एक्सप्लोरर

मार्शल की मौजूदगी में डीटीसी बस में महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़

लड़की ने कंडक्टर और ड्राइवर को बोला कि बस का दरवाजा ना खोला जाए लेकिन कंडक्टर के कहने पर बस का दरवाजा खोल दिया गया.

नई दिल्ली: नोएडा में करीब 8 बजे ऑफिस के बाद दिल्ली जाने के लिए निकली महिला पत्रकार के साथ डीटीसी बस में छेड़छाड़ हुई. खचाखच भरी बस में कुछ देर खड़े होने के बाद एक स्टॉप पर बस रुकी, जहां से 5 टिकट चेक करने वाले डीटीसी कर्मचारी बस में चढ़े. लड़की का आरोप है कि इन कर्मचारियों में से एक ने उस से टिकट मांगते समय आपत्तिजनक तरह से छुआ.

लड़की ने इसका विरोध जाहिर किया तो टिकट चेकर ने धमकी भरे अंदाज में बोला," मुझसे मत उलझ." लड़की ने कंडक्टर और ड्राइवर को बोला कि बस का दरवाजा ना खोला जाए लेकिन कंडक्टर के कहने पर बस का दरवाजा खोल दिया गया. लड़की ने मार्शल से भी मदद मांगी लेकिन भीड़ होने की वजह से मार्शल को लड़की की मदद के लिए पहुंचने में समय लग गया. लड़की ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी तो कंडक्टर द्वारा उसे बोला गया कि आप यहीं उतर जाइए और जिसे चाहें शिकायत कीजिए. बहादुर महिला ने तब तक बस से उतरने को माना कर दिया जब तक उसे पास के थाने नहीं ले जाया गया. महिला ने नोएडा के एसएसपी को ट्वीट कर ये जानकारी दी ,जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी.

बस के मार्शल अनिल ने एबीपी न्यूज़ को बताया "किसी भी पैसेंजर के साथ दुर्व्यवहार ना हो, ये सुनिश्चित करना मेरा काम है. मेरा आज रूट नंबर 33 था. सेक्टर तैतालीस से भजनपुरा तक मैं बस में था. पीछे का दरवाजा खुला तो वो लोग पीछे के दरवाजे से निकल गए. पीछे एक आपातकालीन लाल रंग का बटन लगा होता है जिस से कोई भी दरवाजा खोल सकता है." मार्शल ने यह अफसोस भी जताया कि उनके पास डंडा या कोई और हथियार नहीं होता है ,जिस वजह से वो किसी भी तरह की मदद करने में सक्षम नहीं होते हैं, लेकिन महिला पत्रकार ने कहा कि मार्शल चाहता तो बस के रुकने पर टिकट चेकर को आगे वाले दरवाजे से उतर कर पकड़ लेता लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

महिला पत्रकार पिंक टिकट से सफर कर रही थीं. उन्होंने बताया कि महिलाओं को सिर्फ फ्री बस का सफर देने से कुछ नहीं होगा. जरूरी है कि इन जैसे ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल को दुरुस्त किया जाए. फिलहाल नोएडा सेक्टर ,24 के थाने में पांच टिकट चैकर, मार्शल , ड्राइवर, कंडक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं की जांच की जाएगी. एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में ये भी सामने आया कि बस में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था. डीटीसी की हर बस में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का दावा दिल्ली सरकार बीते पांच साल से कर रही है लेकिन अब भी इस तरह के वाहन सुरक्षा में चूक बन सकते हैं साथ ही आगामी चुनाव में विरोधी पार्टियों को मौजूदा सरकार के खिलाफ सवाल उठाने का मौका भी से सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

JNU हिंसा: कैंपस के छात्र और शिक्षक संघ का मार्च आज, फीस बढ़ोतरी वापस लेने और VC को हटाने की मांग

पैरों की रूखी त्वचा से निजात पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget