एक्सप्लोरर

मैट्रीमोनियल से शादी करने वाले हो जाएं सावधान, वर्ना होगा लाखों का नुकसान, कहीं आप भी न हो जाएं ब्लैकमेल का शिकार

Sextortion Case: यूके बेस्ड एक साफ्टवेयर इंजीयर को लाखों का चूना एक युवती ने लगा दिया. आखिर किस तरह उस लड़की ने एक इतने पढ़े लिखे आदमी को बेवकूफ बनाया, यह जानना भी बहुत जरूरी है.

Software Engineer Sextortion Case: सोशल मीडिया के फायदे भी हैं तो दूसरी तरफ उसके नुकसान भी बहुत हैं. जरा सी सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी. यह कहावत बिल्कुल सच्ची है. इसी तरह की असावधानी बरतने पर यूके बेस्ड एक साफ्टवेयर इंजीयर को लाखों का चूना एक युवती ने लगा दिया है. आखिर किस तरह उस लड़की ने एक इतने पढ़े लिखे आदमी को बेवकूफ बनाया, इसे जानने के लिए आपको इस खबर को पूरा पढ़ना होगा.

शादी करना चाहता था युवकः पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक एक यूके की कंपनी में साफ्टवेयर इंजीयर था. वह यहां भारत में ट्रेनिंग के लिए आया था. मूल रूप से यहां केआर पुरम के निवासी 41 वर्षीय युवक ने शादीशुदा जिंदगी बिताने के लिए एक मैट्रीमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल अपलोड की थी. उसी प्रोफाइल के जरिए उसकी दोस्ती एक लड़की से हुई है. दोनों ने जान-पहचान के बाद कुछ दिन मैसेज किए और फिर उसके बाद अपने मोबाइल नंबर एक-दूसरे को दे दिए. फिर दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया.

इस तरह बनाया अपना शिकारः लड़की ने साइट पर अपनी फेक प्रोफाइल बनाई थी. इसका अंदाजा युवक को खुद को ठगे जाने के बाद हुआ. लड़की ने बंटी (बदला हुआ नाम) से शादी करने की इच्छा जताई. उसने बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह अपनी माता जी के साथ रहती है.

पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक, लड़की ने 2 जुलाई को बंटी को फोन किया और कहा कि मां के इलाज के लिए 1,500 रुपये चाहिए. बंटी ने उसे दे दिए. इसके बाद 4 जुलाई को उसने दोबारा बंटी को वीडियो कॉल किया. आरोप है कि उसने अपने सारे कपड़े बंटी से बात करते-करते उतार दिए. उसने बगैर बंटी के जानकारी के उसकी पूरी रिकॉर्डिंग भी कर ली.

रिकॉर्डिंग के बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेलः रिकार्डिंग करने के बाद लड़की ने बंटी को धमकी दी कि अगर वह उसे पैसे नहीं देगा तो वह यह वीडियो क्लिप उसके माता-पिता को भेज देगी. उसने बंटी को डराने के लिए वह वीडियो क्लिप भी सेंड कर दी थी. इसके बाद बंटी ने लड़की की ओर से बताए गए दो अकाउंट नंबरों और 4 मोबाइल फोन नंबर पर पैसे भेजने शुरू कर दिए.

1 करोड़ 14 लाख रुपये किए ट्रांसफरः जैसा कि बंटी ने यहां बेंगलुरू की वाइटफील्ड सीईएन क्राइम ब्रांच को बताया कि उसने उक्त सभी अकाउंट में कुल 1,14,00,000 रुपये ट्रासफर कर दिए. इसके बाद भी लड़की की पैसों की भूख खत्म नहीं हुई. और पैसे मांगने पर बंटी ने पुलिस की शरण ली. पुलिस ने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के तुरंत बाद उक्त लड़की के खाते को फ्रीज करा दिया.

84 लाख रुपये अभी खाते में हैं फ्रीजः वाइटफील्ड पुलिस के डिप्टी कमिश्नर एस गिरीश के अनुसार उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए लड़की के खाते फ्रीज करा दिया था. इस समय उसके खाते में 84 लाख रुपये शेष हैं, जबकि करीब 30 लाख रुपये वह निकाल चुकी है. पुलिस उक्त युवती की पहचान करने में जुट गई है. पुलिस अधिकारी ने अन्य लोगों के लिए इस बारे चेतावनी भी जारी की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन डीलिंग करने के पहले एक मुलाकात अवश्य करें.

ये भी पढ़ेः Rajasthan: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाने की कोशिश, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ने राज्यसभा के लिए Ex-DGP राजीव कुमार समेत 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
TMC ने राज्यसभा के लिए 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
'हर झूठा मुकदमा गिरेगा, सच जीतेगा', दिल्ली शराब घोटाले में के कविता को मिली राहत तो बोले केटीआर
'हर झूठा मुकदमा गिरेगा, सच जीतेगा', दिल्ली शराब घोटाले में के कविता को मिली राहत तो बोले केटीआर
हैदराबाद में 4,000 किलो मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट पकड़ा, खैरताबाद से 21 साल का युवक अरेस्ट
हैदराबाद में 4,000 किलो मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट पकड़ा, खैरताबाद से 21 साल का युवक अरेस्ट

वीडियोज

UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit
Shah Rukh Khan Full Interview: शाहरुख की ये बात Gen-G को सुननी चाहिए ! । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget