एक्सप्लोरर

Relationship Tips: जानिए ये प्यार है या सिर्फ अट्रैक्शन, इस तरह पता लगाएं

Love And Attraction: कई बार प्यार और आकर्षण में अंतर कर पाना मुश्किल हो जाता है. जब शुरुआत में किसी की ओर आकर्षित होते हैं तो इसे प्यार समझने लगते हैं. जानिए किस तरह पता करें कि प्यार है या अट्रैक्शन.

Difference Between Love Affection: आजकल लोग कहते हैं लव एट फर्स्ट साइट यानि पहली नज़र में देखते ही प्यार हो गया. क्या वाकई ऐसा संभव है. युवा आजकल प्यार और आकर्षण में फर्क नहीं समझ पाते हैं. उन्हें लगता है पहली बार देखते ही किसी को प्यार हो जाता है. आई लव यू बोलने से प्यार हो जाता है. आजकल जरा सा किसी के लिए आकर्षण हुआ युवाओं को लगता है कि उन्हें प्यार हो गया है. दरअसल प्यार और इनफेचुएशन में काफी अंतर है. कई बार आपका आकर्षण सिर्फ कुछ दिनों का होता है. आपने सामने वाले को ठीक से जाना भी नहीं होता तो ये कैसे संभव है कि आपको उससे प्यार है. ये सिर्फ एक आकर्षण हो सकता है. जो शुरुआत में प्यार जैसे फीलिंग के साथ होता है. आइये जानते हैं कि आप ये कैसे जान पाएंगे कि आपको प्यार है या सिर्फ आकर्षण

क्या होता है प्यार और आकर्षण 
जब आपको किसी इंसान से मोह पैदा होता है तो इसके लिए दिमाग में कोनकोक्शन केमिकल जिम्मेदार होता है. जब आप किसी की ओर आकर्षित होते हैं तो ये केमिकल बहुत तेजी से रिलीज होता है. डोपामाइन,नॉरपेनेफ्रिन और ऑक्सीटोसिन मिलकर आपके रिलेशनशिप में यूफोरिया फीलिंग पैदा करते हैं. जब डोपामाइन रिलीज होता है तो इससे आप अच्छा महसूस करते हैं. वहीं नॉरपेनेफ्रिन आपकी इस फीलिंग को बढ़ाने का काम करता है.

क्या है आकर्षण? 
कई बार प्यार और आकर्षण यानि मोह को समझ पाना मुश्किल हो जाता है. हां ये जरूर है कि जब आप किसी के मोह में पड़ जाते हैं तो शुरुआत में सबकुछ बहुत अच्छा लगता है. जिंदगी में रोमांच पैदा हो जाता है. आप बहुत ही अच्छा महसूस करते हैं. जबकि अभी रिश्ता बना भी नहीं होता. आप उसे ठीक से जाने भी नहीं होते, फिर भी उसके ख्यालों में ही बहुत खुशी मिलती है. मोह में कई बार हम एक ऐसी दुनिया में रहने लगते हैं जहां हमारी लाइफ ही परेशानियों से घिर जाती है. कई बार ये एकतरफा भी हो सकता है. 

ये हैं आकर्षण के लक्षण 
1- आकर्षण प्यार से कई गुना तेजी से होता है. इसमें न कुछ करने के मान करता और कार्य क्षमता भी प्रभावित होती है. 
2- इस तरह के रिश्तों में खुशियां बहुत जल्दी खत्म हो जाती हैं और दुख में बदल जाती है.
3- कई बार आप इस तरह की फीलिंग्स से खुद को धोखे में रखते हैं.

प्यार क्या है?
प्यार को शब्दों में बयां कर पाना आसान नहीं है. प्यार में अपनेपन की इतनी गहरी फीलिंग होती है कि बस आप इसे महसूस कर पाते हैं. प्यार को कई तरह से समझा जा सकता है. जैसे एक प्यार वो होता है जो माता-पिता से होता है. बिना किसी शर्त और लालच वाला प्यार जो कभी खत्म नहीं होता. एक होता है यारी दोस्ती वाला प्यार. ये कोई दूसरा होता है लेकिन इसे हम बिना स्वार्थ के बेहद प्यार करते हैं. एक होता है पति पत्नी का प्यार. इसमें सच्चे मन से आप अपनी जिंदगी के साथी को प्यार करते हैं. जीवन का सफर अच्छा हो इसके लिए प्यार से रहते हैं और एक दूसरे को भरपूर प्यार देते हैं. ये प्यार कोई पल भर में या एक दो साल में खत्म नहीं होता है. 

प्यार और आकर्षण में अंतर
प्यार और आकर्षण में काफी अंतर है. आपको पहली नजर में किसी से आकर्षण हो सकता है प्यार नहीं. आकर्षण काफी तेजी से होता है और कम समय के लिए होता है वहीं प्यार होने में काफी समय लगता है. ये पूरी जिंदगी भर की भावना होती है जो बहुत मुश्किल से खत्म होती है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: क्या बच्चा भीड़ में करता है ऐसी हरकतें? इस तरह उसके व्यवहार को करें ठीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget