एक्सप्लोरर

IIT-Madras: हर सब्जेक्ट में टॉपर, एंट्रेस की टॉप स्कोरर फातिमा का सुसाइड, पिता ने टीचर पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने अप्राकृतिक मौत (आत्महत्या) का मामला दर्ज किया है और कहा है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. जबकि उसके पिता अब्दुल लतीफ ने एक टीचर का नाम लिया है.

नई दिल्ली: कथित तौर पर आत्महत्या के एक मामले में आईआईटी मद्रास की फर्स्ट ईयर स्टूडेंट की मौत के तीन दिन बाद, उसके माता-पिता ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को एक याचिका सौंपी है. उन्होंने मामले की तमिलनाडु पुलिस की जांच में राज्य सरकार के हस्तक्षेप की मांग की. केरल के कोल्लम से आई एमए ह्यूमैनिटीज एंड डेवलपमेंट स्टडीज (इंटीग्रेटेड) की फर्स्ट ईयर की छात्रा फातिमा लतीफ शनिवार सुबह आईआईटी-मद्रास में अपने हॉस्टल के कमरे में लटकी पाई गई. उनके शिक्षकों ने फातिमा को एक शानदार छात्र और हर सब्जेक्ट में क्लास टॉपर बताया.

पुलिस ने अप्राकृतिक मौत (आत्महत्या) का मामला दर्ज किया है और कहा है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. जबकि उसके पिता अब्दुल लतीफ, जिन्होंने प्रधानमंत्री को भी न्याय के लिए याचिकाएं भेजी हैं, ने सेलफोन में कथित रूप से लिखे एक नोट का उल्लेख किया है और एक टीचर का नाम लिया है. इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट में लतीफ ने बताया कि "नोट में एक प्रोफेसर का नाम है और कहा गया है कि वो (टीचर) 'मेरी मौत का कारण है." फोन पुलिस की गिरफ्त में है. आईआईटी-मद्रास में ह्यूमैनिटीज विभाग के प्रमुख उमाकांत दाश ने कहा कि छात्रों और प्रोफेसरों सहित पूर विभाग हैरान है कि उनकी मौत कैसे और क्यों हुई.

यह कहते हुए कि फातिमा ने कभी भी ऐसा कुछ नहीं कहा या नहीं किया, जिसने आत्मघाती प्रवृत्ति को दर्शाया हो या किसी मनोवैज्ञानिक समस्या को प्रदर्शित किया हो. लतीफ ने कहा, इस मौत के पीछे एक रहस्य है. उसने हमें इस प्रोफेसर के बारे में पहले भी बताया था. हमारे पास यह भी जानकारी है कि वह हर रात लगभग 9 बजे मेस हॉल में नियमित रूप से रोते हुए बैठती थी. इसलिए हम मांग करते हैं कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करे.

प्राधिकारियों पर संदिग्ध गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ''फातिमा की मौत के बाद, उसके विभाग ने अगले 45 दिनों के लिए कक्षाएं निलंबित कर दी हैं. दिसंबर में अपनी मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी और छात्रों को घर पर वापस जाने के लिए कहा. हमें संदेह है कि यह सबूतों को मिटाने की साजिश है. उन्होंने कहा कि फातिमा ने पिछले आईआईटी प्रवेश परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक स्कोर किया था.

यह भी पढ़ें-

दीपक चाहर का एक और धमाका, करीब 40 घंटे के अंदर ली दूसरी हैट्रिक

Viral: दिव्यांग पेंटर ने केरल के सीएम को दान की रिएलिटी शो में जीत की रकम, पैर से ली सेल्फी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trump on Iran War: ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, बराक ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत!
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Trump on Iran War: ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, बराक ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत!
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
Embed widget