एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर में इन चीजों के होने से बढ़ता है दुर्भाग्य, रुक जाती है परिवार की तरक्की

Vastu Tips: हमारे जीवन की दैनिक गतिविधियों और घर के अंदर रखी गई चीजों का वास्तु शास्त्र से सीधा संबंध है. घर में चीजों को बिना ध्यान में रखे ही रख देते हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

Vastu Tips: हमारे जीवन की दैनिक गतिविधियों और घर की अंदर रखी गई चीजों का वास्तु शास्त्र से सीधा संबंध है. घर के अंदर कई बार हम चीजों को बिना किसी नियम को ध्यान में रखे हुए ही रख देते हैं, जिसका हमारे जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. साथ ही ये चीजें घर में वास्तु दोष को बढ़ाने का भी काम करती हैं. घर में मौजूद वास्तु दोष के चलते परिवार के सदस्यों की उन्नति नहीं हो पाती और उनका विकास रुकता है. 

घर में मौजूद वास्तु दोष शांति भंग करते हैं और कलह कलेश का कारण बनते हैं. हर तरह से व्यक्ति को फर्क पड़ता है. नौकरी में परफॉर्मेंस बेहतर नहीं हो पाती, बिजनेस हल्का  हो जाता है. ऐसे में वास्तु के कुछ नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जिससे वास्तु दोष को खत्म किया जा सकता है और तरक्की भी प्रभावित होती है. आइए जानते हैं इनके बारे में. 

घर में वास्तु नियमों का रखें ध्यान

1. वास्तु के अनुसार घर में किसी भी देवी-देवता की खंडित मूर्ति रखने से वास्तु दोष लगता है. इसलिए अगर आपके घर के मंदिर में कोई खंडित मूर्ति है तो उसे घर से बाहर कर दें. घर में ऐसी मूर्ति रखना या फिर इनकी पूजा करना दोनों ही वास्तु दोष माने जाते हैं. 

2. घर में परिवार के किसी भी सदस्य की हाथ पर बांधने वाली घड़ी अगर खराब पड़ी है या काफी समय से बंद है तो उसे हटा दें. अगर ठीक हो सकती है तो उसे ठीक करवा लें. वास्तु शास्त्र में घड़ी प्रगति का सूचक है. बंद घड़ी परिवार के सदस्यों की तरक्की में बांधा उत्पन्न करती है. 

3. वास्तु जानकारों का कहना है कि घर में उत्तर-पश्चिम दिशा यानी वायव्य कोण को ठीक रखना जरूरी है. यह दिशा शक्ति और सेहत से जुड़ी होती है और इसके खराब होने से शत्रुता बढ़ती है.

4. घर के अंदर या बगीचे में कैक्टस या कांटेदार पेड़-पौधे लगाने से बचें. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इस तरह के पौधे लगाने से नकारात्मकता बढ़ती है. ये आपके काम को खराब कर सकते हैं.

5. वास्तु जानकारों का कहना है कि घर में साफ-सफाई न होने पर दुर्भाग्य बढ़ता है. इससे परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब रहता है. बेड के नीचे जूते-चप्पल रखने से तनाव बढ़ता है.

6. वास्तु नियम के अनुसार इस बात का ध्यान भी रखें कि घर के अंदर टूटी और बेकार पड़ी चीजों को न रखें. घर में से पुराने फटे कपड़ों को भी हटा दें. घर में मकड़ी के जालों को समय पर साफ करते रहें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Panchang 7 March 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शनि देव की पूजा, सिद्ध होंगे कार्य ! जानें मुहूर्त, पंचांग
आज सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शनि देव की पूजा, सिद्ध होंगे कार्य ! जानें मुहूर्त, पंचांग
Aaj Ka Meen Rashial 7 March 2026: मीन राशि निवेश के मामलों में धैर्य रखना है जरूरी, अनैतिक कार्यों से बनायें दूरी
Aaj Ka Meen Rashial 7 March 2026: मीन राशि निवेश के मामलों में धैर्य रखना है जरूरी, अनैतिक कार्यों से बनायें दूरी
Aaj Ka Kumbh Rashial 7 March 2026: कुंभ राशि सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी, विनम्र व्यवहार से जीतेंगे सबका दिल
Aaj Ka Kumbh Rashial 7 March 2026: कुंभ राशि सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी, विनम्र व्यवहार से जीतेंगे सबका दिल
Aaj Ka Makar Rashifal 7 March 2026: मकर राशि पारिवारिक बिजनेस में मिलेगी कमान, इन्वेंटरी मैनेजमेंट पर दें ध्यान
मकर राशि पारिवारिक बिजनेस में मिलेगी कमान, इन्वेंटरी मैनेजमेंट पर दें ध्यान

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget