एक्सप्लोरर

मेरठ: मेडिकल कॉलेज में कोविड मरीजों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा, सरकार ने जांच के लिए OSD नियुक्त किया

मेरठ में कोरोना मरीजों की मौतों का सिलसिला जारी है. मोडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है. अकेले मेडिकल कॉलेज में 25 लोगों की मौत हो चुकी है. शासन ने अब जांच के लिये ओएसडी को भेजा है

मेरठ: मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना से मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है. अलग अलग जिलों से यहां भर्ती हुए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 44 की लोगों की मौत हो चुकी है. शासन की तरफ से ओएसडी डॉक्टर वेदप्रकाश को फिर मेरठ भेजा गया है. मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोविड के मरीज़ों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां कोविड वार्ड में विभिन्न ज़िलों से भर्ती हुए मरीज़ों में से अब तक 44 की मौत हो चुकी है. न सिर्फ कोविड मरीज़ बल्कि नॉन कोविड मरीज़ों की भी मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ने से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. मेरठ मेडिकल कॉलेज में लगातार हो रही मौतों को लेकर शासन चिंतित है. शासन की तरफ से ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी डॉक्टर वेद प्रकाश को आनन फानन में फिर यहां भेजा गया है.

आज भी मेरठ मेडिकल कॉलेज में गौतमबुद्ध नगर निवासी एक कोविड मरीज़ की मौत हो गई. पचपन वर्षीय शख्स थाना रघुपरा ज़िला गौतमबुद्धनगर के रहने वाले थे. पांच जून को ही रात में इन्हें भर्ती किया गया था और आज सुबह इन्होंने दम तोड़ दिया. मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से बताया गया कि ये रोगी फेफड़े के कैंसर से भी पीडि़त थे. आज ही मेरठ निवासी एक पैंतालिस वर्षीय शख्स की भी मौत हो गई. इस मरीज कोरठ तीन जून को मेमेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था. मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से बताया गया कि इन्हें डायबीटिक कीटोएसिडोसिस नाम की एक गंभीर बीमारी भी थी.

मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल का कहना है कि अब तक मेडिकल कॉलेज में कोविड की वजह से मेरठ जिले के 25 रोगियों की मौत हो चुकी है. जबकि गाज़ियाबाद 8, हापड़ के 2 और बिजनौर के 1, संभल के एक, ग्रेटर नोएडा के एक, आगरा के एक और मुजफ्फरनगर के भी एक मरीज़ की भी मौत यहां कोविड की वजह से हो चुकी है. और तो और बीते दिनों मेरठ की एक सत्रह साल की युवती भी कोरोना से जंग हार गई थी. महत्वपूर्ण है कि जिस दिन चिकित्सा शिक्षा मंत्री मेरठ मेडिकल कॉलेज का दौरा करने आए हुए थे, उस दिन कोविड वार्ड में ताबड़तोड़ मौतें हुईं थीं. आपको बता दें कि उनके दौरे के वक्त यहां तीन कोविड मरीज़ों की मौत हुई थी.

ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है कि आखिर मेरठ के लालालजपत राय मेडिकल कॉलेज में कोविड मरीज़ों की मौतों का आंकड़ा थम क्यों नहीं रहा है. वहीं एक मई से आज तक कई नॉन कोविड मरीज़ भी दम तोड़ चुके हैं. नॉन कोविड मरीज़ों की भी लगातार हो रही मौतों से मेरठ मेडिकल कॉलेज में हड़कप मचा हुया है. हालांकि प्रिंसिपल डॉक्टर एस के गर्ग का कहना है कि इमरजेंसी सर्विसेज़ चालू हैं और डॉक्टरों की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ डटी हुई है. ऐसे में सवाल ये है कि कोविड और नॉन कोविड मरीज़ों की मौत का आंकड़ा आखिर यहां कब थमेगा.

गौरतलब है कि मेरठ में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 502 है और जिले में 33 मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है. लेकिन सबसे ज्यादा मौत मेरठ के मेडिकल कॉलेज में हुई, जिनकी संख्या 25 है. यही वजह है कि अब मेडिकल कॉलेज पर सवाल उठने लगे. लेकिन इन मौतों की वजह क्या है, इसी बात को जानने के लिए सरकार ने OSD को भेजकर जांच करा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान की 2/3 हथियार फैक्ट्रियां तबाह...', अमेरिकी सेंट्रल कमांड के चीफ ने किया बड़ा दावा
'ईरान की 2/3 हथियार फैक्ट्रियां तबाह...', अमेरिकी सेंट्रल कमांड के चीफ ने किया बड़ा दावा
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
सोनिया गांधी की तबीयत पर बड़ा हेल्थ अपडेट: सिस्टमिक संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती, एंटीबायोटिक से इलाज जारी
सोनिया गांधी की तबीयत पर बड़ा हेल्थ अपडेट: सिस्टमिक संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती, एंटीबायोटिक से इलाज जारी
Israel US Iran War Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, अमेरिका-इजरायल ने शिराज पर किया बड़ा हमला, 2 मौतें
Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, अमेरिका-इजरायल ने शिराज पर किया बड़ा हमला, 2 मौतें

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, गार्ड से कहकर मंगवाया पोस्टर
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, गार्ड से कहकर मंगवाया पोस्टर
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
Viral Video: भाई दूसरी दुनिया में है... मुंह में बीड़ी दबाए एक ही पोजीशन में घंटों खड़ा रहा शख्स, वीडियो वायरल
Viral Video: भाई दूसरी दुनिया में है... मुंह में बीड़ी दबाए एक ही पोजीशन में घंटों खड़ा रहा शख्स, वीडियो वायरल
Embed widget