एक्सप्लोरर

Sarva Pitru Amavasya 2021: कब है सर्व पितृ विसर्जनी अमावस्या? पितरों की इस विधि से करें विदाई, मिलेगा आशीर्वाद

Sarva Pitru Amavasya 2021: पूरे पितृ पक्ष में न हो सके तो केवल अमावस्या पर ही पितरों को याद करके दान देने और निर्धनों को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है. इस दिन के दान का फल अमोघ होता है.

Sarva Pitru Amavasya 2021 Puja Vidhi: हिंदू पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष, भाद्रपद की पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन मास की अमावस्या तक होता है. इस साल में भादो की पूर्णिमा 20 सितंबर 2021 को और आश्विन मास की अमावस्या 6 अक्टूबर 2021 को है. वैसे तो पूरे पितृ पक्ष में पितरों को याद किया जाता है और उन्हें उनके नाम पर तर्पण एवं पिंड दान दिया जाता है.

परंतु यदि पूरे पितृ पक्ष में संभव न हो सके तो, ऐसे में केवल अमावस्या के दिन ही पितरों को याद करके उनके नाम से दान देने और निर्धनों को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है. इससे पितृ बहुत प्रसन्न होते हैं. इससे घर परिवार पर उनकी कृपा होती है. इनकी कृपा और आशीर्वाद से घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है. धन वैभव का आगमन होता है. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है. यही नहीं आश्विन अमावस्या के  दिन के दान का फल अमोघ होता है.

इस विधि से पितरों की करें विदाई

पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष की पहली श्राद्ध 20 सितंबर 2021 को और अंतिम श्राद्ध 6 अक्टूबर 2021 अर्थात आश्विन अमावस्या को किया जायेगा. आश्विन अमावस्या को श्राद्ध करके पितरों को विधि पूर्वक विदाई किये जाने की परंपरा है. इस दिन की श्राद्ध को सर्व पितृ विसर्जन अमावस्या श्राद्ध कहते हैं और इस अमावस्या को सर्व पितृ विसर्जनी अमावस्या कहते हैं.

पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन किसी सात्विक और विद्वान ब्राह्मण को आमंत्रित कर भोजन करना चाहिए और आशीर्वाद देने की प्रार्थना करनी चाहिए.

सर्व पितृ विसर्जनी अमावस्या को स्नान करके पितरों के नाम पिंड दान करें. उसके बाद शुद्ध मन से भोजन बनवाकर ब्राह्मणों को भोजन करवाएं. भोजन सात्विक हो और इसमें खीर अवश्य होनी चाहिए. इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि ब्राह्मणों को भोजन कराने तथा श्राद्ध करने का समय मध्यान्ह हो, तथा ब्राह्मण को भोजन कराने के पूर्व पंचबली दें और हवन करें. ब्राह्मणों को श्रद्धा पूर्वक भोजन कराने के बाद उनका तिलक करें और दक्षिणा प्रदान कर आदर पूर्वक विदा करें.  अंत में घर के सभी सदस्य एक साथ भोजन करें और पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kamada Ekadashi Vrat Paran 2026: एकादशी या द्वादशी कब करें कामदा एकादशी व्रत पारण, जानें सही तिथि, विधि और समय
Kamada Ekadashi Vrat Paran 2026: एकादशी या द्वादशी कब करें कामदा एकादशी व्रत पारण, जानें सही तिथि, विधि और समय
महाकालेश्वर मंदिर यात्रा: भस्म आरती से लेकर दर्शन तक, उज्जैन में 2-3 दिन में कैसे करें प्लान?
महाकालेश्वर मंदिर यात्रा: भस्म आरती से लेकर दर्शन तक, उज्जैन में 2-3 दिन में कैसे करें प्लान?
April 2026 Vrat Tyohar: अप्रैल में अक्षय तृतीया, गंगा सप्तमी, हनुमान जंयती समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
अप्रैल में अक्षय तृतीया, गंगा सप्तमी, हनुमान जंयती समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
Som Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर करें ये 5 काम, शिव की महिमा से जीवन का होगा उद्धार
Som Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर करें ये 5 काम, शिव की महिमा से जीवन का होगा उद्धार

वीडियोज

Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu
Sandeep Chaudhary:युद्ध का 1 महीना पूरा , ट्रंप-नेतन्याहू का सपना रह गया अधूरा | Seedha Sawal
Iran-Israel War: बुशहर पर हमला, अरब देश की बढ़ी बेचैनी | Middle East | Iran-Israel War | abp News
Chitra Tripathi: विनर बन रहे 'लूजर्स'? | Trump | America | No Kings | Middle East War | Mahadangal
Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल अरुणोदय का निधन, ओडिशा के बीच पर डूबने से गई जान
बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल अरुणोदय का निधन, ओडिशा के बीच पर डूबने से गई जान
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
Video: जू में गलती से खुला पिंजरे का दरवाजा, महिला जू कीपर के पीछे दौड़ा दरिंदा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जू में गलती से खुला पिंजरे का दरवाजा, महिला जू कीपर के पीछे दौड़ा दरिंदा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
Embed widget