एक्सप्लोरर

Shani Dev: आज शनिवार है यानि शनि देव का दिन, क्या जानते हैं ये किन बातों से हो जाते हैं भयंकर नाराज

Shani Dev: नवग्रहों में शनि ऐसे ग्रह हैं जोकि मनुष्य जीवन के कर्म और फल से संबंध रखते हैं. जिन लोगों पर शनि की अशुभ छाया पड़ जाती है, उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Shani Dev: शनिवार का दिन न्याय के देवता और कर्म फलदाता शनि महाराज का दिन होता है. शनि जिनसे प्रसन्न होते हैं, उनका जीवन सुख-सौभाग्य से भर जाता है. लेकिन जिन लोगों पर शनि की अशुभ छाया पड़ जाती है, उनका बुरा वक्त शुरू हो जाता है.

ज्योतिष के अनुसार शनि नवग्रहों में ऐसे ग्रह हैं, जो सबसे मंद गति से चलते हैं. इसलिए शनि का बुरा प्रभाव या अशुभ छाया किसी राशि पर सबसे अधिक समय तक रहता है. शनि का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं. लेकिन शनि देव से केवल मनुष्य ही नहीं बल्कि देवतागण भी भय रखते हैं. क्योंकि शनि देव की नाराजगी जीवन पर बहुत भारी पड़ सकती है. इसलिए कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे आप पर शनि की अशुभ छाया पड़े.

इन कामों से भयंकर नाराज हो जाते हैं शनि

  • शनि देव दुर्बल और कमजोर लोगों के प्रति दयाभाव रखते हैं. यदि आप ऐसे लोगों का हक माकर खुद का पेट भरते हैं तो शनि का प्रकोप झेलने के लिए तैयार रहें.
  • जो लोग देर से बिस्तर छोड़ते हैं और सूर्यास्त के समय सोते हैं, उनसे शनि देव कभी प्रसन्न नहीं होते.
  • वृक्ष काटने वाले, गर्भपात करने या कराने वालों को भी शनि की बुरी दृष्टि का सामना करना पड़ता है.
  • जो लोग माता-पिता और बुजुर्गों का अपमान करते हैं या उन्हें किसी भी तरह से कष्ट देते हैं. उन्हें भी शनि देव की नाराजगी झेलनी पड़ती है.
  • झट-कपट कर लोग कुछ समय के लिए लाभ जरूर कमा लेते हैं. लेकिन ऐसे लोगों पर शनि की बुरी दृष्टि हमेशा रहती है. इसलिए ऐसे लोग सुकून से कभी जीवन नहीं बिता पाते.
  • जो लोग कुत्ते को सताते हैं, उन्हें मारते हैं, भोजन नहीं देते, या भोजन के समय परेशान करते हैं. उन्हे शनि की बुरी दृष्टि का सामना करना पड़ता है.
  • दिव्यांगों को परेशान करने वाले, उनका मजाक उड़ाने वाले, दृष्टिहीन लोगों को राह न दिखाने वालों से भी शनि देव नाराज रहते हैं.
  • मजदूर, सफाई कर्मचारी और घर पर काम करने वाले नौकर आदि से बुरा व्यवहार करने वालों या उन्हें परेशान करने वालों से भी शनि देव क्रोधित रहते हैं.

नाराज हो जाए शनि तो क्या होता है?

अगर किसी व्यक्ति से शनि नाराज हो जाए तो समझिए उसका जीवन चौपट हो जाता है. उसके जीवन में उथल-पुथल मच जाती है और वह तरक्की नहीं कर पाता. गलतियों को करने पर शनि कठोर दंड भी देते हैं और अच्छे काम करने वालों का प्रतिनिधित्व भी करते हैं. इसलिए शनि को कर्मफलदाता और दंडाधिकारी कहा जाता है. इसलिए यह जान लीजिए कि शनि नाराज हो जाए तो क्या-क्या हो सकता है?

  • धीरे-धीरे नष्ट होने लगती है जमा पूंजी.
  • दांपत्य जीवन में बढ़ने लगता है कलह-क्लेश और तनाव.
  • विवाह में देरी का कारण भी हो सकता है शनि दोष.
  • शनि देव नाराज हो जाए तो बहुत संघर्ष के बाद भी नहीं मिलती सफलता.
  • व्यक्ति कभी सही चुनाव नहीं कर पाता और वह भटकता रहता है.
  • व्यक्ति को किसी न किसी कारण अधिक यात्राएं करनी पड़ती है.
  • कर्ज बढ़ने लगता है और आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है.
  • कारोबार में मंदी छा जाती है और यहां तक कि जमा-जमाया बिजनेस भी अचानक बंद पड़ जाता है.
  • कुटुंबजनों से संबंध धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं.
  • सामाजिक मान-सम्मान में कमी आने लगती है.

 कैसे करें शनि को प्रसन्न

शनि देव को प्रसन्न रखने के लिए कभी उन कामों को न करें, जोकि शनि के नाराजगी का कारण बने. ऐसा करने से कुंडली में शनि ग्रह का अशुभ प्रभाव पड़ता है. लेकिन अगर आपकी कुंडली में शनि की बुरी दृष्टि है तो घबराएं नहीं. क्योंकि ज्योतिष में कुछ ऐसे उपायों और कामों के बारे में बताया गया है, जिससे अशुभ शनि को शुभ बना सकते हैं.

  • तुलसी और पीपल में जल डालें.
  • पेड़ काटने से बचें.
  • गरीब-असहायों की मदद करें.
  • माता-पिता का सम्मान करें और बुजुर्गों की सेवा करें.
  • गर्भपात न कराएं और न ही भ्रूण परीक्षण कराएं.
  • शनिवार के दिन शाम में पीपल वृक्ष के नीचे सरसों तेल का दीप जलाएं.
  • काले कुत्ते को रोटी खिलाएं.
  • अपने सामर्थ्यनुसार शनिवार के दिन गरीबों में मोटे अनाज का दान करें.
  • शनिवार के दिन शनि के मूल मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें.

ये भी पढ़ें: Chaturmas 2023: भगवान विष्णु का शयनकाल कब से शुरू हो रहा है, चातुर्मास में क्या करें और क्या नहीं, सब जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kharmas 2026: खरमास 15 मार्च से होंगे शुरू, निपटा लें ये 6 काम, 1 महीना शुभ कार्य पर लगेगा ब्रेक
खरमास 15 मार्च से होंगे शुरू, निपटा लें ये 6 काम, 1 महीना शुभ कार्य पर लगेगा ब्रेक
Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 18वां रोजा 8 मार्च को, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
रमजान का 18वां रोजा 8 मार्च को, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!
काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!
Rang Panchami 8 March 2026: रंग पंचमी, पृथ्वी पर उतरते हैं देवी-देवता! रंगों में छिपा है अद्भुत रहस्य
Rang Panchami 8 March 2026: रंग पंचमी, पृथ्वी पर उतरते हैं देवी-देवता! रंगों में छिपा है अद्भुत रहस्य

वीडियोज

Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
Embed widget