एक्सप्लोरर

शादी के लिए कैसे बुक कर सकते हैं जोधपुर का उम्मेद पैलेस, एक दिन में कितने रुपये करने पड़ेंगे खर्च?

उम्‍मेद भवन पैलेस राजस्‍थानी आर्किटेक्‍चर की झलक है. एक समय जोधपुर राजघराने का परिवार इसी महल में रहता था. यह दुनिया का 6वां सबसे बड़ा महल माना जाता है.

Umaid Bhawan Palace Jodhpur : रॉयल और हाई प्रोफाइल वेडिंग्स के लिए फेमस जोधपुर का उम्मेद पैलेस एक और शादी का गवाह बनने जा रहा है. यह शादी है केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की. 6 मार्च को होने वाली इस शादी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई VVIP के आने की उम्मीद है. यह वही महल है, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोन ने ब्याह रचाया था. अगर आप भी इनकी तरह अपनी या किसी खास की शादी के लिए इस शाही महल को बुक करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रॉसेस और एक दिन का खर्च...

उम्मेद पैलेस क्यों है खास

उम्‍मेद भवन पैलेस राजस्‍थानी आर्किटेक्‍चर की झलक है. एक समय जोधपुर राजघराने का परिवार इसी महल में रहता था. यह दुनिया का 6वां सबसे बड़ा महल माना जाता है. अभी ताज होटल की कुछ हिस्सेदारी भी इसमें है. इस महल को महाराज उम्‍मेद सिंह ने 1928-1943 में बनवाया था. ब्रिटिश आर्किटेक्‍ट हेनरी वॉन लॉनचेस्‍टर ने इसकी डिजाइन तैयार की थी. इस महल को बनने में 14 साल लगे थे. इस महल में उन्‍हीं पत्‍थरों का इस्‍तेमाल किया गया है, जो ताजमहल में लगे हैं. इसमें 22 लग्जरी रूम और 42 सुईट्स हैं. इसके अलावा फैमिली म्‍यूजियम,बैंक्‍वेट हॉल, लाइब्रेरी, बॉलरूम इंडोर स्विमिंग पूल, टेनिस ओर मार्बल स्‍क्‍वैश कोर्ट्स भी इस महल में हैं.

उम्मेद पैलेस में एक रात का खर्च

इस आलीशान महल के डीलक्स रूम का एक रात का किराया (Umaid Bhawan Palace Cost) 42,600 रुपए है. महारानी सुइट में ठहरने के लिए 8 लाख रुपए या ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं. उम्मेद भवन पैलेस अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए तो दुनियाभर में फेमस है, इसके अलावा देश-विदेश की कई हस्तियां अपनी शादी यहीं करने आते हैं.

शादी के लिए उम्मेद भवन पैलेस की बुकिंग का खर्च

अनुमानित तौर पर अगर उम्मेद भवन पैलेस वेडिंग में 200 गेस्ट्स के लिए बुकिंग करते हैं तो एक रात का कॉस्ट 60 से 70 लाख रुपए तक आ सकता है. अगर अपने कुछ मेहमानों के लिए अलग से सुइट बुक करना चाहते हैं, तो इसके लिए 21,000 रुपए से 3,20,000 रुपए एक्स्ट्रा चुकाने पड़ते हैं. इसके अलावा शादी का बाकी खर्च जैसे सजावट, म्यूजिक का खर्च अलग से आता है. इस तरह एक शादी का पूरा खर्च 1 से 3.5 करोड़ या ज्यादा भी पहुंच सकता है. उम्मेद भवन पैलेस शादियों के लिए अलग-अलग पैकेज भी देता है. 

उम्मेद पैलेस शादी के लिए कैसे बुक करें

शादी के लिए उम्मेद पैलेस की बुकिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं. इसके लिए उम्मेद पैलेस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरा पैकेज देखकर बुकिंग फॉर्म भर सकते हैं. इसमें शादी की डेट, टाइम और बाकी डिटेल्स भरने पड़ते हैं. इसके अलावा आप फोन या ईमेल के जरिए मैनेजमेंट टीम से सीधे संपर्क कर सकते हैं और हर डिटेल्स ले सकते हैं. आप चाहें तो पर्सनली जोधपुर में उम्मेद पैलेस के ऑफिस जाकर शादी की बुकिंग करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Ranchi Travel Tips : दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget