एक्सप्लोरर

White Hair Problem: समय से पहले बाल हो गए हैं सफेद तो न हो परेशान! इन घरेलू नुस्खों से दूर करें परेशानी

White Hair Problem: अगर आपको भी समय से पहले बाल सफेद होने की परेशानी हो रही है तो इसके लिए आप कलौंजी का तेल और ऑलिव ऑयल (Olive Oil) का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Tips to Make White Hair Black: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल (Lifestyle) में समय से पहले बाल सफेद हो जाना एक बेहद कॉमन प्रॉब्लम (Grey Hair Problem) बन चुका है. बहुत से लोगों की कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगे हैं. बाल समय से पहले सफेद होने के वैसे तो कई कारण हैं लेकिन, खराब खानपान, सही समय पर न सोना, शरीर में पोषण की कमी इसका सबसे बड़ा कारण है. आपको दें कि जब शरीर में मेमामाइन प्रोडक्शन कम हो जाता है तो ऐसी स्थिति में बाल सफेद होने लगते हैं.

बाल सफेद होने पर डॉक्टर लोगों को हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं. बहुत से लोग बाल सफेद होने पर तरह-तरह हेयर कलर्स ट्राई (Hair Color) करने लगते हैं लेकिन, इस कारण बाल और ज्यादा डैमेज होने लगते हैं. आप हेयर कलर यूज करने के बजाय नेचुरल तरीके से सफेद बालों को काला कर सकते हैं. तो चलिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे (Home Remedies to make White Hair Black) के बारे में बताते हैं जिसे फॉलो करके आप आसानी से कुछ ही दिनों में बाल सफेद होने की इस समस्या से मुक्ति पा सकते हैं. जानते हैं इस बारे में-

1. कलौंजी और ऑलिव ऑयल का करें यूज
अगर आपको भी समय से पहले बाल सफेद होने की परेशानी हो रही है तो इसके लिए आप कलौंजी का तेल और ऑलिव ऑयल (Olive Oil) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन दोनों तेल के मिश्रण को यूज करने से बाल सफेद होने की परेशानी दूर हो जाएगी. दोनों तेल के मिश्रण को बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच कलौंजी का तेल लें और उसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं. दोनों को अच्छी तरह इसे मिक्स करें और बालों की जड़ों से फुल लेथ तक लगाएं. इसे 2 से 3 घंटे लगाए रखें और फिर बालों को शैंपू कर लें.

2. मेहंदी और नारियल तेल का करें इस्तेमाल
सफेद बाल की परेशानी को दूर करने के लिए आप मेहंदी और नारियल तेल (Coconut Oil) के मिश्रण को को लगा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले मेहंदी की कुछ पत्तियां लें और दो से तीन दिन इसे सूखा दें. इसके बाद आधा कप नारियल तेल लें और उसमें मेंहदी की पत्तियों को डालकर उबालें. जब मेंहदी का रंग इसमें दिखने लगे तो गैस बंद कर दें. इसके बाद तेल को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इस तेल को बाल और सिर पर लगाएं और अच्छी तरह से मालिश करें. 2 घंटे बाद बाल धो लें. इस तेल का 7 से 8 बार इस्तेमाल करें. कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा.

3. आंवला और नारियल तेल का करें इस्तेमाल
यह तो हम सभी जानते हैं कि आंवला (Gooseberry) बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है. इसके साथ नारियल भी बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है. अगर आप सफेद बाल की परेशानी रहती है तो उसे दूर करने के लिए आंवले को नारियल तेल के साथ मिक्स करके लगाएं. इसके लिए सबसे पहले 4 चम्मच नारियल तेल और 2 चम्मच आंवला का पाउडर लें और मिक्स कर दें. इसके बाद तेल को थोड़ा गर्म करके इसे छोड़ दें. जब तेल ठंडा हो जाएं तो इसे बालों पर अच्छी तरह से लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें. सुबह उठकर बालों को साफ कर लें. इस नुस्खे को कम से कम 4 से 5 बार अपनाएं. कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें-

Beauty Tips: लिपस्टिक का शेड्स चुनते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, लगेंगी बेहद खूबसूरत

Digestion: पाचन शक्ति बढ़ाने के आसान आयुर्वेदिक तरीके, सुबह आसानी से साफ होगा पेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kharmas 2026: खरमास 15 मार्च से होंगे शुरू, निपटा लें ये 6 काम, 1 महीना शुभ कार्य पर लगेगा ब्रेक
खरमास 15 मार्च से होंगे शुरू, निपटा लें ये 6 काम, 1 महीना शुभ कार्य पर लगेगा ब्रेक
Ramadan 2026: रमजान का 19वां रोजा अल्लाह की इबादत में बीता, अब मस्जिदों में होगा दस दिनों का एतिकाफ
Ramadan 2026: रमजान का 19वां रोजा अल्लाह की इबादत में बीता, अब मस्जिदों में होगा दस दिनों का एतिकाफ
Ramadan 2026: मगफिरत के अशरे का आखिरी रोजा 10 मार्च को, देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026: मगफिरत के अशरे का आखिरी रोजा 10 मार्च को, देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
गुप्त साधना क्या होती है? बाबा बागेश्वर के बयान के बाद अचानक क्यों बढ़ी इसकी खोज
गुप्त साधना क्या होती है? बाबा बागेश्वर के बयान के बाद अचानक क्यों बढ़ी इसकी खोज

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget