एक्सप्लोरर

भूल जाइए शिमला-नैनीताल, घूमने के लिए बनाइए बेहद खूबसूरत और सस्ते इन 5 हिल स्टेशन का प्लान, लौटने का नहीं करेगा मन

फरवरी में मौसम बेहद सुहाना होता है. इस दौरान आप छुट्टी लेकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. भारत में नैनीताल और शिमला के अलावा कई ऐसे हिल स्टेश हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं.

Best Hill Stations in February: फरवरी का महीना आ गया है. सर्द का मौसम भी अब जाने वाला है. हल्की-हल्की ठंड में घूमने का अपना ही मजा है. अगर आपका मन भी कहीं जाने का कर रहा है तो हिल स्टेशन की सैर पर जा सकते हैं. भारत में कुछ हिल स्टेशन (Best Hill Stations in February) ऐसे हैं, जहां फरवरी में खुशनुमा मौसम बना रहता है और नजारा सुहाना होता है. आज हम आपको ऐसे ही खूबसूरत हिल स्टेशन के बारें में बताने जा रहे हैं, जहां कम बजट में आप टूर प्लान कर सकते हैं.
 
कसोल
इस फरवरी आप बिजी शेड्यूल से कुछ पल चुराकर पहाड़ों की सैर पर निकल सकते हैं. इसके लिए कसोल सबसे बेस्ट हिल स्टेशन हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बसा कसोल बेहद खूबसूरत है. यह जगह बेहद छोटी है लेकिन प्रकृति की गोद में बसी है. यहां खीरगंगा ट्रेक पर ट्रेकिंग एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं.कसोल में रिवरसाइड कैंपेनिंग के मजे भी ले सकते हैं. 
 
औली
फरवरी में घूमने के लिहाज से उत्तराखंड का औली भी बेहद खास है. यह जगह जितनी खूबसूरत है, उतनी ही शांत भी है. यहां की नेचुरल ब्यूटी, बर्फ से ढके पहाड़, जंगली फूल और हरी-भरी वनस्पतियां आपके मन को मोह लेंगी. इसे मिनी स्विट्जरलैंड भी कहते हैं. औली में फरवरी में बर्फबारी शुरू होती है और मार्च लास्ट तक चलती है. यहां आप स्कीइंग, स्नो मोटरबाइकिंग-स्नोबोर्डिंग, स्लेजिंग और स्केटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.
 
बिनसर
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बसा बिनसर बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां आकर आप पहाड़, जंगल और रोमांचक जगह जीरो पॉइंट का मजा उठा सकते हैं. वाइल्डलाइफ सेंचुरी में बसी इस जगह पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर जंगल के बीच से चढ़ाई करनी पड़ती है. इस दौरान का नजारा गजब खूबसूरत होता है.
 
भीमताल
नैनीताल का भीमताल झरनों के लिए फेमस है. फरवरी के महीने में दुनियाभर से टूरिस्ट यहां आते हैं. यह जगह घूमने-फिरने, रहने-खाने के लिहाज से काफी सस्ता है. प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए यह जगह बेहद खास है. यहां भीमताल झील-भीमताल द्वीप, भीमेश्वर महादेव मंदिर, सैयद बाबा की मजार जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं. यह जगह इतनी खूबसूरत हैं कि इसे नैनीताल की छोटी बहन कहते हैं.
 
चकराता
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से करीब 88 किलोमीटर दूरी पर बसे चकराता हिल स्टेशन की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी. इस हिल स्टेशन आकर आप माउंट क्लाइम्बिंग-ट्रेकिंग, स्कीइंग का लुत्फ उठा सकते हैं. ट्रेकर्स और नेचर लवर्स के लिए ये जगह खास है. यह हिल स्टेशन काफी सस्ता भी है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Items Banned In Air Travel: प्लेन में नहीं ले जा सकते यह फल, क्यों लगा है प्रतिबंध? कारण जानकर हैरान हो जाएंगे
प्लेन में नहीं ले जा सकते यह फल, क्यों लगा है प्रतिबंध? कारण जानकर हैरान हो जाएंगे
Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट से 200 किलोमीटर की रेंज में हैं ये बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस, जरूर करें एक्सप्लोर
जेवर एयरपोर्ट से 200 किलोमीटर की रेंज में हैं ये बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस, जरूर करें एक्सप्लोर
Travel In War Zone: आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US Israel War: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI आखिर क्या?
ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI?
UP Weather: यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के सामने 10 चैलेंज, वो कितने रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के सामने 10 चैलेंज, वो कितने रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
वाराणसी में टूरिज्म पर बुरा असर, खाड़ी देशों में तनाव के बीच शिव की नगरी में कम हुए पर्यटक, भारी गिरावट
वाराणसी में टूरिज्म पर बुरा असर, खाड़ी देशों में तनाव के बीच शिव की नगरी में कम हुए पर्यटक
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Rajasthan RBSE 12th Result 2026 Live: अब बस कुछ घंटों का इंतजार, सुबह 10 बजे RBSE जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, देखें पल पल की अपडेट
अब बस कुछ घंटों का इंतजार, सुबह 10 बजे RBSE जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, देखें पल पल की अपडेट
Pink Moon: ब्लड मून से कितना अलग होता है पिंक मून, असमान में कितने साल में एक बार होती है यह घटना?
ब्लड मून से कितना अलग होता है पिंक मून, असमान में कितने साल में एक बार होती है यह घटना?
Embed widget