एक्सप्लोरर

Raksha Bandhan 2024: राखी बंधवाते समय हाथ में क्यों रखते हैं नारियल, क्या है इसके पीछे मान्यता

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर बहन भाई की कलाई पर रक्षासूत्र (Rakhi) बांधकर उसके सफल और सुखी जीवन की कामना करती है. लेकिन इसी के साथ रक्षाबंधन से कई परंपराएं (Traditions) और मान्यताएं जुड़ी हैं.

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा (Sawan Purnima 2024) के दिन मनाया जाने वाले हिंदू धर्म (Hindu Dharm) का खास पर्व है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है. इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा.

रक्षाबंधन पर बहन भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है, जिसे राखी कहते हैं. बहन से राखी (Rakshi) बंधवाकर भाई यह प्रतिज्ञा लेता है कि वह जीवनभर हर कठिन से कठिन परिस्थिति में बहन की रक्षा करेगा. इसलिए राखी के इस सूत्र को रक्षासूत्र कहा गया है. क्योंकि इस धागे की डोर से बहन-भाई का प्रेम और विश्वास भी बंधा होता है.

रक्षाबंधन का पर्व पौराणिक काल से ही मनाया जा रहा है. धार्मिक व पौराणिक कथाओं में इसका वर्णन रामायण और महाभारत (Mahabharat) काल से मिलता है. अति प्राचीन पर्व होने के कारण रक्षाबंधन पर्व से कई मान्यताएं और परंपराएं भी जुड़ी हैं. इसलिए रक्षाबंधन पर इन परंपराओं और नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, तभी इसका शुभ फल मिलता है.

रक्षाबंधन से जुड़े कई मान्यताओं और नियमों में एक है राखी बंधवाते समय हाथ में नारियल (Coconut) रखना. दरअसल राखी बांधते समय बहन अपने भाई के हाथ में नारियल देती है. हाथ में नारियल रखकर भाई बहन से राखी बंधवाता है. आइये जानते हैं क्या है इसकी मान्यता.

राखी बंधवाते समय हाथ में क्यों रखना चाहिए नारियल

राखी बंधवाते समय हाथ में नारियल रखने के पीछे यह मान्यता है कि, भाई को खाली हाथ राखी नहीं बंधवानी चाहिए. राखी बंधवाते समय उसका हाथ हरा-भरा रहना चाहिए, जिससे की भाई के हाथ में सदैव मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) का वास रहे. इसलिए आज भी इन मान्यता का पालन किया जाता है. लेकिन कुछ लोग राखी बांधते समय भाई के हाथ में सूखा नारियल जिसे गोला भी कहते हैं (Dry Cononut) रखते हैं या फिर कोई एक फल या मिठाई आदि रख देते हैं, जोकि गलत है.

इसलिए बहनें इस बात का ध्यान रखें कि, राखी बांधते समय भाई के हाथ में केवल पानी वाला नारियल ही रखें. इससे भाई की तरक्की होगी और उसके बाद धन की कमी नहीं रहेगी.

ये नियम भी हैं जरूरी (Raksha Bandhan Rules):

  • अगर भाई विवाहित है और आप भाई-भाभी को एक साथ राखी बांध रही हैं तो भाई के हाथ में पानी वाला नारियल रखें और भाभी की गोद में सूखा नारियल. मान्यता है कि इससे भाभी की झोली भरी रहती है.
  • अगर आप 2-3 भाईयों को राखी बांध रहे हैं तो एक ही पानी वाले नारियल या श्रीफल को बारी-बारी से भाईयों के हाथ में रख सकते हैं.
  • यदि नायिरल न हो तो कुछ रुपये रखकर भी राखी बांध सकते हैं. लेकिन फल या मिठाई जैसी चीजें भाई के हाथ में न रखें.
  • राखी बंधवाने के बाद भाईयों को श्रीफल बहन को वापिस कर देना चाहिए. इसे अपने पास नहीं रखें.
  • राखी वाले दिन भाईयों को अपनी बहन से कुछ लेना नहीं चाहिए, बल्कि राखी बंधवाने के बाद उन्हें उपहार या नेग देना चाहिए.
  • बहन भाई की कलाई पर राखी बांधते समय उसमें तीन गांठ लगाए.
  • राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2024 Date: रक्षाबंधन 18 या 19 अगस्त कब है, जानें राखी बांधने की सही डेट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Third Sawan Somwar 2026: सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग
सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget