एक्सप्लोरर

Career Break: काम से ब्रेक लेकर घूमना होगा फायदेमंद, जानें कैसे करियर में दिखता है इसका फायदा

जिंदगी में चिंता और परेशानियां मृत्यु तक साथ रहती हैं. उन्हें सुलझाते जाना अच्छी बात है, लेकिन इस बीच खुद को भूल जाना, कई तरह की परेशानियों को निमंत्रण है.

जीवन के हर एक पड़ाव पर चुनौतियों का एक बड़ा अंबार होता है. स्कूल जाने से लेकर कॉलेज तक का सफर और फिर एक बेहतर करियर चुनने की टेंशन कई बार व्यक्ति को बड़ी चिंता में डाल देती है. एक अच्छी नौकरी खोजने, प्रमोशन हासिल करने, अपना घर खरीदने और फाइनेंशियली स्टेबल होने की जरूरत और इनको लेकर पैदा होने वाला एक सोशल प्रेशर कई बार डिप्रेशन को जन्म देता है और मेंटल स्टेबिलिटी को नुकसान पहुंचाता है. कुछ लोग बिना रुके चिंता के साथ इनको हासिल करने की कोशिश में जुट जाते हैं. इस बीच वह ये भूल जाते हैं कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्रेक लेना बेहद जरूरी है. कुछ लोग करियर ब्रेक लेने से डरते भी दिखाई पड़ते हैं, क्योंकि उन्हें लगने लगता है कि ऐसा करके वह अपना समय बर्बाद कर रहे हैं, जबकि यह धारणा बिल्कुल गलत है.

जिंदगी में चिंता और परेशानियां मृत्यु तक साथ रहती हैं. उन्हें सुलझाते जाना अच्छी बात है, लेकिन इस बीच खुद को भूल जाना, कई तरह की परेशानियों को निमंत्रण है. करियर ब्रेक लेना अपने वक्त को बर्बाद करना बिल्कुल नहीं होता, बल्कि फुल एनर्जी के साथ वापस आना इसका मकसद होता है. करियर ब्रेक लेने से आपको अपने करियर को बूस्ट करने में न सिर्फ काफी मदद मिलती है, बल्कि आप इस दिशा में पहले से बेहतर भी सोच पाते हैं.  

करियर ब्रेक क्या है?

आपने सब्बेटिकल शब्द का इस्तेमाल करते हुए काफी लोगों को सुना होगा, जिसका मतलब 'काम से ब्रेक लेना' होता है. करियर ब्रेक भी एक ऐसा ही टाइम पीरियड है, जब आप काम से खुद को कुछ वक्त के लिए फ्री कर देते हैं. इस समय का इस्तेमाल आप बाकी चीजों, जैसे ट्रैवल करने, चिल करने, मौज-मस्ती करने या अपनी मनपसंदीदा एक्टिविटी करने में करते हैं. यह एक ऐसा वक्त होता है जब आप पर किसी तरह का कोई काम का प्रेशर नहीं होता, यह पूरा वक्त सिर्फ आपका होता है. आप तय करते हैं कि आपको इस वक्त का इस्तेमाल किस तरह से और किन कामों के लिए करना है. करियर ब्रेक आपकी इच्छा के मुताबिक कितना भी बड़ या छोटा हो सकता है. इसकी कोई टाइम लिमिट नहीं होती, बशर्ते आपको अपना करियर मोटिव याद रहना चाहिए. 
क्यों लेना चाहिए करियर ब्रेक?

1. कई बार करियर ब्रेक लेने से हमारा मन पहले से ज्यादा शांत हो जाता है. हम काफी बेहतर तरीके से अपने फैसले या अगला कदम डिसाइड कर पाते हैं. जब हम खुद के साथ बिना किसी चिंता के वक्त बिताते हैं तो हमें कई सवालों के जवाब खुद-ब-खुद मिल जाते हैं. हम कई बातों के बारे में गहराई से सोचते हैं, जिससे हमें कोई फैसला करने में आसानी होती है.

 2. करियर ब्रेक लेकर यात्रा करने से ऐसी कई यादें बनती हैं, जिनके बारे में सोचकर अक्सर चेहरे पर मुस्कान आ जाया करती है. जब हम दोस्तों के साथ बैठकर कुछ पुरानी बातों का जिक्र छेड़कर हंसते हैं तो कहीं न कहीं कुछ वक्त के लिए सिर्फ बातों की गुदगुदी ही महसूस करते रह जाते हैं और बाकी चिंताएं या परेशानियां भूल जाते हैं. करियर ब्रेक आपके कीमती वक्त और पैसे दोनों का सबसे अच्छा इन्वेस्टमेंट हो सकता है. शायद यह एक ऐसा फैसला हो, जिस पर आपको कभी पछतावा न हो.

3. करियर ब्रेक लेकर जब आप यात्रा पर निकलते हैं, तब आपकी जेब कई नए कौशल और अनुभवों से भारी हो जाती है. आपको पता भी नहीं चलता और आप नई-नई बातें सीख जाते हैं, जिनका आपके आने वाले जीवन में अच्छा इस्तेमाल हो सकता है.

4. अगर आप ब्रेक लेकर सोलो ट्रिप पर निकल रहे हैं तो निसंदेह आपकी कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होगी. आप अपनी यात्रा के दौरान अलग-अलग लोगों से मिलेंगे, उनसे बातचीत करेंगे और नई-नई जानकारियां हासिल करेंगे. कई लोगों को नए लोगों से बातचीत करने में झिझक होती है, ये ट्रिप ऐसे लोगों की समस्याओं को दूर करता है और उन्हें पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट बनाता है.

ये भी पढ़ें: क्रिसमस पर ये शानदार मैसेज भेजकर अपनों संग बांटें खुशियां, ऐसे दें बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Famous Red Light Area In The World: थाईलैंड से भी शानदार हैं इन पांच जगहों की रेड लाइट स्ट्रीट, घूमने का मन है तो आज ही बना लें प्लान
थाईलैंड से भी शानदार हैं इन पांच जगहों की रेड लाइट स्ट्रीट, घूमने का मन है तो आज ही बना लें प्लान
Delhi Best Markets for Holi Shopping: होली के रंग से परफेक्ट गिफ्ट पैक तक, दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते में मिलते हैं प्रीमियम आइटम
होली के रंग से परफेक्ट गिफ्ट पैक तक, दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते में मिलते हैं प्रीमियम आइटम
Why Israelis Visit India After Army Training: सेना में ट्रेनिंग के बाद भारत के इस शहर में रहने आते हैं इजरायली लोग, जानें क्यों खास है यह जगह?
सेना में ट्रेनिंग के बाद भारत के इस शहर में रहने आते हैं इजरायली लोग, जानें क्यों खास है यह जगह?
Barsana Holi 2026: बरसाने में दोस्तों संग खेलने जा रहे हैं होली, लड़कियां जरूर ध्यान रखें यह बात
बरसाने में दोस्तों संग खेलने जा रहे हैं होली, लड़कियां जरूर ध्यान रखें यह बात

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget