एक्सप्लोरर

क्या बद्रीनाथ जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होता है? नहीं करवाया तो नहीं कर पाएंगे दर्शन

कोशिश करनी चाहिए कि भीड़ भाड़ से बचने के लिए श्रद्धालू पहले ही घर पर बैठकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर ही बद्रीनाथ की यात्रा की शुरूआत करें

Badrinath Dham Registration: पवित्र चारधाम यात्रा (chardham yatra)के एक महत्वपूर्ण धाम कहे जाने वाले बाबा बद्रीनाथ (badrinadh dham)धाम के पट खुल चुके हैं और रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालू यहां पहुंच कर बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर रहे हैं. चार धाम यात्रा 2023 के लिए सरकार की तरफ से रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है. उत्तराखंड सरकार की तरफ से ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन यानी पंजीकरण की सुविधा मुहैया कराई गई है.आपको बता दें कि अगर आप बिना रजिस्ट्रेशन करवाए बद्रीनाथ के लिए निकलते हैं तो आप वहां पहुंच कर भी दर्शन नहीं कर पाएंगे. इसलिए ऋषिकेश, हरिद्वार और कई बड़े शहरों में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा है. लेकिन कोशिश करनी चाहिए कि भीड़ भाड़ से बचने के लिए श्रद्धालू पहले ही घर पर बैठकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर ही बद्रीनाथ की यात्रा की शुरूआत करें ताकि वो कई तरह की परेशानियों से बच सकें. चलिए आपको बताते हैं कि आप घर बैठे ही किस तरह चारधाम की यात्रा का ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. ये बेहद आसान प्रक्रिया है और केवल इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल या लैपटाप पर भी इसे पूरा किया जा सकता है.

बद्रीनाथ धाम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने का तरीका 

सबसे पहले आप ये सुनिश्चित कर लें कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आपके पास जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए. पहचान हेतु आपके पास इनमें से एक दस्तावेज जरूर होना चाहिए, जैसे कि - आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी कार्ड.
पंजीकरण की प्रोसेस में सबसे पहले आपको उत्तराखंड टूरिज्म की ऑफिशियल वेबसाइट यानी registrationandtouristcare.uk.gov.in को खोलना होगा. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का मुख्य यानी होम पेज ओपन हो जाएगा. यहां होम पेज पर आपको सीधे हाथ यानी दाईं तरफ ऊपर रजिस्टर/लॉगिन का बटन दिखाई देगा. इस बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा. 
अगले स्टेप में आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी और मांगी गई इन्फॉरमेशन जैसे - नाम और मोबाइल नंबर फीड करने होंगे. इसके बाद आप यहां एक पासवर्ड डालेंगे और फिर वही पासवर्ड डालकर उसे कंफर्म भी करेंगे. इसके बाद साइन अप के बटन पर क्लिक कर दीजिए. आपका अकाउंट बन चुका है. अब आपको साइनइन यानी लॉगइन करना है. 

जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें 

सबसे ऊपर दाईं और रजिस्टर के बगल में लॉगिन के बटन पर क्लिक कीजिए.लॉगिन पेज खुलने पर अपना यूजर नेम और  मोबाइल नंबर फीड कीजिए और फिर पहले डाला गया पासवर्ड भी फीड कर दीजिए. इसके बाद कैप्चा कोड मांगा जाएगा जिसे बॉक्स में फीड करना होगा. ये सब करने के बाद साइन इन बटन पर क्लिक कर दीजिए, आप वेबसाइट पर लॉगिन हो चुके हैं. इसके बाद आप चार धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ऑनलाइन ही भर सकते हैं. इसके साथ ही आपको अपने जरूरी दस्तावेजों के फोटो खींच कर उन्हें स्कैन करके यहां अपलोड करना होगा. अपने लॉगिन पेज पर जाकर आपको ऊपर पर्सनल डैशबोर्ड दिखेगा जिस पर क्लिक करने पर आपको तीर्थ यात्रा के लिए यात्री एड या मैनेज करने का ऑप्शन दिखेगा. अब इसी पेज पर आपको तीर्थ यात्रा की डेट्स, यात्रियों की संख्या, टूर प्लान सब कुछ ऐड करना होगा. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपके पास एक यूनीक रजिस्ट्रेशन नंबर आपके मोबाइल के एसएमएस के जरिए आएगा. आपका रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होने के बाद आप उस फॉर्म को डाउनलोड करके इसकी कॉफीज करवा कर सभी साथियों को बांट दें ताकि जरूरत पड़ने पर या पूछे जाने पर सबके पास रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स हों.
 
यह भी पढ़ें 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Famous Red Light Area In The World: थाईलैंड से भी शानदार हैं इन पांच जगहों की रेड लाइट स्ट्रीट, घूमने का मन है तो आज ही बना लें प्लान
थाईलैंड से भी शानदार हैं इन पांच जगहों की रेड लाइट स्ट्रीट, घूमने का मन है तो आज ही बना लें प्लान
Delhi Best Markets for Holi Shopping: होली के रंग से परफेक्ट गिफ्ट पैक तक, दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते में मिलते हैं प्रीमियम आइटम
होली के रंग से परफेक्ट गिफ्ट पैक तक, दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते में मिलते हैं प्रीमियम आइटम
Why Israelis Visit India After Army Training: सेना में ट्रेनिंग के बाद भारत के इस शहर में रहने आते हैं इजरायली लोग, जानें क्यों खास है यह जगह?
सेना में ट्रेनिंग के बाद भारत के इस शहर में रहने आते हैं इजरायली लोग, जानें क्यों खास है यह जगह?
Barsana Holi 2026: बरसाने में दोस्तों संग खेलने जा रहे हैं होली, लड़कियां जरूर ध्यान रखें यह बात
बरसाने में दोस्तों संग खेलने जा रहे हैं होली, लड़कियां जरूर ध्यान रखें यह बात

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Doomsday Missile Test: जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, 'नीतीश युग का अंत...'
बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, 'नीतीश युग का अंत...'
'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...?', दावे पर विदेश मंत्रालय ने बता दिया क्या है सच
'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...?', दावे पर विदेश मंत्रालय ने बता दिया सच
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
किस गल्फ कंट्री में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल, किस नंबर पर कौन-सा देश?
किस गल्फ कंट्री में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल, किस नंबर पर कौन-सा देश?
जमीन से 3 हजार फीट ऊपर टकराए 2 पैराग्लाइडर, वीडियो देख डर के मारे थाम लेंगे दिल
जमीन से 3 हजार फीट ऊपर टकराए 2 पैराग्लाइडर, वीडियो देख डर के मारे थाम लेंगे दिल
BSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल में 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले करें आवेदन
बीएसएनएल में 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले करें आवेदन
Embed widget