एक्सप्लोरर

Haunted Railway Stations: ये हैं भारत के सबसे खौफनाक रेलवे स्टेशन, कहानी सुनकर अच्छे अच्छों के छूट जाते हैं पसीने

Railway Stations: भारत के कुछ रेलवे स्टेशन बेहद डरावने हैं. ऐसा कहा जाता है कि यहां रात के वक्त आत्माओं के चिल्लाने की आवाज आती है. शाम के बाद यहां कोई भी आता-जाता नहीं है.

Haunted Railway Stations Of India: इंडियन रेलवे दुनिया का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. इस रेलवे नेटवर्क में हजारों रेलवे स्टेशन हैं.  इनमें से हर स्टेशनों की अपनी-अपनी खासियत हैं, जो उस खासियत के कारण बेहद प्रसिद्ध है. इनमें से कुछ अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है तो कोई खतरनाक रास्तों के लिए, कोई बहुत छोटा है तो कोई बहुत बड़ा और कुछ स्टेशन ऐसे भी हैं जो हैं बेहद डरावने हैं यानी कि जो भूतिया (Haunted Railway Stations India) हैं.
 
ऐसे स्टेशन जहां शाम के बाद कोई भी जाने से डरता है. लोग अक्सर इन स्टेशनों की यात्रा करने से बचते हैं. ऐसा कहा जाता है कि कुछ-कुछ स्टेशनों पर रात के समय आत्माओं के चिल्लाने की आवाज आती है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ भूतिया स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं. जानें इनकी चौकाने वाली कहानियां.
 
बड़ोग रेलवे स्टेशन
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है बड़ोग रेलवे स्टेशन. यह देश के सबसे डरावने रेलवे स्टेशनों में से एक है. हिल स्टेशन पर मौजूद ये रेलवे स्टेशन देखने में तो बेहद खूबसूरत है. यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर आपका दिन बन जाएगा, लेकिन रात काली हो सकती है, क्योंकि कहा जाता है कि यहां रात में यहां भूत नजर आते हैं. इस स्टेशन के पीछे की भूतिया कहानी यह बताई जाती है कि यहां मौजूद बड़ोग सुरंग का निर्माण एक ब्रिटिश इंजीनियर कर्नल बड़ोग ने किया था. उसने किसी कारणवश सुरंग के किनारे आत्महत्या कर ली थी. स्थानीय निवासियों का मानना है कि तभी से उस कर्नल की आत्मा सुरंग में रहती है.
 
चित्तूर स्टेशन
आंध्र प्रदेश का चित्तूर रेलवे स्टेशन अपनी कहानियों के कारण भूतिया माना जाता है. बताया जाता है कि हरि सिंह नाम का एक सीआरपीएफ अधिकारी इस स्टेशन पर उतरा था. यहां आरपीएफ कर्मियों और टीटीई ने उस पर हमला किया गया, जिसमें वह मारा गया. स्थानीय लोगों का मत है कि तभी से उस अफसर की आत्मा इंसाफ की तलाश में वहीं पर भटक रही है.
 
नैनी स्टेशन
उत्तर प्रदेश का नैनी रेलवे स्टेशन, नैनी जेल के पास स्थित है. इस जेल में कई स्वतंत्रता सेनानियों को प्रताड़ित किया गया और अंत में उनकी मृत्यु हो गई. कहा जाता है कि तभी से वो सारी आत्माएं रात में स्टेशन के आसपास घूमती हैं. 
 
लुधियाना स्टेशन
पंजाब के लुधियाना में स्थित लुधियाना रेलवे स्टेशन के एक कमरे की कहानी है, जो भूतिया है. कहा जाता है कि उस कमरे में सुभाष नाम के एक रिजर्वेशन काउंटर के अधिकारी की मौत हुई थी. कहा जाता है कि उसे अपनी नौकरी से इतना प्यार था कि मरने के बाद भी यह उसका मोह नहीं छूटा. जब भी उस जगह पर कोई और बैठना चाहता है, तो उसकी आत्मा किसी को ऐसा करने नहीं देती.
 
मुलुंड स्टेशन
मुंबई में स्थित मुलुंड स्टेशन भी देश के चुनिंदा भूतिया रेलवे स्टेशनों में से एक है. यहां आने वाले लोगों का दावा है कि अक्सर यहां शाम के बाद चीखने-चिल्लाने और रोने की आवाजें आती हैं.
 
ये भी पढ़ें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी के होटल में शादी करने जा रहे कुलदीप यादव, जानें यहां कहां-कहां कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग
मसूरी के होटल में शादी करने जा रहे कुलदीप यादव, जानें यहां कहां-कहां कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग
इस देश में पहाड़ों के बीच बसा है भक्त हनुमान मंदिर, यहां दिखता है आस्था का दिव्य नजारा
इस देश में पहाड़ों के बीच बसा है भक्त हनुमान मंदिर, यहां दिखता है आस्था का दिव्य नजारा
थार के अलावा भी भारत में हैं शानदार रेगिस्तान, जानिए देश के 5 अनोखे डेजर्ट डेस्टिनेशन के बारे में
थार के अलावा भी भारत में हैं शानदार रेगिस्तान, जानिए देश के 5 अनोखे डेजर्ट डेस्टिनेशन के बारे में
T20 World Cup Final 2026: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल ने बढ़ाए अहमदाबाद में होटलों के भाव, दाम सुनकर उड़ेंगे होश
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल ने बढ़ाए अहमदाबाद में होटलों के भाव, दाम सुनकर उड़ेंगे होश

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget