एक्सप्लोरर

पत्नी की हत्या के जुर्म से बरी 'इंडियाज मोस्ट वांस्टेड' इलियासी अब गीता-उपनिषद को जन जन तक फैलाएंगे

टीवी के चर्चित चेहरा रहे सुहैब इलियासी को हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने हत्या के आरोप से मुक्त किया है. उनपर 18 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा था और तभी से वो दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे.

दिल्ली: टीवी के चर्चित चेहरा रहे सुहैब इलियासी को हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने हत्या के आरोप से मुक्त किया है. उनपर 18 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा था और तभी से वो दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे. अब जेल से वो बाहर आ गए हैं लेकिन वो बताते हैं कि उन्हें अभी भी इसका यकीन नहीं हो रहा है. सुहैब टीवी पर 'इंडियाज मोस्ट वांस्टेड' नाम से क्राइम शो लेकर आते थे. यह उनका काफी चर्चित शो था.

जेल से बाहर आने के बाद वो बताते हैं कि अभी उनके सामने दो काम ही प्राथमिकता में है. पहला वो गीता और उपनिषद को आसान भाषा में रूपांतरित कराकर इसकी पहुंच देश के सभी लोगों तक बनाएंगे और दूसरा वो अपने क्राइम शो को फिर से टीवी पर लेकर आएंगे. इलियासी का कहना है कि जेल में उन्होंने 18 साल बस इसी उम्मीद में बिताए हैं कि एक दिन मैं अपनी बेटी आलिया के साथ बात कर पाऊंगा, उससे मिल पाऊंगा.

मैंने करियर के साथ बहुत कुछ खोया है- इलियासी

टीवी शो से चर्चित हुए सुहैब कहते हैं 18 साल जेल की जिंदगी ने मेरे जीवन को नरक में बदल दिया. सुहैब का कहना है कि मैं पिछले 18 साल से यही तो कह रहा था कि मैं निर्दोष हूं, लेकिन अब उसी बात को दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है. उन्होंने कहा कि इतने साल जो मैंने जेल में गंवाए हैं उसका कोई हर्जाना नहीं हो सकता है. मैंने अपने करियर के साथ समय, ऊर्जा, प्रतिष्ठा और आत्म विश्वास भी खोया है. मैं न्यायपालिका और भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं जिसने मेरे निर्दोष होने पर यकीन किया है.

सुहैब कहते हैं कि उन्हें दिल्ली के तिहार जेल से बाहर आने के बाद भी अभी खुद को विश्वास दिलाने में समय लग रहा है कि वो अब जेल में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जेल में गीता और उपनिषद का अध्ययन करने से वो काफी मजबूत हुए हैं और चाहते हैं कि कुछ ऐसा काम किया जाए जिससे इन किताबों की पहुंच देश के सभी लोगों तक आसानी से हो जाए.

अब गीता और उपनिषद को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाएंगे

पूर्व टीवी एक्टर सुहैब इलियासी ने कहा कि गीता और उपनिषद का आसान भाषा में रूपांतरण कराकर सभी लोगों तक इसकी पहुंच बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है और दूसरा काम वो अपने क्राइम शो इंडियाज मोस्ट वांटेड को रिवाइव करने का करेंगे. सुहैब ने कहा कि मैं मानता हूं कि पिछले समय में काफी नए-नए क्राइम शो बने हैं, लेकिन मैं अपने शो को नए तरह से लॉन्च करूंगा. अपने नए शो के बारे में बताते हुए सुहैब कहते हैं कि उसमें तिहाड़ जेल के ऐसे कैदियों की कहनी होगी जिनसे मैं मिला हूं.

18 साल में बहुत कुछ बदल गया है

सुहैब बताते हैं कि तिहाड़ में ऐसे अनेक कैदी हैं जिसने कई बार लोगों की हत्याएं की है, लेकिन उसकी आंखों में देखने के बाद एक दूसरी कहानी का पता चलता है. मेरे नए शो में ऐसे ही लोगों की कहनी दिखाई जाएगी जिसमें लोगों के ऊपर मर्डर का चार्ज लगा हो. अपने 18 साल के जेल में बिताए समय पर सुहैब कहते हैं कि इस दौरान बहुत कुछ बदल गया है. वो बताते हैं कि मैं समय को तो वापस नहीं कर सकता हूं, लेकिन अब मैं अपने एक-एक पल को जीना चाहता हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget