एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2023: 14 अक्टूबर को लगेगा कंकणाकृती सूर्य ग्रहण, क्या भारत में मान्य होगा?

Surya Grahan 2023: साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण शनिवार 14 अक्टूबर को लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा. हालांकि इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा.

Surya Grahan 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व होता है. वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल सूर्य और चंद्र ग्रहण जरूर पड़ते हैं. जब-जब सूर्य या चंद्र ग्रहण पड़ता है तब-तब इसका प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर जरूर पड़ता है. धार्मिक नजरिए से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है.

साल 2023 में कुल चार ग्रहण होंगे. सूर्य ग्रहण धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास ने बताया कि, साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा. शनिवार 14 अक्टूबर को रात में 8:34 से यह ग्रहण शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 2:25 पर समाप्त होगा. यह ग्रहण कंकणाकृती सूर्य ग्रहण होगा, जो अश्विन माह की अमावस्या तिथि पर लगेगा.

खास बात ये है कि अश्विन मास की अमावस्या तिथि को लगने वाला सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा. इस साल 2 सूर्य ग्रहण लगने जा रहे हैं. पहला ग्रहण अप्रैल के महीने में लगा था जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगने जा रहा है. इसे कंकण सूर्य ग्रहण कहा जाएगा. जब चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी ऐसी हो कि चंद्रमा सूर्य के बीचों बीच आ जाए तो इसे कंकणाकृति सूर्य ग्रहण या वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है. हालांकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा.

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, महत्वपूर्ण बात यह है कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2023 में चार ग्रहण लगेंगे. लेकिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार संवत 2080 में 6 ग्रहण लगेंगे. यह 6 ग्रहण 20 अप्रैल, 5 मई, 14 अक्टूबर, 29 अक्टूबर 2023 और 25 मार्च 2024 और 8 अप्रैल 2024 को लगेंगे. सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है. 14 अक्टूबर को लगने वाला साल का दूसरा सूर्य ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा जिस कारण इसका प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा. भारतीय समयानुसार  ग्रहण रात 8:34 से मध्य रात्रि 2:25 तक रहेगा. किसी भी राशि पर भी इसका असर ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा.

क्या होता है सूर्य ग्रहण

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार ग्रहण के सूतक काल का बड़ा महत्व होता है. इसलिए इस दौरान कुछ भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. हिंदू धर्म में ग्रहण का बड़ा महत्व है. खगोलीय और धार्मिक दोनों दृष्टियों से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूरज की रोशनी धरती तक पहुंच नहीं पाती है. इसे ही सूर्य ग्रहण का नाम दिया गया है. कंकणाकृती सूर्यग्रहण वह कहलाता है, जब चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी इतनी होती है कि चंद्रमा सूर्य के एकदम बीचों-बीच आ जाता है, ऐसी स्थिति में सूर्य के चारों तरफ एक रिंग नुमा आकृति बन जाती है, इस ग्रहण को वलयाकार सूर्यग्रहण भी कहा जाता है.

14 अक्टूबर को दूसरा सूर्य ग्रहण

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को होगा. ये वलयाकार होगा, जो कि भारत में नहीं दिखेगा. इसलिए देश में इसका धार्मिक महत्व भी नहीं होगा. ये सूर्य ग्रहण टेक्सास से शुरू होकर मेक्सिको के साथ ही मध्य अमेरिका, कोलंबिया और ब्राजील के कुछ हिस्सों से होकर गुजरता हुआ अलास्का और अर्जेंटीना तक दिखाई देगा. यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा.

कहां कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहण

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, साल का दूसरा सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों को छोड़कर उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास, आदि जगहों पर दिखाई देगा.

मान्य नहीं होगा सूतक काल

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दर्शनीय नहीं होगा. यही कारण है कि इस दौरान भारतीय भूभाग में सूतक काल मान्य नहीं होगा. यह सूर्य ग्रहण मुख्यतः मैक्सिको, क्यूबा, बारबाडोस, एंटीगुआ, चिली, डोमिनिका, बहामास, कनाडा, ब्राजील, पराग्वे, जमैका, हैती, अमेरिका, कोलंबिया इत्यादि देशों में दिखाई देगा.

प्राकृतिक आपदाओं की आशंका

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, ग्रहण की वजह से प्राकृतिक आपदाओं का समय से ज्यादा प्रकोप देखने को मिलेगा. इसमें भूकंप, बाढ़, सुनामी, विमान दुर्घटनाएं, किसी बड़े गुनाहगार का देश में वापस आने का संकेत मिल रहे हैं. प्राकृतिक आपदा में जनहानि कम ही होने की संभावना है. फिल्म और राजनीति से दुखद समाचार मिल सकती है, व्यापार में तेजी आएगी, बीमारियों में कमी आएगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, आय में इजाफा होगा, वायुयान दुर्घटना होने की संभावना है, पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानी राजनीतिक माहौल उच्च होगा, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा होंगे, सत्ता संगठन में बदलाव होंगे, पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जायेगा, देश में आंदोलन, हिंसा, धरना प्रदर्शन हड़ताल, बैंक घोटाला, वायुयान दुर्घटना, विमान में खराबी, उपद्रव और आगजनी की स्थितियां बन सकती है.

ये भी पढ़ें: Surya Dev: सुख-समृद्धि के लिए कितनी बार, कब और कैसे चढ़ाएं सूर्य देव को जल, जानें समय, नियम और मंत्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नजर लगने से कैसे बचें? इस्लाम में बचाव के आसान तरीके, जानें दुआएं और तारीफ का सही तरीका!
नजर लगने से कैसे बचें? इस्लाम में बचाव के आसान तरीके, जानें दुआएं और तारीफ का सही तरीका!
Holika Dahan 2026 Muhurat: 2 मार्च को होलिका दहन आपके शहर में कब होगा ? देखें मुहूर्त
होलिका दहन आपके शहर में कब होगा, देखें मुहूर्त
रंगों के त्योहार पर ब्लड मून की दस्तक, इस बार चंद्र ग्रहण के साए में कैसे मनाए होली का पर्व?
रंगों के त्योहार पर ब्लड मून की दस्तक, इस बार चंद्र ग्रहण के साए में कैसे मनाए होली का पर्व?
Holika Dahan 2026: होलिका दहन की रात को क्यों कहते 'दारुण रात्रि', सिद्ध हो जाते इस रात को किए उपाय!
होलिका दहन की रात को क्यों कहते 'दारुण रात्रि', सिद्ध हो जाते इस रात को किए उपाय!

वीडियोज

US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
'नेट रन रेट नहीं बल्कि...', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'नेट रन रेट नहीं बल्कि', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
Embed widget