एक्सप्लोरर

रोज चेहरे पर लगाते हैं ढेर सारा मेकअप, जानें स्किन को कितना हो रहा है नुकसान?

मेकअप आपकी खूबसूरती को कुछ समय बढ़ा सकती है, लेकिन असली चमक तब आती है जब स्किन अंदर से हेल्दी होती है. रोजाना हैवी मेकअप करने से स्किन प्रॉब्लम्स को बढ़ा सकता है.

Daily Makeup Side Effects : सुबह ऑफिस हो या शाम की पार्टी, इंस्टाग्राम की रील हो या कोई डेट, मेकअप लगाना तो लाजिमी है. महिलाओं की डेली लाइफ का यह हिस्सा बन चुका है. फाउंडेशन, कंसीलर, कॉम्पैक्ट, हाईलाइटर, ब्रॉन्जर और ना जाने क्या-क्या. सज-धजकर,अच्छे कपड़े पहनकर और अक्सर ही ढेर सारा मेकअप लगाकर कहीं जाना बहुत सी महिलाओं को पसंद होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये सारे मेकअप प्रोडक्ट्स (Makeup Products) आपकी स्किन को धीरे-धीरे नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. आइए जानते हैं रोजाना हैवी मेकअप करने से आपकी स्किन को क्या नुकसान हो सकता है और कैसे आप खुद को इससे बचा सकते हैं...

मेकअप से स्किन को होने वाले 7 सबसे बड़े नुकसान

1. पोर्स हो सकते हैं ब्लॉक 

मेकअप प्रोडक्ट्स खासकर हैवी फाउंडेशन और प्राइमर आपकी स्किन के पोर्स को बंद (Blocked Pores) कर सकते हैं. इससे पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या हो सकती है.

2. त्वचा का दम घुटना

रोजाना मेकअप करने से स्किन को सांस लेने का समय नहीं (Skin Suffocation) मिल पाता, जिससे स्किन डल, बेजान और थकी हुई लगने लगती है.

3. एलर्जी और जलन 

कुछ मेकअप प्रोडक्ट्स में केमिकल्स, परफ्यूम्स और प्रिज़र्वेटिव्स होते हैं, जो स्किन को एलर्जिक (Allergic Reactions) बना सकते हैं.

4. स्किन एजिंग में तेजी 

लगातार मेकअप करने से फाइन लाइंस और रिंकल्स जल्दी नजर आने लगते हैं, क्योंकि स्किन की नेचुरल मॉइस्चर खो जाती है और एजिंग (Premature Ageing) की समस्या हो जाती है.

5. इंफेक्शन का खतरा

गंदे ब्रश या एक्सपायर्ड मेकअप से स्किन इंफेक्शन (Skin Infection), रैशेज और आंखों में जलन भी हो सकती है.

6. नेचुरल ग्लो का लॉस

हेल्दी स्किन अंदर से ग्लो करती है, लेकिन हर दिन मेकअप लगाने से स्किन अपना नेचुरल ग्लो खोने लगती है.

7. पिगमेंटेशन और स्किन टोन

कुछ हार्श प्रोडक्ट्स से स्किन पर डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन (Pigmentation) होने लगता है, जो धीरे-धीरे स्थायी हो सकता है.

स्किन को बचाने के लिए क्या करें?

हफ्ते में 1-2 दिन स्किन को सांस लेने दें. इन दिनों मेकअप न लगाएं.

सोने से पहले क्लीनजर या माइल्ड मेकअप रिमूवर जरूर इस्तेमाल करें.

हाई क्वालिटी और स्किन-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स यूज करें.

ब्रश और स्पंज को रेगुलर क्लीन करें.

मेकअप के साथ-साथ स्किन की केयर भी जरूरी है. क्लींजिंग, टोनिंग, मॉइस्चराइजिंग को रूटीन बनाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : कौन सी सनस्क्रीन रहेगी आपके लिए सही? खरीदने से पहले जान लीजिए यह बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kidney Disease Symptoms: सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Wheat Side Effects: क्या रोज रोटी खाना आपकी सेहत के लिए ठीक है, जानें एक्सपर्ट का क्या है कहना?
क्या रोज रोटी खाना आपकी सेहत के लिए ठीक है, जानें एक्सपर्ट का क्या है कहना?
Holi 2026 Hangover: होली पार्टी के बाद नहीं रहेगा हैंगओवर, ये 5 आसान घरेलू उपाय तुरंत देंगे राहत
होली पार्टी के बाद नहीं रहेगा हैंगओवर, ये 5 आसान घरेलू उपाय तुरंत देंगे राहत
Wisdom Teeth: क्या किसी काम की नहीं होती अकल दाढ़, नेचर ने हमारे मुंह में इसे क्यों रखा?
क्या किसी काम की नहीं होती अकल दाढ़, नेचर ने हमारे मुंह में इसे क्यों रखा?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
Kidney Disease Symptoms: सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Embed widget