एक्सप्लोरर

Year Ender 2024: इस साल इन विशेष अवसरों पर रहा ग्रहण का साया

Year Ender 2024: साल 2024 में कई विशेष चीजें हुईं. साथ ही इस साल आसमान में भी अद्भुत खगोलीय घटनाएं घटी, जिसमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण लगे. खास बात यह रही कि ये ग्रहण विशेष अवसरों पर ही लगे थे.

Year Ender 2024: दिसंबर (December 2024) महीने की शुरुआत हो चुकी है जोकि साल का आखिरी महीना है. वहीं साल 2024 में अब कुछ ही दिन बचे हैं और जल्द ही नए साल यानी 2025 (New Year 2025) की शुरुआत हो जाएगी. सभी को नए साल का बेसब्री से इंतजार रहता है. लेकिन इसी के साथ यह भी जरूरी है कि हम पुराने साल में घटी घटनाओं का अवलोकन करें.

बात करें ग्रहण (Grahan) की तो ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना है, जिसे वैज्ञानिक अद्भुत घटना मानते हैं. क्योंकि उनके लिए यह ऐसा अवसर होता है जो नई खोजों के लिए मौका देता है. लेकिन धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से सूर्य या चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है.

हर साल सूर्य और चंद्र ग्रहण लगते हैं. साल 2024 में भी 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लगे. लेकिन इस साल कुछ विशेष अवसरों पर ग्रहण का साया रहा. आइये जानते हैं साल 2024 में किन अवसरों पर लगे सूर्य और चंद्र ग्रहण.

 2024 में किन अवसरों रहा ग्रहण का साया (2024 Grahan List In India)

25 मार्च 2024 (होली): साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगा था, जोकि उपच्छाया चंद्र ग्रहण था. इस दिन होली का त्योहार था. हालांकि भारत में दृश्यमान नहीं होने के कारण यहां इसका सूतक मान्य नहीं था.

8 अप्रैल 2024 (चैत्र नवरात्रि): 8 अप्रैल 2024 को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था, जोकि खग्रास सूर्य ग्रहण था. सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात्रि 9:12 से शुरू होकर मध्यरात्रि 1:25 पर समाप्त हो गया था. वहीं पंचांग के अनुसार 8 अप्रैल को ही रात 11:50 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई थी. लेकिन उदयातिथि मान्य होने के कारण नवरात्रि से संबंधित पूजा-पाठ 9 अप्रैल को किए गए थे.

18 सितंबर 2024 (पितृपक्ष): साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 18 सितंबर को लगा था. इसी दिन से पितृपक्ष की शुरुआत भी हुई थी. यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण था. खंडग्रास ग्रहण मान्य होता है लेकिन भारत में ग्रहण नजर नहीं आने के कारण पितरों के श्राद्ध व तर्पण जैसे कार्य किए गए.

2 अक्टूबर 2024 (सर्वपितृ अमावस्या और शारदीय नवरात्रि): 2 अक्टूबर 2024 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा. खास बात यह रही कि इसी दिन से 9 दिवसीय शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई और यह पितृपक्ष का आखिरी दिन भी था. लेकिन ग्रहण रात 09:14 पर शुरू हुआ था. इसलिए दिन में ही सारे धार्मिक कार्य कर लिए गए.

2025 में कब-कब लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण (2025 Grahan List in India)
ग्रहण की तारीख ग्रहण की संख्या ग्रहण के नाम
शुक्रवार, 14 मार्च 2025 पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण (खग्रास)
शनिवार, 29 मार्च 2025 दूसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण (खंडग्रास)
रविवार, 7 सितंबर 2025 तीसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण (खग्रास)
रविवार, 21 सतिंबर 2025 चौथा ग्रहण सूर्य ग्रहण (खंडग्रास)

 ये भी पढ़ें: Vastu Tips: किसी के घर से न लाएं ये तीन चीजें, सब कुछ हो जाएगा बर्बाद
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Sankranti 2026: मीन संक्रांति कब ? इस दिन शनि, शुक्र, सूर्य की युति इन 3 राशियों को करेगी मालामाल
मीन संक्रांति कब ? इस दिन शनि, शुक्र, सूर्य की युति इन 3 राशियों को करेगी मालामाल
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट
Ramadan Special: इस्लाम का अहम फर्ज है ‘जकात’, रमजान में क्यों बढ़ जाता है इसका महत्व
Ramadan Special: इस्लाम का अहम फर्ज है ‘जकात’, रमजान में क्यों बढ़ जाता है इसका महत्व
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है, नहाय-खाय से ऊषा अर्घ्य तक देखें चार दिवसीय पूजा का पूरा कैलेंडर
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है, नहाय-खाय से ऊषा अर्घ्य तक देखें चार दिवसीय पूजा का पूरा कैलेंडर

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget