एक्सप्लोरर

बिस्तर पर जाने से पहले चलाते हैं फोन, देखते हैं वेब सीरीज... तो हो जाएं सावधान

Sleeping Tips: बिस्तर पर जाने से पहले लोग फोन चलाते हैं, सीरीज देखते हैं, देर से सोते हैं, देर से उठते हैं, जिसका असर उनके सेहत पर पड़ता है. सोने से पहले कौन से ऐसे काम हैं जो नहीं करने चाहिए. जानें

Sleeping Tips: नींद हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी है जितना की खाना-पीना. सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान के साथ अच्छी नींद लेना भी उतना ही जरूरी. नींद हमारे शरीर की रिकवरी और विकास दोनों में मददगार है. नींद की कमी से हमारे शरीर में थकान और सिरदर्द की समस्या होने लगती है. यह परेशानी माइग्रेन सिरदर्द के जोखिम तक को बढ़ा सकती है. यही नहीं, अनिद्रा का शिकार होने से हाई बीपी, मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग जैसे तमाम जोखिमों का खतरा बढ़ता है. 

हम रोजमर्रा में कई ऐसी आदतें पाल लेते हैं जिसकी वजह से हमारी नींद प्रभावित हो जाती है. युवाओं में तो ये आम हो चला है कि फोन की लत होने के कारण वे रात-रात भर जागते हैं. भोर में सोते हैं और दिनभर सोते रह जाते हैं, इससे खाना-पीना, काम, दिनचर्या सब तहस-नहस हो जाता है और बीमारी का खतरा भी बढ़ता है.

सोने से पहले ये काम ना करें-

1. मोबाइल यूज न करें -

आजकल रील देखने की आदत रात-रात भर जगाए रखती है. रात में बिस्तर पर सोने के लिए लेटने के बाद स्मार्टफोन, लैपटॉप या आईपैड पर काम करने से बचें. साथ ही सोने जाने के तुरंत पहले किसी दोस्त या परिवार वाले को मैसेज करने की या किसी ग्रुप चैट का हिस्सा बनने की गलती ना करें. ऐसा करने से आपको जल्द नींद नहीं आ पाएगी, जिससे आपकी स्लीप साइकिल प्रभावित हो सकती है.

2. चाय/कॉफी पी कर सोना-

कई लोगों को रात में चाय-कॉफी लेना पसंद है. जोकि गलत आदतों में से एक है. दरअसल चाय या कॉफी में कैफीन मौजूद होता है जो दिमाग को जगाए रखता है. यही वजह है कि रात को खाना खाने के बाद चाय-कॉफी, चॉकलेट, कोला, सोडा या फिर एनर्जी ड्रिंक लेने से बचना चाहिए.

3. एक्सरसाइज करने से बचें -

रात को सोने से पहले एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए, क्योंकि सोने से पहले एक्सरसाइज करने से हमारा ब्रेन एक्टिव हो जाता है, जोकि आपकी नींद भगा सकता है. इसलिए कसरत हमेशा सुबह या शाम को ही करना चाहिए. 

4. पढ़ाई के तुरंत बाद सोना-

सोने से पहले दिमाग को रेस्ट मोड में छोड़ दें. पढ़ाई के ठीक बाद सोने से दिमाग उसी हिसाब-किताब में उलझा रहता है. इसलिए पढ़ाई के बाद कुछ देर का ब्रेक लें फिर सोने जाएँ. 

5. पालतू जानवर के साथ न सोएं -

लोग अपने पालतू जानवर को बिस्तर पर साथ लेकर सोते हैं, जोकि एक गलत आदतों में है. पालतू जानवर साते समय हलचल करते रहते हैं जिससे आपकी नींद अधूरी छूट जाती है. 

6. शराब पीकर सोना -

शराब पीकर सोने से आपको भले ही नींद जल्दी आ सकती है, लेकिन आपको नींद के दौरान बेचैनी और बार-बार आंख खुलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वहीं, रात में सोने से पहले या देर रात कुछ भारी खाने से बचें. क्योंकि यह शरीर को एनर्जी प्रदान करने और मस्तिष्क को एक्टिव कर सकता है.दिमाग शांत नहीं होगा तो नींद अच्छी नहीं आएगी. 

ये भी पढ़ें - फास्टिंग के दौरान क्या आप भी चाय और मिठाई खाते हैं? तो पढ़ लीजिए यह पूरी खबर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह नींद से उठते ही आने लगते हैं चक्कर, ये किस बीमारी का संकेत?
सुबह नींद से उठते ही आने लगते हैं चक्कर, ये किस बीमारी का संकेत?
Holi 2026: धर्मनगरी में संतों ने खेली रंग और गोबर से पंचकव्य होली, दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
Holi 2026: धर्मनगरी में संतों ने खेली रंग और गोबर से पंचकव्य होली, दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
Drinking Alcohol Once A Week: हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस पर पतंजलि की बड़ी पहल! दिल्ली-NCR की झुग्गी बस्तियों में बांटा भोजन
राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस पर पतंजलि की बड़ी पहल! दिल्ली-NCR की झुग्गी बस्तियों में बांटा भोजन

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget