News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Maharashtra Rain: नासिक में जबरदस्त बारिश से नदियों का बढ़ा जलस्तर, पुणे में भूस्खलन

Maharashtra के अलग-अलग हिस्सों में भारी ने जबरदस्त तबाही मचाई है. नासिक जिले में सोमवार को भारी वर्षा जारी रहने से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है.

Share:

Maharashtra News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक जिले में सोमवार को भारी वर्षा जारी रहने से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. वहीं गोदावरी नदी के मध्य में स्थित अनेक मंदिर डूब गये हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दिन में बाद में बांध से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर के और बढ़ने की आशंका है.

एक अधिकारी ने कहा कि नासिक के लोग नदी के मध्य में स्थित दतोन्दय मारूति (दो मुंह वाले हनुमान) की प्रतिमा के इर्द-गिर्द पानी का स्तर देखकर बाढ़ की तीव्रता का अंदाजा लगा रहे हैं. फिलहाल जलस्तर प्रतिमा की कमर से थोड़ा नीचे है. उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि गोदावरी एवं अन्य नदियों के तटों के आसपास बसे गांवों के लोगों को स्थिति को लेकर सतर्क कर दिया गया है , वैसे फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान के नीचे है.

Maharashtra: असली शिवसेना की लड़ाई को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे उद्धव ठाकरे, इसे लेकर दाखिल की कैविएट

पुणे में भूस्खलन

वहीं पुणे जिले में प्रसिद्ध भीमाशंकर मंदिर मार्ग पर भारी बारिश के बाद सोमवार को तड़के भूस्खलन हो गया. उन्होंने बताया कि मलबे में कोई फंसा नहीं है और न ही कोई घायल हुआ है. बता दें कि खेड़ तालुका में पुणे से लगभग 100 किलोमीटर और मुंबई से 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित भीमाशंकर मंदिर देश के 12 'ज्योतिर्लिंगों' में से एक है. लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सुरेश पठाडे ने बताया कि पोखरी घाट पर तड़के करीब तीन बजे भूस्खलन हुआ. उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

पुलिस ने कहा कि मलबे के कारण घोड़ेगांव-भीमाशंकर मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया. घोड़ेगांव पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक जीवन माने ने कहा ''भूस्खलन के कारण मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया था, लेकिन फिर एक तरफ वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग खुला है. उन्होंने कहा कि मलबे को हटाया जा रहा है.' उल्लेखनीय है कि पुणे जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है.

Mumbai Crime News: मुंबई में एमबीए का छात्र हुआ सेक्सटर्शन का शिकार, ठगों ने वसूल लिए 4.68 लाख रुपये, ऐसे हुआ खुलासा

Published at : 11 Jul 2022 04:48 PM (IST) Tags: Maharashtra pune Nasik
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

एक हाथ में मोबाइल-दूसरे में स्टेयरिंग, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल के छात्र को कुचला, साइकिल से लौट रहा था घर

एक हाथ में मोबाइल-दूसरे में स्टेयरिंग, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल के छात्र को कुचला, साइकिल से लौट रहा था घर

महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान

महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान

LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'

LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'

Mumbai News: खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान

Mumbai News: खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान

LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग

LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग

टॉप स्टोरीज

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव

'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'

'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'

IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज

IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज

इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त

इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त