एक्सप्लोरर

इन वजहों से बढ़ता है यूरिक एसिड, इन नेचुरल फूड को खाने से मिलेगा आराम

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से कई तरह की दिक्कत होती है. खासकर शरीर के जोड़ों में दर्द, इंफ्लेमेशन, दर्द आदि की समस्या शुरू हो जाती हैं.लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ प्राकृतिक फूड से ये कम हो सकते हैं.

 

शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना अच्छा नहीं माना जाता है. बता दें कि यूरिक एसिड एक ऐसा रसायन होता है, जो उस वक्त बनता है जब शरीर प्यूरीन को तोड़ता है. जानकारी के लिए बता दें कि प्यूरीन शरीर में प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होने वाले पदार्थ हैं. कुछ खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में ये प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे नेचुरल फूड को खाकर यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है. 

किडनी

शरीर में किडनी का काम फिल्टर करने का होता है. शरीर में जब यूरिक एसिड बढ़ जाता है, तो किडनी उसको फिल्टर करता है. लेकिन जब किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर नहीं कर पाता है, तो इसका बॉडी में स्तर बढ़ने लगता है. ऐसे स्थिति में व्यक्ति के जोड़ों में दर्द, इंफ्लेमेशन, दर्द आदि की समस्या शुरू हो सकती है. हालांकि यूरिक एसिड को पेशान के माध्यम से शरीर से निकाला जा सकता है. इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करना होगा. न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसे नेचुरल फूड्स के बारे में बताया है, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं.

केला - लवनीत बत्रा ने बताया कि  यदि आपके शरीर में बहुत अधिक यूरिक एसिड बनता है, तो ये क्रिस्टल बना सकता है. इससे आपके जोड़ों में सूजन और दर्द होगा. हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए केला खाना चाहिए. यह प्राकृतिक रूप से यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है. केला में प्यूरीन बहुत कम होता है और विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत है. केला को गठिया होने पर भी आप खा सकते हैं.

लो फैट दूध, दही खाएं - कई शोध में ये बात सामने आई है कि कम वसा वाला दूध और कम वसा वाला दही के सेवन से यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में काफी मदद मिलती है. ये आपके शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में सहायता करता है. शरीर में यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा होने पर आपको लो फैट मिल्क और लो फैट दही खाना चाहिए. 

कॉफी – बता दें यूरिक एसिड वाले मरीजों के लिए कॉफ़ी भी फायदा करती है. दरअसल कॉफी उस एंजाइम का मुकाबला करती है, जो शरीर में प्यूरिन को तोड़ता है. कॉफी यूरिक एसिड के प्रोडक्शन की दर को कम करता है. यूरिक एसिड को कम करने के लिए कॉफी और कैफीन युक्त चीजें डाइट में शामिल करना फायदा करेगा. 

खट्टे फल – यूरिक एसिड बढ़ने पर आप आंवला, नींबू, संतरा, पपीता और अनानास जैसे खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं. इन फलों में विटामिन सी, टेरेफॉय काफी अधिक होते हैं, इससे यूरिक एसिड कम होता है. 

डाइटरी फाइबर - जई, चेरी, सेब, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, खीरा, अजवाइन, गाजर और जौ जैसे खाद्य पदार्थों में अधिक मात्रा में घुलनशील फाइबर होते हैं. इनका सेवन रेगुलर करने से सीरम यूरिक एसिड कंसन्ट्रेशन कम हो जाती है.

 

ये भी पढ़ें: इन वजहों से पीले होते हैं दांत, जानें इससे किन बीमारियों का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget