एक्सप्लोरर

Sawan 2022 Solah Somvar Vrat: सुयोग्य वर के लिए आज से शुरू करें 16 सोमवार व्रत, जानें कब करें पूजा

Sawan 2022 Solah Somwar: 18 जुलाई 2022 को पहला सावन सोमवार व्रत है. जानते हैं सोलह सोमवार व्रत कब से शुरू करें, किसने की थी सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत, पूजन सामग्री, पूजा विधि और नियम

Sawan 2022 Solah Somwar Vrat: महादेव का प्रिय महीना सावन चल रहा है. शिव जी को सावन के हर दिन समर्पित है. सावन सोमवार के साथ 16 सोमवार व्रत सावन से शुरू करना अति उत्तम माना गया है. इसे संकट सोमवार व्रत भी कहा जाता है. महिलाएं 16 सोमवार का व्रत विशेष कामना पूर्ति के लिए करती हैं. आइए जानते हैं इस व्रत की शुरुआत किसने की थी, सोलह सोमवार व्रत की पूजन सामग्री और पूजा विधि.

किसने शुरू किया था सोलह सोमवार व्रत (Who started Solah somwar vrat ?)

पौराणिक मान्यता है कि देवी पार्वती ने महादेव को पाने के लिए सोलह सोमवार के व्रत की शुरुआत की थी. सती के दूसरे रूप में मां पार्वती ने जन्म लिया था. हर जन्म में भोलेनाथ को अपना पति बनाने का प्रण लिया था. यही वजह है कि सोलह सोमवार का व्रत कर रखकर कठिन तपस्या की थी और एक बार पुनः भगवान शिव को प्राप्त कर लिया था.

सोलह सोमवार व्रत पूजन सामग्री (Solah somwar vrat samagri)

सोलह सोमवार व्रत में शिवलिंग का विधिविधान से अभिषेक करें. इसके लिए दूध, दही, गंगाजल, घी, शहद, शक्कर, बेलपत्र, धूप, दीप, धतूरा, इत्र, पुष्प, सफेद चंदन, रोली, अष्टगंध, सफेद वस्त्र, गन्ने का रस, मां पार्वती की श्रृंगार सामग्री, फल, मिठाई आदि.

सोलह सोमवार व्रत पूजन विधि (Solah somwar vrat puja vidhi)

  • सूर्योदय से पूर्व पानी में काले तिल डालकर स्नान करें. साफ वस्त्र धारण करें और फिर शिव जी के समक्ष 16 सोमवार व्रत का संकल्प लें.
  • व्रत का संकल्प लेने के लिए हाथ में पान का पत्त, सुपारी, जल, अक्षत और कुछ सिक्के लेकर शिव जी के इस मंत्र का जाप करें. ऊं शिवशंकरमीशानं द्वादशार्द्धं त्रिलोचनम्। उमासहितं देवं शिवं आवाहयाम्यहम्॥
  • 16 सोमवार का पूजन शाम के समय प्रदोष काल में किया जाता है. घर में पूजा कर रहे हैं तो एक तांबे के पात्र में शिवलिंग रखें और गंगाजल में गाय का दूध मिलाकर अभिषेकर करें. षडोपचार विधि से भगवान शिव का पूजन करें.
  • ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप भगवान भोलेनाथ को पंचामृत अर्पित करें. उन्हें सफेद चंदन लगाएं. सोलह सोमवार की बताई गई सामग्री शिव जी और मां पार्वती को अर्पित करें.
  • पूजा के समय महामृत्युंजय मंत्र, शिव चालीसा का पाठ करें. धूप, दीप लगाकर सोमवार व्रत की कथा पढ़ें.
  • सोलह सोमवार की पूजा में भगवान शिव को चूरमें का भोग लगाना चाहिए. इसके लिए आधा सेर गेहूं के आटे से चूरमा बनाएं और उसमें घी-गुड़ मिलाकर शिव जी अर्पित करें. खीर का भोग भी लगा सकते हैं.
  • परिवार सहित शंकर जी की आरती करें. सभी में प्रसाद बांटने के बाद खुद भी ग्रहण करें. ध्यान रहे प्रति सोमवार एक ही समय और जहां पूजा की है उसी स्थान पर प्रसाद ग्रहण करना चाहिए.

सोलह सोमवार व्रत के नियम (Solah somwar vrat rules)

  • सोलह सोमवार का व्रत श्रावण के साथ चैत्र, मार्गशीर्ष और वैशाख मास के पहले सोमवार से शुरु कर सकते हैं.  सोलह सोमवार की पूजा दिन के तीसरे पहर में 4 बजे के आस- पास शुरू करनी चाहिए. सूर्यास्त से पहले पूजन संपूर्ण हो जाना चाहिए इस तरीके से पूजन मुख्य रूप से फलदायी माना जाता है.
  • हर उम्र और वर्ग के व्यक्ति इस व्रत को कर सकते हैं लेकिन कठिन नियम के चलते सोलह सोमवार का व्रत उन्हें ही करना चाहिए जो क्षमता रखता हो. जब तक 16 सोमवार के पूरे व्रत संपन्न न हो जाएं मांसाहार भोजन का सेवन नहीं किया जाता.
  • सोलह सोमवार व्रत बहुत कठिन माना जाता है. विवाहित महिलाएं पति की दीर्धायु के लिए, संतान प्राप्ति के लिए, कुंवारी अच्छे वर प्राप्ती के लिए सोलह सोमवार का व्रत करती हैं. सोलह सोमवार के व्रत में ब्रह्मचर्य नियम का जरुर पालन करें.

Happy Sawan Somwar 2022 Wishes: सावन के पहले सोमवार पर रिश्तेदारों को ये शुभकामनाएं संदेश भेजकर दें बधाई

Sawan 2022 Shiv Mandir: शिव जी का इकलौता मंदिर जहां नहीं है नंदी की प्रतिमा, जानिए क्या है वजह

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 13 August 2026: आज गुरुवार श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज गुरुवार श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget