एक्सप्लोरर

राम नवमी पर ऐसा क्या करें कि मिल प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद

Ram Navmi 2025: राम नवमी शुभ त्रिवेणी योग में मनाई जाएगी. शास्त्रों की मानें तो इस दिन सूर्य अर्घ्य, विष्णु सहस्रनाम व राम नाम जप से पापों का नाश कर सकते हैं. और क्या उपाय कर सकते हैं, जानें.

Ram Navmi 2025: श्रीराम नवमी भगवान विष्णु के सातवें अवतार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में सम्पूर्ण भारतवर्ष में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाती है. यह पर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है, जब प्रभु श्रीराम ने अयोध्या में जन्म लिया था.

इस वर्ष राम नवमी का विशेष संयोग अत्यंत शुभ फलदायी है, पुष्य नक्षत्र, जो कि शनि देव का नक्षत्र है, रविवार का दिन जो स्वयं सूर्यदेव से संबंधित है, और नवमी तिथि, जो सूर्य की ही तिथि मानी जाती है. यह त्रिवेणी योग, शनि, सूर्य और नवमी अपने आप में एक अद्भुत सामंजस्य रचता है. इस दिन श्रीराम तथा सूर्यदेव की आराधना करना शनि जनित समस्त कष्टों को शांत करने का एक उत्कृष्ट उपाय माना गया है. श्री बुद्धिबल्लभ पंचांग संपादक ज्योतिषाचार्य पवन पाठक इस दिन का विशेष महत्व बताते हैं, इसे आप भी जानें- 

सवितृ गायत्री मंत्र से सूर्यदेव को अर्घ्य देना विशेष लाभदायक रहेगा:
“ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्”

चूंकि श्रीराम, भगवान विष्णु के अवतार हैं, इसलिए इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना अथवा श्रवण करना शास्त्रों में अत्यंत पुण्यदायक कहा गया है. यह सहस्र पापों का नाश करने वाला है.

हनुमान चालीसा का पाठ भी आज के दिन विशेष रूप से फलदायी होता है. शास्त्रों के अनुसार

“राम राम रामेति रमे रामे मनोरमे ।
सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने ॥”

इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार अवश्य करना चाहिए. महर्षि पराशर ने भी विष्णु पुराण में कहा है कि राम नाम की महिमा विष्णु सहस्रनाम के समान है. यह नाम मन को परम शांति, ऊर्जा और दिव्यता प्रदान करता है. कलियुग में इस नाम का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Margi 2026: 11 मार्च को बृहस्पति होंगे मार्गी, 120 दिन बाद बदल जाएगी किस्मत, इन 5 राशियों पर बरसेगा धन
11 मार्च को बृहस्पति होंगे मार्गी: 120 दिन बाद बदल जाएगी किस्मत, इन 5 राशियों पर बरसेगा धन
होली की महारात्रि और चंद्र ग्रहण का दिव्य महासंयोग: हरिद्वार में संतों का संगम
होली की महारात्रि और चंद्र ग्रहण का दिव्य महासंयोग: हरिद्वार में संतों का संगम
Aaj Ka Panchang: 4 मार्च 2026 का पंचांग, चैत्र प्रतिपदा और रंगों वाली होली पर ग्रहों का महासंयोग
4 मार्च 2026 का पंचांग: चैत्र प्रतिपदा और रंगों वाली होली पर ग्रहों का महासंयोग
Digital Holi Celebration: ससुराल से कोसों दूर हैं? होली की सुबह बस ये 1 काम कर लेना, सात समंदर पार से भी बरस पड़ेगा सास-ससुर का प्यार!
ससुराल से कोसों दूर हैं? होली की सुबह बस ये 1 काम कर लेना, सात समंदर पार से भी बरस पड़ेगा सास-ससुर का प्यार!

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
Holi 2026: रुहअफजा में मिलाकर पिलाई भांग? नशे मे जोर जोर से अजान देने लगे पटना के मिश्रा जी, वीडियो वायरल
रुहअफजा में मिलाकर पिलाई भांग? नशे मे जोर जोर से अजान देने लगे पटना के मिश्रा जी, वीडियो वायरल
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
Embed widget