एक्सप्लोरर

इन 10 संकेतों को महिलाएं कभी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

महिलाओं को अपनी सेहत से जुड़े कुछ खास संकेतों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार ये सामान्य सी लगने वाली समस्याएं गंभीर बीमारियों जैसे कि कैंसर का संकेत दे सकती हैं, आइए जानते हैं यहां..

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अकसर अपनी सेहत की परवाह नहीं कर पाते. महिलाएं तो खासकर अपने परिवार और घर की जिम्मेदारियों में इतनी डूबी रहती हैं कि खुद का ख्याल रखने का मौका ही नहीं मिल पाता. कई बार कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां कुछ संकेतों के माध्यम से ही शुरुआत करती हैं. ऐसे में महिलाओं को अपने शरीर में होने वाले किसी भी प्रकार के बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. हममें से अधिकतर लोग कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन यह एक बहुत बड़ी गलती साबित हो सकती है. ऐसे में नीचे दिए गए 10 ऐसे ही कुछ संकेत हैं, जिन्हें महिलाओं को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.  

1. पीरियड में अधिक ब्लीडिंग होना 
कई बार हमें लगता है कि पीरियड से जुड़ी समस्याएं छोटी-मोटी होती हैं. लेकिन कुछ समस्याएं जैसे पीरियड में अधिक ब्लीडिंग होना हल्के में नहीं लेना चाहिए. 90 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को जिन्हें एंडोमेट्रियल कैंसर यानि गर्भाशय का कैंसर होता है, उन्हें पीरियड इर्रेगुलर होता है. बीच में पीरियड के दौरान या बाद में योनि से बार-बार ब्लीडिंग होती रहती है. ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श लें. 

2. वजन कम होना 
आपका वजन अचानक 10 पाउंड या साढ़े चार किलो से ज्यादा घट जाए, बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज की तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकते हैं. कैंसर के एक लक्षण में से है. 

3. वेजाइनल डिस्चार्ज
अगर किसी महिला को वेजाइनल डिस्चार्ज लगातार खून या बदबूदार डिस्चार्ज होता रहता है. यह कभी-कभी एक बड़ी समस्या का संकेत दे सकता है. यह गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, योनि कैंसर या एंडोमेट्रियल कैंसर का संकेत हो सकता है. 

4. लगातार थकान महसूस होना 
भागदौड़ भरी जिदगी में किसी को भी थकान महसूस हो सकती है. लेकिन अधिकांश मामलों में, थोड़ा आराम करने से आपकी थकान दूर हो जानी चाहिए. लेकिन हमेशा थकान बना रहता है तो यह किसी गंभीर यानी कैंसर का  समस्या का संकेत हो सकता है. 

5. कभी भी भूख नहीं लगना
अगर किसी महिला को बिना किसी वजह के लंबे समय तक भूख नहीं लगती या वह हमेशा अपने आप को भरा हुआ महसूस करती है तो यह अंडाशय कैंसर या प्रजनन प्रणाली से जुड़े अन्य किसी कैंसर का लक्षण हो सकता है. 
6.पेट में दर्द होना 
अगर किसी महिला को लंबे समय तक पेट में दर्द, गैस, अपच, दबाव, फुलाव या ऐंठन जैसी समस्याएं रहती हैं तो ये अंडाशय या एंडोमेट्रियल कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. पेट या गर्भाशय में लगातार दर्द है को इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 
7.बार-बार पेशाब आना 
अगर किसी महिला को बिना किसी वजह के लगातार पेशाब करने की जरूरत महसूस होने लगे, या फिर वह अपने पेशाब की थैली में दबाव महसूस करे तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है. 
8. उलटी या अपच होना 
अगर किसी महिला को बिना किसी वजह के अक्सर अपच, पेट खराब रहना या उल्टी आना शुरू हो जाए तो यह गंभीर बात हो सकती है. इसे हल्के में न लेते हुए अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। कभी-कभी ये लक्षण किसी गंभीर बीमारी या कैंसर के कारण भी हो सकते हैं. 
9.शौच करने में परेशानी 
अगर किसी महिला को पहले सामान्य शौच आने में कोई समस्या नहीं थी लेकिन अचानक से शौच त्यागने में परेशानी होने लगे तो इसके पीछे गर्भाशय संबंधी कैंसर या कोई अन्य प्रकार का कैंसर हो सकता है. 
10. स्तन में परिवर्तन होना 
अगर किसी महिला को स्तन या बांह के नीचे कोई गांठ महसूस होती है, स्तन की त्वचा में कहीं लाल या गहरे रंग का कोई निशान नजर आता है, स्तन का आकार या छूने पर अनुभव बदला हुआ लगता है या स्तन के निप्पल में कोई बदलाव दिखता है तो इन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए. स्तन कैंसर जैसे समस्या हो सकता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Copper T Pregnancy: कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
Sawan Special: 'महादेव को क्यों भाते हैं वो लोग जिन्हें दुनिया ठुकरा देती है?' जानें शिव पूजा का सबसे बड़ा जीवन मंत्र
सावन विशेष: महादेव उन लोगों को क्यों अपनाते हैं जिन्हें दुनिया ठुकरा देती है?
Store Green Chillies: हरी मिर्च-धनिया 1 महीने तक नहीं होंगे खराब, अपनाएं यह छोटी सी ट्रिक
हरी मिर्च-धनिया 1 महीने तक नहीं होंगे खराब, अपनाएं यह छोटी सी ट्रिक
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget