एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर में रखी कछुए की मूर्ति बना सकती है आपको धनवान, बस इस बात का ध्यान रखना है जरूरी

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक कछुए को रखना बहुत ही शुभ माना गया है. हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के कच्छप अवतार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. कछुए की मूर्ती किस दिशा में रखनी चाहिए जानें.

Vastu Tips: अकसर लोगों के घरों या ऑफिसों में कछुए की मूर्ति रखी तो हम सभी ने देखी है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये किस लिए रखी जाती है और इसे रखने की सही दिशा क्या है? दरअसल, चीनी वास्तु शास्त्र के मुताबिक कछुए को रखना बहुत ही शुभ माना गया है. हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के कच्छप अवतार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. कछुए की मूर्तियों का इस्तेमाल काफी समय से किया जाता आ रहा है. और आज भी इसे शुभता के लिए उपयोग किया जाता है. 

वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुए को भगवान विष्णु का रूप माना गया है. इसलिए घर या ऑफिस में इसे रखने से लक्ष्मी जी का आगमन होता है. ये घर या ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है. लेकिन इसे रखते हुए एक बात का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. वो ये कि इसे एक निश्चित दिशा में रखना चाहिए. अगर इसे गलत दिशा में रखा जाता है, तो इसके शुभ की जगह अशुभ परिणाम देखने को मिलते हैं. वास्तु के अनुसार मिट्टी, क्रिस्टल, धातु आदि के कुछए शुभ माने जाते हैं.  आइए जानते हैं इनसे जुड़े लाभ. 

विश पूरी करने के लिए

वास्तु के अनुसार कछुए का इस्तेमाल विश पूरी करने के लिए भी किया जाता है. इसके लिए धातु से बना कछुआ खरीदें, जो खुल सकता हो. इसके साथ ही एक पीले रंग के कागज पर विश लिखें और उसे कछुए के अंदर रख दें. इसके बाद कछुए को लाल रंग के कपड़े पर रखें. इसके बाद मूर्ति को ऐसी जगह पर रखें जहां आप उसे नियमित रूप से देख सकें. ऐसा करने से विश जल्दी पूरी होती है. विश पूरी होने पर पेपर को कछुए में से हटा दें. 

नेगिटिव एनर्जी से बचाता है कछुआ

वास्तु के अनुसार कछुए की मूर्ति को घर के पिछले हिस्से में रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है. वहीं, नेगिटिव एनर्जी से घर को बचाने के लिए कछुआ मुख्य द्वार पर लगाएं. ऑर्टिफिशियल वाटरफॉल या फिश टैंक के पास कुछए की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है.

धन संबंधी परेशानी के लिए

आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगो को घर में कछुआ रखने की सलाह दी जाती है. वास्तु के अनुसार ऐसी स्थिति में क्रिस्टल कछुआ रखना बेहतर होता है. इससे घर के लोगों की आयु भी लंबी होती है और कई बीमारियां भी दूर होती हैं.  

ऑफिस में रखने से होगा लाभ

नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, या फिर किसी एग्जाम में सफल होना चाहते हैं. कछुआ आपके लिए लकी साबित हो सकता है. ऑफिस में चांदी का कछुआ रख सकते हैं. वहीं, एग्जाम के लिए जाते समय कछुआ अपने पास रखें. 

हर कछुए की दिशा है अलग 

मिट्टी से बने कछुए को उत्तर-पूर्व दिशा, मध्य या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना जाना चाहिए. वहीं, धातु से बने हुए कछुए को उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए. मिश्रित धातु के कछुए को उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है. 

Mangalvar Hanuman Ji Mantra: मंगलवार के दिन संकटों से मुक्ति के लिए करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप

Surya Grahan 2021: दिसंबर में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, राहु-केतु के प्रभावों से बचने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर संस्कृत श्लोक भेज दें शुभकामनाएं, बहुत गहरा है इनका अर्थ
महिला दिवस पर संस्कृत श्लोक भेज दें शुभकामनाएं, बहुत गहरा है इनका अर्थ
काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!
काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी कब है, जानिए बासी भोजन का भोग लगने वाले बसोड़ा पर्व की परंपरा
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी कब है, जानिए बासी भोजन का भोग लगने वाले बसोड़ा पर्व की परंपरा
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन 8 मार्च 2026: स्वाति नक्षत्र और ध्रुव योग में शिव आरती का खास अनुभव! देखें वीडियों
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन 8 मार्च 2026: स्वाति नक्षत्र और ध्रुव योग में शिव आरती का खास अनुभव! देखें वीडियों

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितने बढ़े दाम?
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
Embed widget