एक्सप्लोरर

Varuthini Ekadashi 2025: क्या होता है जब गुरुवार के दिन पड़ती है एकादशी, जान लें धार्मिक महत्व

Varuthini Ekadashi 2025: वैशाख माह की वरुथिनी एकादशी 24 अप्रैल गुरुवार को पड़ रही है, जोकि बेहद सुंदर संयोग है. धार्मिक दृष्टिकोण से गुरुवार और एकादशी का एक ही पड़ना कैसा होता है,आइए जानते हैं.

Varuthini Ekadashi 2025: वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. इस साल वरुथिनी एकादशी का व्रत-पूजन गुरुवार 24 अप्रैल 2025 को किया जाएगा.

गुरुवार और वरुथिनी एकादशी का संयोग

वैसे तो हर महीने दो बार एकादशी पड़ती है. लेकिन गुरुवार के दिन एकादशी तिथि पड़ना बहुत ही शुभ माना जाता है. इसका कारण यह है कि एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और गुरुवार का दिन भी भगवान विष्णु की पूजा के लिए शुभ माना जाता है. भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए गुरुवार और एकादशी व्रत अत्यंत फलदायी होता है. ऐसे में गुरुवार के दिन ही वरुथिनी एकादशी पड़ना बहुत ही शुभ संयोग माना जाता है.

धार्मिक महत्व

  • ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, गुरुवार के दिन जब एकादशी पड़ती है तो इसका शुभ फल भी कई गुणा बढ़ जाता है.
  • गुरुवार और एकादशी एक ही पड़ने से इसका आध्यात्मिक महत्व भी अधिक हो जाता है और व्रत-पूजन से भगवान विष्णु की दोगुनी कृपा प्राप्त होती है.
  • गुरुवार का दिन देव गुरु बृहस्पति को भी समर्पित होता है, जोकि ज्ञान, धर्म और आध्यात्मिक उन्नति के कारक माने जाते हैं.
  • एकादशी और गुरुवार के सुंदर संयोग में दान देने, व्रत रखने, मंत्र जाप करने, पूजा करने से जन्म-जन्मांतर के पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होता है.
  • जिन लोगों की कुंडली में गुरु दोष होता है, उन्हें गुरुवार और एकादशी के संयोग मे पूजा-पाठ जरूर करनी चाहिए और पीली वस्तुओं जैसे-चने की दाल, आम, हल्दी, सोना, केला आदि का दान करना चाहिए. इससे भाग्योदय होता है.

वरुथिनी एकादशी पूजा विधि

24 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले रंग का वस्त्र पहन लें. इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई करें. भगवान विष्णु की पूजा के लिए चौकी तैयार करें. चौकी के ऊपर कपड़ा बिछाकर भगवान की मूर्ति या तस्वीर रखें. भगवान को पीले चंदन का टीका लगाकर, फल, फूल, भोग, धूप-दीप, तुलसी पत्ता, नैवेद्य आदि अर्पित करें और फिर वरुथिनी एकादशी की व्रत कथा पढ़ें. इसके बाद आरती करें. इस दिन व्रत रखें और अगले दिन 25 अप्रैल को एकादशी व्रत का पारण (Varuthini Ekadashi 2025 Vrat Paran) करें.

ये भी पढ़ें: Varuthini Ekadashi 2025: वरुथिनी एकादशी सभी एकादशियों में क्यों है खास, धन की देवी लक्ष्मी जी से क्या है नाता
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी ने देश के सबसे प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (नई दिल्ली) से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पल्लवी बीते पांच सालों से सक्रिय हैं. इन्हें धर्म, ज्योतिष व अध्यात्म के साथ-साथ लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसे विषयों की भी गहरी समझ व रुचि है, इसके साथ ही कई लोकप्रिय और प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में लेखन कार्य का अनुभव प्राप्त है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Som Pradosh Vrat 2026 Date: सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
Meen Sankranti 2026: मीन संक्रांति कब ? इस दिन शनि, शुक्र, सूर्य की युति इन 3 राशियों को करेगी मालामाल
मीन संक्रांति कब ? इस दिन शनि, शुक्र, सूर्य की युति इन 3 राशियों को करेगी मालामाल
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट
Ramadan Special: इस्लाम का अहम फर्ज है ‘जकात’, रमजान में क्यों बढ़ जाता है इसका महत्व
Ramadan Special: इस्लाम का अहम फर्ज है ‘जकात’, रमजान में क्यों बढ़ जाता है इसका महत्व

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget