एक्सप्लोरर

कुत्ते क्यों हो जाते हैं खूंखार, आप भी हैं एनिमल लवर तो जान लीजिए जरूरी बात

एनिमल लवर और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच इस समय विवाद देखने को मिल रहा है. इन सबके बीच चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कुत्ते खूंखार क्यों हो जाते हैं.

इस समय देश में जनता दो भागों में बंट गई है, एक पक्ष है जो सुप्रीम कोर्ट के स्ट्रीट डॉग्स को हटाने के फैसले का समर्थन कर रहा है, तो दूसरा पक्ष ऐसा है जो कोर्ट के इस फैसले का विरोध कर रहा है. लोगों का कहना है कि सरकार के पास इतना शेल्टर होम नहीं है कि कुत्तों को रखा जा सके. वहीं, दूसरा पक्ष कह रहा है कि स्ट्रीट डॉग्स के हमले पिछले कुछ समय से बढ़ गए हैं. लोग सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं, खासकर छोटे बच्चे और महिलाएं. ये स्ट्रीट डॉग्स इन्हें दौड़ा कर काट लेते हैं. हालांकि, इस पक्ष-विपक्ष के बीच मन में एक सवाल आता है कि आखिर ये कुत्ते इतने खूंखार क्यों हो जाते हैं. चलिए, आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों होता है.

क्यों हो जाते हैं कुत्ते खूंखार

कुत्ते को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है. वह वफादार, प्यारा और समझदार होता है. लेकिन कभी-कभी यही कुत्ता खूंखार या आक्रामक हो जाता है. अगर आप एनिमल लवर हैं, तो यह जानना जरूरी है कि ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है. कुत्ते भी इंसानों की तरह डर महसूस करते हैं. अगर उन्हें लगे कि कोई उन्हें या उनके मालिक को नुकसान पहुंचा सकता है, तो वे डिफेंसिव हो जाते हैं. डर के कारण वे काट भी सकते हैं. कुत्ते अपने इलाके और मालिक की सुरक्षा के लिए सतर्क रहते हैं. अगर कोई अजनबी उनके क्षेत्र में घुसता है, तो वे आक्रामक हो सकते हैं. इसे 'टेरिटोरियल बिहेवियर' कहा जाता है.

इन कारणों से भी कुत्ते काटते हैं

अगर कुत्ते को चोट लगी हो या वह बीमार हो, तो वह चिड़चिड़ा और आक्रामक हो सकता है. इस समय उसे छेड़ने या परेशान करने से वह काट सकता है. अगर कुत्ते को बचपन से सही तरीके से ट्रेनिंग नहीं दी गई या उसके साथ मारपीट हुई, तो उसका स्वभाव खराब हो सकता है. ऐसे कुत्ते लोगों से डरते हैं और जल्दी गुस्सा होते हैं. अगर कुत्ते को लंबे समय तक अकेला रखा जाए, तो वह तनाव और बोरियत के कारण चिड़चिड़ा हो सकता है. खाने-पीने की कमी के चलते भी कुत्तों में चिड़चिड़ापन हो जाता है और वे काटने लगते हैं.

कैसे बचें आक्रामक कुत्ते से

  • अगर कुत्ता गुस्से में दिख रहा हो, तो उससे दूरी बनाए रखें.
  • उसकी आंखों में सीधे ना देखें, क्योंकि वह इसे चुनौती समझ सकता है.
  • धीरे-धीरे पीछे हटें, दौड़ें नहीं.

इसे भी पढ़ें- अब गोवा में इलाज हुआ बेहद सस्ता और आसान, सरकार की नई योजना से मरीजों को मिलेगी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Why Girls Fear Lizards: आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज
आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज
Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget