि हमें अपने पूर्वजों का श्राद्ध संस्कार व पिंड दान जरुर करना चाहिए, इससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है. तो आप भी इस साव पड़ने वाले श्राद्ध की इस लिस्ट को नोट कर लें.

बुध का मेष राशि में उदय आज, इन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.