एक्सप्लोरर

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराब से मौतों पर घिरे नीतीश, बोले- शराबबंदी सत्ता-विपक्ष दोनों की सहमति से लागू हुई थी

Bihar Liquor Ban News: शराब के कारण होने वाली मौतों को लेकर नीतीश ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा, शराबबंदी करने के बाद से कुछ लोग मेरे खिलाफ हो गए हैं लेकिन हमने हमेशा लोगों की और महिलाओं की बात सुनी.

Bihar Liquor Ban News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब पीने से अब तक काफी लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. शराब के कारण होने वाली मौतों को लेकर नीतीश ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा, शराबबंदी करने के बाद से कुछ लोग मेरे खिलाफ हो गए हैं लेकिन हमने हमेशा लोगों की और महिलाओं की बात सुनी. लोग यह भूल गए हैं कि यह सर्वसम्मति से लागू हुआ है. इसमें किसी पार्टी का विरोध था क्या? सत्ता और विपक्ष दोनों की सहमति से लागू हुआ है. उन्होंने आगे कहा, यह ऐसा नहीं है कि राज्य में क्राइम बढ़ गया है. अपराध के आंकड़े नहीं बढ़े हैं. अगर कुछ होता है तो एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस एक्टिव हैं और कुछ भी गलत होने पर एक्शन लिया जाएगा. 

उन्होंने आगे कहा, कुछ अन्य जगहों पर दूसरी घटनाएं हुई हैं. एक जगह से नक्सली घटना की खबर है. इसकी जांच की जा रही है. यह अलग मसला है लेकिन आमतौर पर जो क्राइम होते हैं, उनमें कमी आई है. नीतीश ने यह भी कहा कि शराबबंदी के बाद से अपराध दर में कमी आई है. 

बीते दिनों नीतीश कुमार ने राज्य में जहरीली शराब से मौत मामले में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी. मुख्यमंत्री ने कहा था कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों को राज्यभर में प्रतिबंध ठीक तरह से लागू करने को कहा गया है. दीपावली से विभिन्न जिलों में जहरीली शराब के कारण करीब 40 लोगों की जान चली गई है. कुमार ने कहा था कि शराबबंदी समाज हित में की गई है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार के मिशन में उसका सहयोग करें क्योंकि ‘‘शराब एक खराब चीज है.’’ शराबबंदी कानून पर विचार-विमर्श करने के लिए उन्होंने 16 नवंबर को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून के क्रियान्वयन में उन्हें लागू करने वाली एजेंसियों की भूमिका की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी और किसी भी तरह की ढिलाई से सख्ती से निबटा जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी शराब आपूर्ति करते या इसका सेवन कर, कानून का उल्लंघन करता पाया गया, चाहे वे सरकारी अधिकारों हों या आम लोग तो उन्हें सख्त कार्रवाई का सामना करना होगा.

गौरतलब है कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने दिवाली के आसपास पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिलों में जहरीली शराब से 40 से अधिक लोगों की मौत के लिए भी सरकार को दोषी ठहराया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि शराबबंदी घोषित राज्य में अवैध शराब का कारोबार ‘‘सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं और प्रशासन के पूर्ण समर्थन के साथ फल-फूल रहा है.’’

ये भी पढ़ें 

Azamgarh News: आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंचे DM-SP ने दिया कार्रवाई का आश्वाशन

Samastipur Poisonous Liquor Case: संदिग्ध स्थिति में शख्स की मौत, जहरीली शराब मृत्यु की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ATF Price Hike: हवाई जहाज के फ्यूल ने भारत में तोड़े सभी रिकॉर्ड, टिकट ही नहीं ये सामान भी हो जाएंगे महंगे, जानें
ATF Price Hike: हवाई जहाज के फ्यूल ने भारत में तोड़े सभी रिकॉर्ड, टिकट ही नहीं ये सामान भी हो जाएंगे महंगे
LPG Price Hike April 1: आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
LPG Price Hike April 1: आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
ईरान की मुसीबत! होर्मुज पर ट्रंप के साथ आया UAE, जंग में कूदने को तैयार, कर दिया बड़ा ऐलान
ईरान की मुसीबत! होर्मुज पर ट्रंप के साथ आया UAE, जंग में कूदने को तैयार, कर दिया बड़ा ऐलान
ईरान को धमकी देने वाले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर पड़े ढीले, 'अमेरिका इस जंग में ज्यादा दिन उलझा नहीं रहेगा'
ईरान को धमकी देने वाले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर पड़े ढीले, 'अमेरिका इस जंग में ज्यादा दिन उलझा नहीं रहेगा'

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया से कोई बड़ा मैसेज ट्रंप को देने गए सर्जियो गोर? व्हाइट हाउस पहुंचते ही कहा- 'अमेरिका और भारत के बीच...'
इंडिया से कोई बड़ा मैसेज ट्रंप को देने गए सर्जियो गोर? व्हाइट हाउस पहुंचते ही कहा- 'अमेरिका और भारत के बीच...'
बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया
बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
आईपीएल में अभी कौन पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे, देखिए सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
आईपीएल में अभी कौन पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे, देखिए सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
‘कायल हो गया हूं', 'धुरंधर 2' को देखने के बाद विक्की कौशल ने शेयर किया रिव्यू, रणवीर सिंह के लिए कह दी ये बात
‘कायल हो गया हूं', 'धुरंधर 2' को देखने के बाद विक्की कौशल ने शेयर किया रिव्यू
Assembly Elections 2026 Live: EC पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा हमला, असम में PM मोदी की दो चुनावी रैलियां, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Live: EC पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा हमला, असम में PM मोदी की दो चुनावी रैलियां, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
April 2026 School Holidays: बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें
बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें
Diabetes Nerve Damage: सावधान! पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन कहीं 'डायबिटिक न्यूरोपैथी' तो नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
सावधान! पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन कहीं 'डायबिटिक न्यूरोपैथी' तो नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Embed widget