एक्सप्लोरर

Health Tips: बिना सोचे समझे मल्टीविटामिन का सेवन है खतरनाक, Vitamin B के सप्लीमेंट से बढ़ रहा है लंग कैंसर का खतरा

Vitamin B12 For Health: विटामिन बी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है, लेकिन एक नई स्टडी में कहा गया है कि सप्लीमेंट्स के जरिए विटामिन बी12 खतरनाक हो सकता है इससे फेफड़ो के कैंसर का खतरा बढ़ता है.

Side Effects Of Multivitamin Suppliments: आजकल लोग बिना सोचे समझे मल्टी विटामिन्स का सेवन करने लगे हैं. कोरोना के बाद से ये काफी बढ़ा है. इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए लोग मल्टीविटामिन का सहारा ले रहे हैं. इस बारे में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस स्टडी से ऐसे लोगों की आंखें खुल जाएंगी जो जरा-जरा सी बात पर मल्टीविटामिन का सेवन करते हैं. दरअसल हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया है कि विमामिन बी की ज्यादा मात्रा शरीर में फेफड़ों के कैंसर को बढ़ती है. करीब 70,000 से अधिक लोगों पर ये रिसर्च किया गया है. 

क्या है नई स्टडी

जर्नल ऑफ क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी (Journal of Clinical Oncology) में छपे एक शोध अध्ययन में पाया गया कि विटामिन बी 6 और बी 12 का ज्यादा उपयोग जो कि मल्टी विटामिन से प्राप्त किया जाता है पुरुषों में फेफड़ों के कैंसर के खतरे को 30% से 40% बढ़ा देता है. हालांकि रिसर्च में ये भी पाया गया है कि विटामिन बी 6, फोलेट और बी 12 के सप्लीमेंट महिलाओं के लिए इतने खतरनाक नहीं है. स्टडी में 10 साल की एवरेज सप्लीमेंट डोज का अध्ययन किया गया, जिसमें पाया गया है कि धूम्रपान करने वाले पुरुषों के लिए ये जोखिम और भी ज्यादा था. आपको बता दें ये स्टडी अमेरिका के नागरिकों पर की गई थी, जिसमें 50 से 76 साल के पुरुष और महिलाएं शामिल थे. 

लंग कैंसर क्यों है खतरनाक
वहीं डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में फेफड़ों के कैंसर से करीब 20 लाख मौतें हुईं, जो उस साल कैंसर से की सबसे ज्यादा मौत थीं. इसी साल फेफड़ों के कैंसर के 2.21 मिलियन मामले सामने आए और  ब्रेस्ट कैंसर के सबसे ज्यादा मामले सामने आए.

विटामिन बी के फायदे
आपको बता दें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी बहुत जरूरी है. ये संक्रमण को रोकने, कोशिकाओं को बढ़ाने, लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने, एनर्जी बनाए रखने, विजन में सुधार लाने, दिमाग को हेल्दी रखने, पाचन को ठीक रखने और नर्व्स सिस्टम को हेल्दी बनाने में मदद करता है. 

विटामिन बी के स्रोत
विटामिन बी ज्यादातर पशु उत्पादों में पाया जाता है. जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं उनके लिए विटामिन बी की कमी को पूरा करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग सप्लीमेंट्स के जरिए विटामिन बी की कमी को पूरा करते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: बुढ़ापे में क्यों हो जाती है भूलने की बीमारी डिमेंशिया, जानिए कैसे करें बचाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Panchang 27 March 2026: आज राम नवमी और मां सिद्धिदात्री की पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
आज राम नवमी और मां सिद्धिदात्री की पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
Ram Navami 2026 LIVE: रामनवमी पर आज अयोध्या में सूर्य तिलक, 4 मिनट तक रामलला के माथे पर पड़ेगी सूर्य किरण
Ram Navami 2026 LIVE: रामनवमी पर आज अयोध्या में सूर्य तिलक, 4 मिनट तक रामलला के माथे पर पड़ेगी सूर्य किरण
Navratri Navami 2026 Hawan: आज नवरात्रि नवमी कब तक ? घर में कैसे करें हवन, जानें मुहूर्त, विधि
आज नवरात्रि नवमी कब तक ? घर में कैसे करें हवन, जानें मुहूर्त, विधि
Navratri Durga Navami 2026 Live: चैत्र नवरात्रि की दुर्गा नवमी आज, जानें कन्या पूजन, हवन, व्रत पारण की विधि और मुहूर्त
Navratri Durga Navami 2026 Live: चैत्र नवरात्रि की दुर्गा नवमी आज, जानें कन्या पूजन, हवन, व्रत पारण की विधि और मुहूर्त

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Thane News: ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से मचा हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में अभी कितने हैं BJP के विधायक? एक क्लिक में जानिए पार्टी की स्थिति
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में अभी कितने हैं BJP के विधायक? एक क्लिक में जानिए पार्टी की स्थिति
IPL 2026: काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Embed widget