एक्सप्लोरर

कुलदेवता और देवी की पूजा के दौरान इन बातों का ध्यान जरूर रखें

अगर आप भी अपने कुलदेवता और देवी की पूजा करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.

नई दिल्लीः हर परिवार के एक कुलदेवता होते हैं. इनकी पूजा खास मौकों पर की जाती है. जैसे घर में विवाह होने पर दुल्हन को कुलदेवता के दर्शन करवाएं जाते हैं. घर में संतान होने पर बच्चे को कुलदेवता के दर्शन करवाएं जाते हैं. लेकिन कुछ लोग रोजाना कुलदेवता की पूजा करते हैं. अगर आप भी कुलदेवता के यहां दर्शन करने जा रहे हैं या उनकी रोजाना पूजा करते हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. जानिए आपको क्या करना है और क्या नहीं.

  • घर में पूजा करने का अर्थ है घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना. ऐसा माना जाता है कि पूजा करने से ना सिर्फ मन को शांति मिलती है बल्कि घर का वातावरण भी अच्छा रहता है. क्या आप जानते हैं अपने ईष्ट देव को याद करने के अलावा आपको अपने कुलदेवता की भी पूजा करनी चाहिए. घर में कुलदेवता और कुलदेवी की पूजा करने से शांति का माहौल रहता है.
  • कुलदेवता की पूजा करते समय शुद्ध देसी घी का दीया, धूप, अगरबत्ती, चंदन और कपूर तो जलाना ही चाहिए साथ ही कुलदेवता को रोजाना स्नान भी करवाना चाहिए और प्रसाद स्वरूप भोग भी लगाना चाहिए.
  • कुलदेवता को चंदन और चावल का टीका अर्पण करते समय ध्यान रखें की टूटे हुए या खंडित चावल ना हो. कुलदेवता को हल्दी में लिपटे पीले चावल पानी में भिगोकर अर्पण करना शुभ माना जाता है.
  • पूजा के समय पान के पत्ते का बहुत महत्व है. यदि आप पान का पत्ता अर्पित कर रहे हैं तो साथ में सुपारी, लौंग, इलायची और गुलकंद भी अर्पण करना चाहिए. इससे कुलदेवता प्रसन्न होते हैं.
  • कुलदेवता और देवी को पुष्प भी चढ़ाना चाहिए लेकिन पुष्प चढ़ाते हुए आपको इन्हें पानी में अच्छी तरह से धोना चाहिए.
  • सभी देवी-देवताओं की पूजा जिस तरह सुबह-शाम की जाती है, उसी तरह कुलदेवी और देवता की पूजा भी दीपक जलाकर सुबह-शाम करनी चाहिए. रोजाना घर में दीपक जलाने से आप घर के वास्तुदोष को भी दूर कर सकते हैं.
  • आप आसन लगाकर शांत मन से कुलदेवता का ध्यान करें. ध्यान रहें, आप जिस आसन पर बैठे हैं उसका सम्मान करें और पैर से आसन को ना खिसकाएं बल्कि हाथ से ही आसन उठाकर रखें.
  • यदि आपके घर में कुलदेवी या देवता की तस्वीर नहीं है तो सुपारी को पान के पत्‍ते में बांधकर उसके ऊपर मौली बांधकर कुलदेवता का स्मरण करते हुए लौंग लगानी चाहिए और इस पर स्वस्तिक बनाना चाहिए.
  • पूजा घर में रोजाना कलश में जल रखें और कलश पर स्वस्तिक बनाएं. जल को रोजाना सूर्य देवता को अर्पण करें.
  • इस तरह आप कुलदेवता या देवी की पूजा करेंगे तो आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.

ये खबर एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sankashti Chaturthi 2026: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय
Sankashti Chaturthi 2026: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय
Chaitra Month 2026: हिंदू कैलेंडर का पहला माह चैत्र है बड़ा पुण्यकारी, करें ये 6 काम, बदल सकता है भाग्य!
हिंदू कैलेंडर का पहला माह चैत्र है बड़ा पुण्यकारी, करें ये 6 काम, बदल सकता है भाग्य!
Ramadan 2026: 6 मार्च को रमजान का 16वां रोजा, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026: 6 मार्च को रमजान का 16वां रोजा, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Holi Bhai Dooj 2026: होली भाई दूज पर शाम 5 बजे तक है तिलक का शुभ मुहूर्त, इन बातों का रखें ध्यान
Holi Bhai Dooj 2026: होली भाई दूज पर शाम 5 बजे तक है तिलक का शुभ मुहूर्त, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget