एक्सप्लोरर

Lord Vishnu: क्षीर सागर में काले शेषनाग पर क्यों शांत मुद्रा में बैठे हैं भगवान विष्णु? जानें क्यों कहते हैं इन्हें श्री हरि

Lord Vishnu: हर देवी-देवता के चित्र अलग-अलग तरह से बने हैं. कुछ देवता अपने वाहन के ऊपर बैठे दिखाई देते हैं, तो कुछ अन्य मुद्रा में दिखते हैं. जिसके पीछे कोई न कोई पौराणिक कथा छिपी होते हैं.

Lord Vishnu: हिंदू धर्म में हर देवी-देवता के चित्र अलग-अलग तरह से बने हैं. कुछ देवता अपने वाहन के ऊपर बैठे दिखाई देते हैं, तो कुछ अन्य मुद्रा में दिखते हैं. जिसके पीछे कोई न कोई पौराणिक कथा छिपी होते हैं. ऐसे में भगवान विष्णु के चित्र में उन्हें क्षीर सागर में शेषनाग की शैय्या पर लेटा दिखाया गया है. इस चित्र में विष्णु भगवान बहुत ही शांत मुद्रा में आराम कर रहे हैं. बता दें कि उन्हें जगत पिता के नाम से भी जाना जाता है. भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के नाम से भी जाना जाता है. 

भगवान विष्णु की ऐसी तस्वीर देखकर सभी के मन में ये ख्याल आता है कि सृष्टि के पालहार होने की जिम्मेदारी होने के बावजूद वे कालरूप नाम पर इतनी शांत मुद्रा में कैसे विश्राम कर सकते हैं? आइए जानते हैं क्षीर सागर में शेषनाग पर इतनी शांत मुद्रा में विश्राम क्यों कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः Guru Gobind Singh Jayanti 2022: इस दिन मनाया जाएगा प्रकाश पर्व, जानें गुरु गोबिंद सिंह से जुड़ी ये खास बातें

शेषनाग पर इसलिए आराम करते हैं नारायण

भगवान विष्णु चित्र में बहुत शांत स्वरूप में नजर आ रहे हैं. ये बुरे वक्त में संयम और धीरज रखने और मुश्किलों को नियंत्रित करने की प्रेरणा देते हैं. भगवान की इस चित्र में क्षीर सागर को सुख का प्रतीक बताया गया है और शेषनाग को काल यानी सुख का प्रतीक माना गया है. ऐसे में नारायण का ये स्वरूप काल, दुख, विपत्तियों और भय से मुक्त होकर सभी परिस्थिति में एक-सा रहने की प्रेरणा देता है.   

जिस तरह श्री हरि पर संसार की जिम्मेदारी है, उसी तरह हर व्यक्ति भी कर्तव्य और जिम्मेदारियों से जुड़ा होता है. इन दायित्वों का निर्वहन करते हुए ही व्यक्ति के जीवन में तमाम समस्याएं और परेशानियां आती हैं. कई बार ये परेशानियां व्यक्ति को बुरी तरह प्रभावित करती हैं और वो पूरी तरह टूट जाता है. ऐसे में व्यक्ति को नारायण की प्रतिमा देखकर प्रेरणा लेनी चाहिए कि श्री हरि वे विपरीत परिस्थितियों में भी शांत, स्थिर, निर्भय तथा निश्चिंत हैं और धर्म पालन कर रहे हैं. नाग की शैय्या पर शयन करने के बावजूद भी नारायण भगवान भी विचलित नहीं होते. उसी तरह व्यक्ति को भी हर परिस्थिति शांत रहकर सामना करना चाहिए. 

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: भाग्य पर पड़ता है जूते-चप्पलों का प्रभाव, इन नियमों का पालन करना है जरूरी

नारायण को इसलिए कहा जाता है हरि

भगवान विष्णु को श्री हरि के नाम से भी जाना जाता है. हरि का अर्थ है हरने वाला. जब भी किसी व्यक्ति के जीवन में संकट आता है और वे व्यक्ति भगवान विष्णु का सच्चे दिल से स्मरण करता है, तो प्रभु उसके सारे दुख और पाप हर लेते हैं. इसी कारण भगवान विष्णु के भक्त उन्हें श्रीहरि और हरि के नाम से पुकारते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget