एक्सप्लोरर

Siyaram Baba Passes Away: सियाराम बाबा का निधन, 12 साल रहे थे मौन

Siyaram Baba Passes Away: प्रभु भक्ति में लीन रहने वाले सियाराम बाबा मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती के शुभ दिन पर प्रभु में विलीन हो गए. सियाराम बाबा ने बुधवार 11 दिसंबर 2024 को अंतिम सांस ली.

Siyaram Baba Passes Away: निमांत के मशहूर संत सियाराम बाबा ने आज बुधवार 11 दिसंबर 2024 को आखिरी सांस ली. उन्होंने मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi) और गीता जयंती (Gita Jayanti) के दिन सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर भट्टयान बज़ुर्ग स्थित आश्रम में अपने प्राण त्यागे.

बताया जा रहा है कि संत सियाराम बाबा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्हें निमोनिया था. अस्पताल में इलाज कराने के बाद उन्होंने आश्रम आने का निर्णय किया था, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज चल रहा था. लेकिन इलाज के दौरान ही आज सुबह उनके निधन की खबर सामने आई. खबरों के अनुसार आज शाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

मोक्ष दिलाती है मोक्षदा एकादशी

मोक्षदा एकादशी के दिन आज संत सियाराम बाबा ने अपने प्राण त्यागे, जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि सियाराम बाबा को प्रभु के चरणों में स्थान मिला है. हिंदू धर्म के अनुसार मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्ष प्रदान करने वाली एकादशी कहा जाता है. साथ ही इस एकादशी के प्रभाव से व्यक्ति को जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है. इस एकादशी के प्रभाव से ही राजा वैखानस ने अपने मितृ पिता को नरक की यातनाओं से मुक्ति दिलाकर उनका उद्धार किया था.

सियाराम बाबा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • सियाराम बाबा को भक्त चमत्कारी भी मानते थे. वे हर मौसम में केवल एक लंगोट पहनकर रहते हैं. कहा जाता है कि उन्होंने 10 वर्षों तक खड़े रहकर तपस्या की थी.
  • सियाराम बाबा ने 12 वर्षों तक मौन रहकर साधना की थी और जब उन्होंने मौन तोड़ा तो उनका पहला शब्द था 'सियाराम', जिसके बाद भक्त उन्हें इसी नाम से पुकारने लगे.
  • सियाराम बाबा को लेकर कहा जाता है वे 21 घंटों तक लगातार रामायण (Ramayan) का पाठ करते थे और पूरी ऊर्जा के साथ रामायण की चौपाईंया पढ़ते थे.
  • बाबा के भक्त और श्रद्धालु जब उनसे मिलने आते थे तो दान देना चाहते थे. लेकिन बाबा अपने भक्तों से सिर्फ 10 रुपये दान स्वरूप लिया करते थे और इस धनराशि को भी वे मंदिर आदि कार्यों के लिए दान दे देते थे.

ये भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi 2024: दिसंबर की पहली एकादशी आज, सनातन धर्म में क्या है इसका धार्मिक महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज सूर्य ग्रहण में दोपहर में छा जाएगा अंधेरा, इन जगह पर दिखेगा ग्रहण
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज सूर्य ग्रहण में दोपहर में छा जाएगा अंधेरा, इन जगह पर दिखेगा ग्रहण
Sawan Amavasya 2026: सावन अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में गंगा स्नान के साथ इन चीजों का करें दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
सावन अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में गंगा स्नान के साथ इन चीजों का करें दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्यों भारत में मान्य नहीं होगा सूतक काल?
क्या 12 अगस्त को लगेगा सूतक काल? जानें हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान का सही समय
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget