एक्सप्लोरर

क्या सच में कोई 'शैंपू' बालों का झड़ना रोक सकता है? जानिए इस बारे में क्या है एक्सपर्ट की राय

अच्छे शैंपू को चुनने से ज्यादा जरूरी यह है कि आप बालों में अच्छे से शैंपू करें. क्योंकि अगर आपने बाल धोते वक्त बालों में लगे शैंपू को पूरी तरह से नहीं निकाला तो आपके बाल निकलने शुरू हो जाएंगे.

बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना इन दिनों बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं. जिन लोगों के यह समस्या होती है, वो हेयरफॉल रोकने के लिए हर संभंव पैंतरे आजमाने लग जाते हैं. महंगे-महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स खरीदने लगते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा जोर शैंपू पर होता है. कुछ लोग हेयरफॉल होने पर सबसे पहला काम 'एंटी-हेयरफॉल शैंपू' खरीदने का करते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि कोई भी शैंपू आपके बालों का झड़ना नहीं रोक सकता, फिर चाहे वो 'एंटी-हेयरफॉल शैंपू' ही क्यों ना हो? यह सुनकर आप चौंक जरूर गए होंगे, लेकिन हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का यही कहना है.

जावेद हबीब कहते हैं कि कोई भी शैंपू बालों का झड़ना नहीं रोक सकता है. अगर आप ऐसा सोचते हैं तो यह आपकी गलतफहमी है. कोई भी शैंपू फिर चाहे वो कितना ही महंगा क्यों ना हो, आपके बालों का झड़ना बंद नहीं कर सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि शैंपू का काम बालों का झड़ना रोकना नहीं, बल्कि बालों को साफ करना होता है. 

बालों को अच्छे से धोना ज्यादा जरूरी

जावेद हबीब ने यह भी कहा कि अच्छे शैंपू को चुनने से ज्यादा जरूरी यह है कि आप बालों में अच्छे से शैंपू करें. क्योंकि अगर आपने बाल धोते वक्त बालों में लगे शैंपू को पूरी तरह से नहीं निकाला तो आपके बाल निकलने शुरू हो जाएंगे. अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय अपना सकते हैं, जिसमें आपका एक भी रुपया खर्च नहीं होगा. 

बालों के झड़ने से ऐसे पाएं छुटकारा.

प्याज का रस: कई मेडिकल रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि प्याज का रस लगाने से बालों के झड़ने की समस्या से राहत मिल सकती है. क्योंकि प्याज बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. ये न सिर्फ बालों का झड़ना रोक सकता है, बल्कि नए बाल उगाने में भी मदद कर सकता है. हफ्ते में 2 बार प्याज का रस बालों में लगाएं और फिर साफ पानी से सिर धो लें. ऐसा करने से आपको इस परेशानी से जल्द छुटकारा मिल सकता है.

एलोवेरा जेल: बालों का झड़ना रोकने में एलोवेरा जेल भी आपकी काफी मदद कर सकता है. एलोवेरा जेल को अपने बालों में लगाएं और 10-20 मिनट के लगे रहने दें. फिर पानी से सिर धो लें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी रात में खाते हैं दूध-रोटी? पहले एक्सपर्ट से जान लें इसके फायदे और नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Holika Dahan Muhurat 2026: होलिका दहन किस समय करें? जानिए मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक महत्व
Holika Dahan Muhurat 2026: होलिका दहन किस समय करें? जानिए मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक महत्व
Pradosh Vrat 2026: रवि प्रदोष व्रत पर आज करें ये काम, मिलेगी भगवान शिव और सूर्य की कृपा
Pradosh Vrat 2026: रवि प्रदोष व्रत पर आज करें ये काम, मिलेगी भगवान शिव और सूर्य की कृपा
पीरियड्स पेन का पैटर्न: पहले दिन ज्यादा, बाद में कम क्या है वजह? डॉक्टर ने बताया असली कारण
पीरियड्स पेन का पैटर्न: पहले दिन ज्यादा, बाद में कम क्या है वजह? डॉक्टर ने बताया असली कारण
Pradosh Vrat in March 2026 Dates: मार्च में 3 प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, नोट करें डेट
मार्च में 2 नहीं 3 प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, नोट करें डेट

वीडियोज

US-Israel Iran War: Ali Khamenei के निधन पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक | Donald Trump | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत | Donald Trump | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu | Donlad Trump
US-Israel Iran War: इजरायल ने फिर शुरू किए ईरान पर हमले | Khamenei | Netanyahu | Donlad Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
स्कूल जाते समय बच्चे को लगी भूख, बीच सड़क ही खोल लिया लंच बॉक्स; देखें वीडियो
स्कूल जाते समय बच्चे को लगी भूख, बीच सड़क ही खोल लिया लंच बॉक्स; देखें वीडियो
सर्वाइकल कैंसर से हर 8 मिनट में जाती है एक महिला की जान, विशेषज्ञ ने बताए बचाव के 5 तरीके
सर्वाइकल कैंसर से हर 8 मिनट में जाती है एक महिला की जान, विशेषज्ञ ने बताए बचाव के 5 तरीके
Embed widget