एक्सप्लोरर

घनघोर घटाओं जैसी काली हो जाएंगी आपकी जुल्फें, इस विधि से लगाएं रोजमेरी ऑइल

रोजमेरी ऑइल का बालों पर असर देखने के लिए हो रही रिसर्च हालांकि अभी अपने शुरुआती फेज में है और इस पर बहुत काम किया जाना बाकी है. लेकिन यह बात साफ है कि बालों का झड़ना रोकने में यह तेल बहुत प्रभावी है.

पचास की उम्र तक आते-आते महिलाओं के बाल युवावस्था की तुलना में काफी कम हो जाते हैं और करीब 85 प्रतिशत पुरुष अपने सिर से घटते बालों के कारण परेशान रहते हैं. लंबे-काले और घने बाल हम सभी को पसंद होते हैं. पुरुषों में लंबे बाल रखने का चलन कम है लेकिन घने और बाऊंसी बाल पुरुषों को भी बहुत भाते हैं. आप चाहें तो अपने बालों के गिरने की संख्या और दर को धीमा कर सकते हैं.

रोजमेरी ऑइल के फायदे

  • यदि आप बाल झड़ना बंद करने के लिए दवाओं का सेवन नहीं करना चाहते तो आप इस तेल का उपयोग कर सकते हैं. जरूरी नहीं कि यह हर दवा का शानदार विकल्प हो लेकिन आपके बालों को पोषण देकर इनका झड़ना जरूर कम करता है.
  • यदि आप हेयर मास्क नहीं लगाते हैं या आपके पास हेयर मास्क लगाने का समय नहीं है तो आप अपने बालों की मॉइश्चराइजिंग, हीलिंग और हेल्दी स्कैल्प के लिए रोजमेरी ऑइल लगा सकते हैं.
  • रोजमेरी ऑइल नियमित रूप से लगाने पर आपके बाल सॉफ्ट, शाइनी, लंबे और घने बनते हैं. हेयर डैमेज कम होता है. आप इस ऑइल से रात को बालों में चंपी करें और सुबह शैंपू कर दें, कुछ ही दिनों में हेयर फॉल कम हो जाएगा.

इस फैक्ट को समझें

  • हालांकि रोजमेरी ऑइल का बालों पर असर देखने के लिए की जा रही रिर्सच में बहुत काम होना बाकी है. लेकिन यह बात पूरी तरह से साफ है कि बाल गिरना बंद करने के लिए खाई जाने वाली दवाओं की तुलना में इस तेल का उपयोग कहीं अधिक सुरक्षित और प्रभावी है.
  • आपको यह बात जरूर माननी होगी कि कोई भी एक चीज सभी लोगों पर एक समान प्रभावी नहीं होती है. ऐसे में अपने बालों का झड़न बंद करने के लिए अगर आप रोजमेरी ऑइल लगाना शुरू करते हैं तो शुरुआत में इसका छोटा पैक ही खरीदें. यदि यह आपकी स्कैल्प और बालों पर अपेक्षाकृत असर दिखाए तब आप आगे बड़ा पैक खरीदें और इसे नियमित रूप से लगाएं.

पता होना चाहिए ये कारण

  • बाल किसी एक कारण से नहीं झड़ते हैं. हर व्यक्ति में बाल गिरने की अलग वजह हो सकती है. यदि बाल स्कैल्प संबंधी समस्या, इंफेक्शन या ड्राइनेस के कारण गिर रहे हैं तो आपको रोजमेरी ऑइल से जरूर लाभ होगा. लेकिन अगर आपके बाल गिरने की वजह जेनेटिक, कोई गंभीर रोग या भोजन में पोषण की कमी है तो आपको इन पक्षों पर भी ध्यान देना होगा, तभी रोजमेरी ऑइल आपके बालों को पूरा लाभ दे पाएगा.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: जरूर ट्राई करें ये घरेलू फेस स्क्रब, बदलते मौसम में भी बना रहेगा निखार

यह भी पढ़ें: लोग पूछेंगे आपके बढ़े हुए स्किन ग्लो का सीक्रेट, चेहरे पर इस विधि से लगाएं दही

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navratri 2 Day Maa Brahmacharini: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पाएं तप, ज्ञान और मनोवांछित फल! जानें विधि, मंत्र और आरती
Navratri 2 Day Maa Brahmacharini: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पाएं तप, ज्ञान और मनोवांछित फल! जानें विधि, मंत्र और आरती
Eid 2026 Date Confirmed: ईद की डेट का कंफ्यूजन हुआ दूर, सऊदी अरब में 20 और भारत में 21 मार्च को होगी ईद
Eid 2026 Date Confirmed: ईद की डेट का कंफ्यूजन हुआ दूर, सऊदी अरब में 20 और भारत में 21 मार्च को होगी ईद
Eid-ul-Fitr 2026 Moon Highlights: भारत में नहीं दिखा शव्वाल का चांद, 21 मार्च को ईद की डेट कंफर्म
Eid-ul-Fitr 2026 Moon Highlights: भारत में नहीं दिखा शव्वाल का चांद, 21 मार्च को ईद की डेट कंफर्म
Eid-ul-fitr 2026 Moon Sighting: भारत में नहीं दिखा चांद, मुल्क में शनिवार 21 मार्च को ईद-उल-फितर
Eid-ul-fitr 2026 Moon Sighting: भारत में नहीं दिखा चांद, मुल्क में शनिवार 21 मार्च को ईद-उल-फितर

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
Navratri Temple Visit: नवरात्रि में जरूर करें माता के इन 9 मंदिरों के दर्शन, मुरादों से भर जाती है झोली
नवरात्रि में जरूर करें माता के इन 9 मंदिरों के दर्शन, मुरादों से भर जाती है झोली
Embed widget