एक्सप्लोरर

Ramadan 2024: रमजान का पहला अशरा खत्म, दूसरा अशरा मगफिरत का आज से शुरू, जानिए इसका महत्व

Ramadan 2024: रमजान का पहला अशरा यानी पहले 10 रोजे पूरे होने के बाद अब दूसरा अशरा आज से शुरू होगा. रमजान के दूसरे अशरे के रोजे से खुदा की मगफिरत नाजिल होती है.

Ramadan 2024: रमजान का मुबारक महीना मुसलमानों के लिए खास महत्व रखता है. माह-ए-रमजान की शुरुआत 11 मार्च 2024 से हो चुकी है. इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान के पूरे महीने के रोजे को तीन अशरों में बांटा गया है.

माह-ए-रमाजन के 3 अशरे (Ramadan 2024 Three Ashras)

अरबी में अशरा का मतलब 10 अंक से होता है. रमजान के पहले 1-10 दिनों के रोजे को पहला अशरा, 11-20 के रोजे को दूसरा अशरा और आखिरी 21 से 30 दिनों के रोजे को तीसरा अशरा कहा गया है.

इस तरह से रमजान के 30 दिनों के रोजे को तीन भागों में बांटा गया है. पहला रोजा रहमत का, दूसरा रोजा मगफिरत यानी माफी का और तीसरा रोजा जहन्नुम या दोजख से आजादी का होता है. इस्लाम में इन तीनों अशरे को महत्वपूर्ण माना गया है.

माह-ए-रमजान का दूसरा अशरा शुरू

मुकद्दस महीने रमजान में रोजेदारों पर शुरुआत के 10 रोजे में अल्लाह की खूब रहमत बरसी. बुधवार शाम रमजान महीने का पहला अशरा खत्म हो चुका है और दूसरे अशरे की शुरुआत हो चुकी है.

दूसरे अशरे में रोजेदार मगफिरत के लिए अल्लाह से दुआ मांगेगे. क्योंकि रमजान का दूसरा अशरा मगफिरत का है. मान्यता है कि इसमें अल्लाह मरहूमों पर मगफिरत फरमाता है और रोजेदारों को गुनाहों से आजादी मिलती है.


Ramadan 2024: रमजान का पहला अशरा खत्म, दूसरा अशरा मगफिरत का आज से शुरू, जानिए इसका महत्व

इस्लाम में रोजे का महत्व

रमजान हिजरी सन का नौवां महीना होता है, जिसे नजूल कुरआन का पाक महीना कहा जाता है. हदीस में है कि, अल्लाह के रसूल इस पाक महीने में जन्नत के सभी दरवाजे खोल देते हैं.

साथ ही इस पाक महीने में की गई नफलों का सवाब फर्जों के बराबर और फर्जों का सवाब 70 गुना बढ़ जाता है. रमजान में रोजा रखना हर मुसलमान का फर्ज होता है. इसे लेकर अल्लाह ताला ने कहा है कि, रोजा मेरे लिए है जिसका अज्र में खुद बंदे को दूंगा.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2024: रमजान में कैसे हुई रोजा रखने की शुरुआत, जानिए कितना पुराना है रोजा का इतिहास
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
Rashifal 9 August 2026: कामिका एकादशी पर मां लक्ष्मी की बरसेगी 6 राशियों पर कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कामिका एकादशी पर मां लक्ष्मी की बरसेगी 6 राशियों पर कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan 2026: सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
Kanya Saptahik Rashifal 9-15 August 2026: कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम
कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget