एक्सप्लोरर

आज भी इन 5 देशों के पास नहीं है एक भी एयरपोर्ट, दूसरे मुल्कों के सहारे चला रहे काम

कुछ देशों ने इस बात का उदाहरण पेश किया है कि विदेश की यात्रा के लिए अपने देश में एयरपोर्ट का होना जरूरी नहीं है. यहां हम कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आज भी कोई एयरपोर्ट नहीं है.

Countries With No Airports: आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि आज भी ऐसे कई देश हैं, जहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है. जी हां यह सच है. कुछ देशों ने इस बात का उदाहरण पेश किया है कि विदेश की यात्रा के लिए अपने देश में एयरपोर्ट का होना जरूरी नहीं है. इस देशों ने अपने पड़ोसी राष्ट्रों के साथ संसाधनों को साझा करना सीख लिया है. जबकि कुछ देशों की सीमाओं के अंदर एयरपोर्ट फिट नहीं बैठ पाते. यहां हम कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आज भी कोई एयरपोर्ट नहीं है.

1. वेटिकन सिटी

825 की आबादी वाला ये देश विश्व का सबसे छोटा राष्ट्र है. वेटिकन सिटी में ट्रांसपोर्ट के लिए न तो फ्लाइट लैंडिंग के लिए कोई जगह है और न ही कोई समुद्र या नदी है. वेटिकन सिटी उन देशों में से एक है, जिसे पैदल ही कवर किया जा सकता है. हालांकि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस देश के चारों ओर बाकी एयरपोर्ट हैं, जिनमें फिमिसिनो और सियाम्पिनो शामिल हैं, जो ट्रेन से लगभग 30 मिनट की दूरी पर हैं. 

2. मोनाको

वेटिकन सिटी के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम मोनाको का है. यूरोप में स्थित ये देश दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है. मोनाको तीन तरफ से फ्रांस से घिरा हुआ है. इस देश का अपना कोई एयरपोर्ट नहीं है. मोनाको घूमने वाले लोगों को फ़्रांस के नाइस कोटे डी'ज़ूर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद कैब बुक करनी होती है या नाव लेनी होती है.

3. सैन मारिनो

सैन मारिनो, वेटिकन सिटी से काफी दूर स्थित है. सैन मारिनो विश्व के सबसे पुराने देशों में से एक है. इटली से घिरे इस देश की समुद्र तक पहुंच नहीं है. यह देश इतना छोटा है कि इसमें आज तक कोई एयरपोर्ट नहीं बनाया गया. हालांकि यहां एक बिज़ी रोड नेटवर्क है, जो लोगों को सैन मैरिनो से बाहर तक ले जाता है और इटली तक पहुंच को आसान बनाता है. सैन मारिनो के करीब इटली का रिमिनी एयपोर्ट स्थित है. 

4. लिकटेंस्टीन 

लिकटेंस्टीन भी एक छोटा देश है, जो बमुश्किल 75 किमी तक फैला हुआ है. लिकटेंस्टीन के पास भी अपना कोई एयरपोर्ट नहीं है. हालांकि स्थानीय लोग ज्यूरिख एयरपोर्ट का सहारा लेते हैं, जो स्विट्जरलैंड में स्थित है. 

5. एंडोरा

एंडोरा बाकी देशों की तरह एक छोटा देश नहीं है. यह कई एयरपोर्ट का निर्माण कर सकता है. हालांकि यहां सबसे बड़ी समस्या पहाड़ों की है. ये देश फ्रांस और स्पेन के बीच स्थित है और पूरी तरह से पर्वत शृंखलाओं से घिरा हुआ है. यहां ऐसी-ऐसी चोटियां हैं, जो 3000 मीटर तक ऊंची हैं और ऐसी ऊंचाई पर विमान को उड़ाना खतरनाक और मुश्किल टास्क हो सकता है. हालांकि लोग बार्सिलोना, लेरिडा या गिरोना जैसे शहरों से उड़ान भर सकते हैं. 


ये भी पढ़ें: क्या है 'हॉलीडे हार्ट सिंड्रोम', जो छुट्टियों के दौरान लोगों को बना रहा शिकार, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navratri Vaishno Devi Tour: नवरात्रि में वैष्णो देवी जाने का है प्लान तो बुक करें IRCTC का यह पैकेज, सस्ते में होंगे दर्शन
नवरात्रि में वैष्णो देवी जाने का है प्लान तो बुक करें IRCTC का यह पैकेज, सस्ते में होंगे दर्शन
पहली बार विदेश घूमने जा रहे हैं, तो इन 4 गलतियों से बचें, वरना खराब हो सकता है ट्रिप
पहली बार विदेश घूमने जा रहे हैं, तो इन 4 गलतियों से बचें, वरना खराब हो सकता है ट्रिप
मसूरी के होटल में शादी करने जा रहे कुलदीप यादव, जानें यहां कहां-कहां कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग
मसूरी के होटल में शादी करने जा रहे कुलदीप यादव, जानें यहां कहां-कहां कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग
इस देश में पहाड़ों के बीच बसा है भक्त हनुमान मंदिर, यहां दिखता है आस्था का दिव्य नजारा
इस देश में पहाड़ों के बीच बसा है भक्त हनुमान मंदिर, यहां दिखता है आस्था का दिव्य नजारा

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: '140 मिलियन बैरल ईरानी तेल...', अमेरिका ईरान को लेकर लेने जा रहा बड़ा फैसला, मजबूरी में यूटर्न लेंगे ट्रंप!
'140 मिलियन बैरल ईरानी तेल...', अमेरिका ईरान को लेकर लेने जा रहा बड़ा फैसला, मजबूरी में यूटर्न लेंगे ट्रंप!
CM पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री होंगे शामिल, सामने आ गए नाम
CM पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री होंगे शामिल, सामने आ गए नाम
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
IPL में 31 गेंद खेलकर भी नहीं बनाया एक भी रन, कौन ये बल्लेबाज, जानिए
IPL में 31 गेंद खेलकर भी नहीं बनाया एक भी रन, कौन ये बल्लेबाज, जानिए
Ustaad Bhagat Singh BO Day 1: साउथ में 'धुरंधर 2' नहीं 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, बंपर हुई ओपनिंग, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
साउथ में चला 'उस्ताद भगत सिंह' का जादू, बनी साल की तीसरे सबसे बड़ी ओपनर
Middle East War: 'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
Chaitra Navratri 2026: साबूदाना से बोर हो गए हैं? नवरात्रि में ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन
Navratri 2026: साबूदाना से बोर हो गए हैं? नवरात्रि में ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन
घर के छोटे से बगीचे में कैसे उगाएं आम का पेड़? यहां जानें पूरा तरीका
घर के छोटे से बगीचे में कैसे उगाएं आम का पेड़? यहां जानें पूरा तरीका
Embed widget