एक्सप्लोरर

Ramadan 2023: इस्लाम के 5 फर्जों में शामिल है रोजा, जानें कैसे और कब हुई रोजा रखने की शुरुआत

Ramadan 2023: इस्लाम में रोजा रखने की परंपरा बहुत पुरानी है. लेकिन शुरुआत में रोजा रखने के नियम आज से अलग थे. साल 624 में इस्लाम में रमजान के महीने में रोजा रखने को अनिवार्य किया गया.

Ramadan 2023 Roza History and Importance: रमजान का महीना 24 मार्च 2023 से शुरू हो चुका है और रोजेदार रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं. रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना होता है. इस्लाम धर्म की बुनियाद इसके अकरानों या फर्ज पर टिकी है. इसमें रोजा भी शामिल है, जिसे चांद के दीदार के बाद रमजान में 29 या 30 दिनों तक रखने का हुक्म है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर रोजा रखने की परंपरा की शुरुआत कब और कैसे हुई और कैसे यह इस्लाम के 5 फर्जों में शामिल हुआ.

इस्लाम के मुख्य 5 फर्ज

इस्लाम धर्म के मुख्य 5 फर्ज है, जिसका पालन करना हर मुसलमान के लिए जरूरी है. इस्लाम के 5 फर्जों में कलमा, नमाज, जकात, रोजा और हज शामिल है. इस्लाम में हर मुसलमान को ये पांच फर्जों को मानना जरूरी माना गया है. इन नियमों के तहत ही रमजान महीने में रोजा रखना भी हर मुसलमान के लिए जरूरी होता है. हालांकि बीमारी, गर्भावस्था, माहवारी, यात्रा या अन्य समस्याओं में रमजान में रोजा न रखने की छूट भी दी गई है.

इस्लाम में कब फर्ज हुआ रोजा

रोजा रखने की परंपरा काफी पुरानी है. कहा जाता है कि मक्का-मदीना में इस्लाम धर्म के प्रचार के पहले से ही रोजा रखे जाते थे. लेकिन उस समय रोजा रखने के नियम आज से अलग हुआ करते थे. उस समय रोजा 30 दिनों का भी नहीं हुआ करता था. लेकिन हजरत मोहम्मद के मक्का-मदीना जाने के बाद साल 624 में इस्लाम धर्म में रमजान के पाक महीने में रोजा रखने को फर्ज यानी अनिवार्य कर दिया गया. इसके बाद दुनियाभर में एक ही नियम के अनुसार मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं.

शुरुआत में कैसी थी रोजा रखने की परंपरा

पहले मक्का-मदीना में रहने वाले लोग कुछ विशेष तारीखों में रोज रखते थे. लेकिन यह एक महीने का ना होकर आंशिक हुआ करता था. पहले 30 रोजा रखना फर्ज नहीं था. कोई आशूरा का रोजा रखते थे तो कोई चंद्र मास की 13,14 और 15 तारीख को रोजा रखा करते थे. लेकिन साल 624 में कुरान की आयत के जरिए मुसलमानों में लिए रोजा को अनिवार्य कर दिया गया और इस तरह से रोजा को इस्लाम के 5 फर्जों में शामिल किया गया.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2023: इन कामों से नहीं टूटता रोजा, जानें रोजा टूटने और मकरूह होने से जुड़े नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navratri 2026 Day 6 Puja: नवरात्रि के 6वें दिन मां कात्यायनी की पूजा दिलाएगी स्त्रियों को विशेष लाभ! जानें भोग, मंत्र, पूजन विधि
नवरात्रि के 6वें दिन मां कात्यायनी की पूजा दिलाएगी स्त्रियों को विशेष लाभ! जानें भोग, मंत्र, पूजन विधि
Ram Navami 2026: कान्हा की नगरी से अयोध्या तक आस्था का महासंगम; 11 मन पंजीरी और विशेष उपहारों के साथ रथ रवाना
राम नवमी 2026: कान्हा की नगरी से अयोध्या तक आस्था का महासंगम; 11 मन पंजीरी और विशेष उपहारों के साथ रथ रवाना
Chaiti Chhath Vrat Katha in Hindi: चैती छठ पर्व क्यों मनाते हैं, नहीं जानते तो पढ़ें ये कथा
Chaiti Chhath Vrat Katha in Hindi: चैती छठ पर्व क्यों मनाते हैं, नहीं जानते तो पढ़ें ये कथा
Chaiti Chhath 2026 Kharna: चैती छठ का दूसरा दिन आज, खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू
Chaiti Chhath 2026 Kharna: चैती छठ का दूसरा दिन आज, खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

वीडियोज

Chitra Tripathi: जंग सच में रुक गई या फिर Trump चलेंगे कोई नई चाल? | Iran Israel War
New Skoda Kushaq 1.0 automatic review: 8 speed का कमाल ? | Auto Live #skoda #kushaq
New Renault Duster 2026 Petrol Review and Space Test | Auto Live #renaultduster
580KM Range वाली ₹89.99 Lakh Luxury EV ! भारत की पहली Electric Lexus Sedan | Auto Live #lexus
PM Modi's Speech in Lok Sabha: पीएम मोदी ने बता दिया संकट के पार इंडिया! | Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार, किसी भी बॉलिंग अटैक को कर सकते हैं ध्वस्त
IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार, किसी भी बॉलिंग अटैक को कर सकते हैं ध्वस्त
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
बादशाह के 'टटीरी' गाने पर बड़ा एक्शन, हरियाणा पुलिस ने हटवाए 154 वीडियो-703 रील्स
बादशाह के 'टटीरी' गाने पर बड़ा एक्शन, हरियाणा पुलिस ने हटवाए 154 वीडियो-703 रील्स
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
नदी किनारे इश्क फरमा रहा था कपल, तभी लट्ठ लेकर पहुंच गया लड़की का पिता, जमकर हुई जूतम पैजार, वीडियो वायरल
नदी किनारे इश्क फरमा रहा था कपल, तभी लट्ठ लेकर पहुंच गया लड़की का पिता, जमकर हुई जूतम पैजार
Embed widget