एक्सप्लोरर

Beauty Tips: सुंदरता बढ़ाते हैं विटामिन ई और विटामिन ए, इन चीजों में सबसे ज्यादा पाया जाता है

Vitamins For Health: शरीर को सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए विटामिन जरूरी हैं. इन विटामिन को अपनी डाइट में शामिल करें, इससे आपकी त्वचा और बाल चमकने लगेंगे.

Vitamin A And E In Food: स्वस्थ और सुंदर शरीर पाने के लिए विटामिन की भी जरूरत होती है. ऐसे कई विटामिन हैं जो आपकी उम्र की रफ्तार को धीमा कर देते हैं. इनके सेवन से शरीर सुंदर और स्वस्थ बनता है. बालों से लेकर स्किन तक का ख्याल रखने के लिए ये विटामिन जरूरी हैं. ऐसे ही दो विटामिन हैं विटामिन ए (Vitamin A) और विटामिन ई (Vitamin E). विटामिन ई त्वचा और बालों (Vitamin E For Skin And Hair) को सुंदर बनाता है. इसी तरह शरीर को निरोगी बनाने के लिए विटामिन ए (Vitamin A) बहुत जरूरी है. विटामिन ए में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. जो कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाते है. विटामिन ए आंखों की रौशनी, हड्डियों को मजबूत बनाने, त्वचा और कोशिकाओं को मजबूत करने के लिए जरूरी है. आप इन चीजों से विटामिन ए और विटामिन ई की कमी पूरी कर सकते हैं.

विटामिन ए से भरपूर आहार

1- गाजर- गाजर को विटामिन ए का सबसे बड़ा स्त्रोत माना जाता है. आंखों से जुड़ी परेशानी होने पर डॉक्टर गाजर खाने की सलाह देते हैं. रोज एक कटोरी गाजर खाने से आपकी दैनिक विटामिन ए की कमी को पूरा किया जा सकता है.

2- टमाटर- टमाटर में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इसमें विटामिन ए भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. टमाटर विटामिन सी का अच्छा सोर्स है. टमाटर में क्रोमियम होता है जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है. 

3- शकरकंद- शकरकंद जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी है. शकरकंद में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. खासतौर पर नारंगी रंग के शकरकंद में इसकी भरपूर मात्रा होती है. 

4- कद्दू- कद्दू के कई फायदे हैं. कद्दू में मुख्य रुप से बीटा केरोटीन होता है जिससे विटामिन ए मिलता है. आप कद्दू के बीज भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कद्दी की सब्जी ज्यादातर घरों में बनती है. 

5- दूध- दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है. दूध विटामिन ए भी अच्छी मात्रा में होता है. दूध पीने से हड्डियों के विकास में मदद मिलती है. दूध कोशिकाओं को बढ़ाने में भी मदद करता है. 


विटामिन ई से भरपूर आहार

1- बादाम- विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए आप खाने में बादाम जरूर शामिल करें. बादाम स्वास्थ्य के काफी फायदेमंद होते हैं. बादाम विटामिन ई से भरपूर स्रोत माना जाता है. 

2- सूरजमुखी के बीज- सूरजमुखी के बीज विटामिन ई की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं. ये काफी हेल्दी माने जाते हैं. सूरजमुखी के बीज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसे खाने से पाचन तंत्र को सक्रिय रहता है. आप सूरजमुखी का तेल भी खा सकते हैं.

3- एवोकाडो- एवोकाडो ऐसा फल है जो पोषक तत्वों से भरपूर है. इसमें आपको अच्छी मात्रा में विटामिन ई मिल जाता है. एवोकाडो में विटामिन-सी भी भरपूर होता है जिससे खाना पचाने में भी मदद मिलती है.

4- जैतून- जैतून से भी विटामिन ई खूब मिलता है. ऑलिव का इस्तेमाल आप सलाद या खाने में किसी भी तरह कर सकते हैं. आप ऑलिव ऑयल में खाना और सब्जियां पका सकते हैं. स्वाद और सेहत के लिहाज से जैतून बहुत पसंद किया जाता है.

5- मूंगफली और सोयाबीन- विटामिन ई के अच्छे स्रोत सोयाबीन और मूंगफली भी हैं. आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. आप चाहें तो सोयाबीन ऑयल और पीनट बटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: फलों के साथ इन चीजों को मिलाकर कभी न खाएं, शरीर में बना देती हैं ज़हर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करीब आकर भी दूर क्यों हो जाते हैं लोग? क्या है डेटिंग में ‘इमोशनल डिस्टेंसिंग’ का बढ़ता ट्रेंड
करीब आकर भी दूर क्यों हो जाते हैं लोग? क्या है डेटिंग में ‘इमोशनल डिस्टेंसिंग’ का बढ़ता ट्रेंड
बीकानेर की 'चांदमल की गणगौर': 150 साल पुरानी परंपरा, हीरे-जवाहरात से सजी प्रतिमा, जानें रहस्य!
बीकानेर की 'चांदमल की गणगौर': 150 साल पुरानी परंपरा, हीरे-जवाहरात से सजी प्रतिमा, जानें रहस्य!
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को लगाएं मालपुए का प्रिय भोग, जानिए बनाने की सरल विधि?
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को लगाएं मालपुए का प्रिय भोग, जानिए बनाने की सरल विधि?
लो जी... अब लैब में भी बनने लगा चावल, नॉर्मल राइस से कितना अलग; क्या यह हेल्दी है?
लो जी... अब लैब में भी बनने लगा चावल, नॉर्मल राइस से कितना अलग; क्या यह हेल्दी है?

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने फ्लाइट में सीट सेलेक्शन फ्री किया तो भड़कीं एयरलाइंस, FIA ने लिखी चिट्ठी, कहा- अगर ऐसा किया तो...
सरकार ने फ्लाइट में सीट सेलेक्शन फ्री किया तो भड़कीं एयरलाइंस, FIA ने लिखी चिट्ठी, कहा- अगर ऐसा किया तो...
पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अधिकारी ने खुदकुशी के लिए ठहराया था जिम्मेदार
पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अधिकारी ने खुदकुशी के लिए ठहराया था जिम्मेदार
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल, बोलीं- 'बहुत बड़ी निराशा'
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल
Exclusive: पाकिस्तान में ईद के दिन लश्कर के हेडक्वार्टर में कत्लेआम, कमांडर बिलाल को पहले घोंपा खंजर फिर सीने में उतारीं गोलियां
ईद के दिन लश्कर के हेडक्वार्टर में कत्लेआम, कमांडर बिलाल को पहले घोंपा खंजर फिर सीने में उतारीं गोलियां
IPL इतिहास में पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IPL इतिहास में पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
महिलाओं के लिए बड़े काम की है लखपति दीदी योजना, जानें कैसे मिलता है फायदा
महिलाओं के लिए बड़े काम की है लखपति दीदी योजना, जानें कैसे मिलता है फायदा
रियल 'विवाह' मूमेंट...हॉस्पिटल के इमरजेंसी रूम में ही दूल्हे ने भरी घायल दुल्हन की मांग, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
रियल 'विवाह' मूमेंट...हॉस्पिटल के इमरजेंसी रूम में ही दूल्हे ने भरी घायल दुल्हन की मांग, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
Embed widget