एक्सप्लोरर

Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी 23 खूबसूरत झांकियां, इस बार काफी कुछ होगा खास, जानें

Republic Day Parade 2023: 23 झांकियों में से 17 झांकियां अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी. जबकि 6 झांकियां अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की देखने को मिलेंगी.

Republic Day Parade: भारत में हर साल पूरे जोश और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ (राजपथ) पर भव्य परेड देखने को मिलेगा. इस परेड के दौरान उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, पश्चिम बंगाल, असम सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की खूबसूरत और मन को मोह लेने वाली झांकियां दर्शकों को लुभाएंगी. इस बार ज्यादा झांकियों का विषय 'नारी शक्ति' पर आधारित है. 

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 26 जनवरी को भारत की जीवंत सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दिखाने वाली 23 झांकियां परेड में हिस्सा लेंगी. इन सभी झांकियों में से 17 झांकियां अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी. जबकि 6 झांकियां अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की देखने को मिलेंगी. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दी कि गृह मंत्रालय की दो झांकियों का प्रदर्शन होगा. इनमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) की एक-एक झांकी होगी.

इस बार नहीं दिखेगी रेल मंत्रालय की झांकी

इसके अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय, कृषि मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की एक एक झांकी कर्तव्य पथ पर आने वाले लोगों को मंत्रमुग्ध करेगी. केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की भी झांकी कर्तव्य पथ पर देखने को मिलेगी, जो आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अंदर आता है. हालांकि इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में आपको रेल मंत्रालय की झांकी देखने को नहीं मिलेगी. 

झांकी में कोलकाता की दुर्गा पूजा 

पश्चिम बंगाल की बात करें तो इस राज्य की झांकी में कोलकाता की दुर्गा पूजा को दर्शाया जाएगा. यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत की लिस्ट में शामिल होने का जश्न भी मनाया जाएगा. बता दें कि यूनेस्को (UNESCO) ने दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया है. वहीं, असम की झांकी में पौराणिक अहोम सेनापति लचित बोरफुकन एवं प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर समेत इसके सांस्कृतिक स्थानों के गर्व को दिखाया जाएगा. कहा जा रहा है कि इंटरनेशनल गीता फेस्टिवल इस साल के गणतंत्र दिवस परेड के लिए हरियाणा की झांकी का विषय रखा गया है. इसमें भगवद गीता में वर्णित श्री कृष्ण भगवान की एक 'विराट प्रतिमा' को शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: वाराणसी: गंगा नदी में चलनी शुरू हुईं CNG से चलने वाली नाव, दूर होगी प्रदूषण की समस्या, उठा सकेंगे लुत्फ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी के होटल में शादी करने जा रहे कुलदीप यादव, जानें यहां कहां-कहां कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग
मसूरी के होटल में शादी करने जा रहे कुलदीप यादव, जानें यहां कहां-कहां कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग
इस देश में पहाड़ों के बीच बसा है भक्त हनुमान मंदिर, यहां दिखता है आस्था का दिव्य नजारा
इस देश में पहाड़ों के बीच बसा है भक्त हनुमान मंदिर, यहां दिखता है आस्था का दिव्य नजारा
थार के अलावा भी भारत में हैं शानदार रेगिस्तान, जानिए देश के 5 अनोखे डेजर्ट डेस्टिनेशन के बारे में
थार के अलावा भी भारत में हैं शानदार रेगिस्तान, जानिए देश के 5 अनोखे डेजर्ट डेस्टिनेशन के बारे में
T20 World Cup Final 2026: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल ने बढ़ाए अहमदाबाद में होटलों के भाव, दाम सुनकर उड़ेंगे होश
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल ने बढ़ाए अहमदाबाद में होटलों के भाव, दाम सुनकर उड़ेंगे होश

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget