एक्सप्लोरर

Meditation : केवल सहजता के साथ शांत भाव से की प्रार्थना सफल कर सकती है यह जन्म, कैसे नियंत्रित करें इच्छाएं 

Meditation : ध्यान के तीन चरण होते हैं. प्रथम चरण में कहा जाता है कि सहज रूप से हृदय में ईश्वर प्रकार को देखें. दिमाग पर बिल्कुल जोर न दें.

Meditation : नर से नारायण होने का प्रयास यानी अपने सद्गुणों का विकास करने से ईश्वर अवश्य ही प्रसन्न हो सकते हैं. सहज ध्यान विधि से किसी भी परिस्थिति में तनाव रहित, संतुष्ट और आनंदमय जीवन जिया जा सकता है. ध्यान लगाने की यह एक ऐसी सरल-सहज विधि है, जो आम लोगों के लिए वरदान स्वरूप है. यह एक ऐसी पूजा है जिसमें ऊपरी किसी वस्तु यथा अगरबत्ती, दीपक, प्रसाद, माला आदि किसी की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है.

सभी जानते हैं कि आत्मा परमात्मा का अंश है जैसे बूंद और समुद्र परंतु अनेक प्रकार के अच्छे-बूरे संस्कार और विचारों की भीड़ उस उज्जवल आत्मा को वैसे ही ढंक लेती है, जैसे राख की परत चिंगारी को ढंक लेती है. नाना प्रकार के सोच–विचार और दूसरों के क्रियाकलाप हमारी आत्मा को परेशान करते रहते हैं और हम दृढ़ संकल्प के अभाव में लाचार प्राणी की तरह जीवन को कोसते रहते है. हम अपने आप को दुखी और बीमार बना लेते हैं. नर से नारायण होने का प्रयास यानी अपने सद्गुणों के विकास करने में ईश्वर अवश्य ही प्रसन्न हो सकता है.

हमारे हृदय में ईश्वरीय प्रकाश है. संस्कारों और विचारों की राख हटाकर उसका ध्यान कीजिए, ऐसा अनुभव होगा जैसे व्यर्थ ही हमने कष्ट झेला. कस्तूरी मृग के समान सत् चित्त आनंद रूपी कस्तूरी हमारी आत्मा में ही विद्यमान है. सहज ध्यान से जीवन जीने की कला आती है. आत्मविश्वास बढ़ता है, एकाग्रता आती है और सबसे बड़ी बात प्रतिकूल परिस्थितियों में भी मनुष्य आनंद की अवस्था में रहता है, उत्साहपूर्वक काम करता है.

नारायण हमारे दायरे में थे और हमने वहां तक पहुंचने की कभी कोशिश ही नहीं. जैसे जल का वेग समस्त प्रकार के कूड़े-करकट को बहाकर स्वच्छ व शून्यता लाता है. उसी प्रकार ध्यान समस्त संस्कार जिनके कारण मनुष्य को आपदा, दुःख और क्लेश झेलना पड़ते है. तनाव पैदा करने वाले विचार, बिना कारण के ही अपमानित और तिरस्कृत होना पड़ता है, इन सबसे मुक्ति दिलाता है.

ध्यान के तीन चरण होते हैं. प्रथम चरण में कहा जाता है कि सहज रूप से हृदय में ईश्वर प्रकार को देखें. दिमाग पर बिल्कुल जोर न दें. अनगिनत विचार बाधा स्वरूप अवश्य आएंगे. भाव रखना है कि यह विचार हैं मेरे नहीं तथा अवांछित मेहमान की तरह क्षणिक सोचकर उपेक्षित कर दें और पुनः ध्यान में लग जाएं. प्रारंभ में प्रकाश के स्थान पर अंधकार नजर आ सकता है, परंतु धीरे-धीरे सफलता प्राप्त होगी. एक अथवा आधा घंटा ध्यान में लगाएं. द्वितीय चरण निर्मलीकरण है. संध्या के समय आधा घंटा बैठकर यह विचार करें कि समस्त विकार, द्वेष, आंतरिक कालिमा आदि धुआं या भाव बनकर शरीर से पीछे की ओर निकल रहे हैं. इन्हीं से ही हमें मुक्ति चाहिए, परंतु उन पर ध्यान न दें, सिर्फ निकाल बाहर करते रहें. 

रात्रि में सोने से पहले ईश्वर का ध्यान करते हुए उनसे प्रार्थना करें कि आप ही मुख्य ध्येय हैं, आप हमारी स्वामी एवं इष्ट हैं, मेरी उन्नति में अवांछित इच्छाएं बाधाक हैं बिना आपकी सहायता के मुझे सफलता नहीं प्राप्त होगी आप अपनी कृपा मुझपर बनाएं रहें। भावपूण प्रार्थना से गहरी और संपूर्ण नींद की प्राप्ति होगी और सुबह जागने पर तरोताजा भी महसूस करेंगे.

यह भी पढ़ें
मन को कंट्रोल करता है मून, कैसे करें चंद्रमा को बलवान

आपके आचरण मात्र से भी शांत हो सकते हैं ग्रह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अमावस्या, पंचक, खरमास तीनों, क्या करें, क्या न करें अभी जान लें
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अमावस्या, पंचक, खरमास तीनों, क्या करें, क्या न करें अभी जान लें
Chaitra Navratri 2026 Live: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, घटस्थापना के 2 शुभ मुहूर्त, पहले दिन की पूजा विधि, मंत्र, भोग देखें
Chaitra Navratri 2026 Live: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, घटस्थापना के 2 शुभ मुहूर्त, पहले दिन की पूजा विधि, मंत्र, भोग देखें
Ramadan 2026: अल्लाह की इबादत में बीता 28वां रोजा, 19 मार्च देखा जाएगा ईद का चांद
Ramadan 2026: अल्लाह की इबादत में बीता 28वां रोजा, 19 मार्च देखा जाएगा ईद का चांद
Eid-ul-Fitr 2026 Moon Live Updates: सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, 20 मार्च को ईद की घोषणा
Eid-ul-Fitr 2026 Moon Live Updates: सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, 20 मार्च को ईद की घोषणा

वीडियोज

इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
ईरान ने मारे बम...इजरायल बेदम!
CM योगी के 9 साल पर विपक्ष की घेराबंदी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget