एक्सप्लोरर

साइको किलर्स कहिए या फिर सीरियल किलर्स लेकिन इनकी कहानियां आपको हिला देंगी

ये साइको किलर्स जब सीरियल किलर्स बन जाते हैं तो ऐसी वारदातों को अंजाम देते जो दिलों को दहला देती हैं, थर्रा देती हैं और खून को जमा देती हैं. ऐसी ही कुछ वारदातों और सीरियल किलर्स की कहानी हम आपको बता रहे हैं.

कोई भला कैसे किसी का कत्ल कर सकता है? और वो भी बिना कारण? और यदि वो एक कत्ल करके भी ना रुके? एक के बाद एक कत्ल करता रहे? कौन होते हैं ऐसे लोग जो किसी को मारने से पहले एक पल भी नहीं सोचते? ये साइको किलर्स जब सीरियल किलर्स बन जाते हैं तो ऐसी वारदातों को अंजाम देते जो दिलों को दहला देती हैं, थर्रा देती हैं और खून को जमा देती हैं. ऐसी ही कुछ वारदातों और सीरियल किलर्स की कहानी हम आपको बता रहे हैं.

1. रमन राघव - 1929 में तमिलनाडु के एक गांव में राघव का जन्म हुआ था. उसे क्रॉनिक पैरेनाइक सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी थी. कहते हैं कि सबसे पहले उसने अपनी ही बहन के साथ रेप किया था. फिर मुंबई में उसकी दहशत ऐसी फैली कि उसे पकड़ने में पुलिस के पसीने छूट गए. 41 कत्ल की बात तो उसने खुद कुबूल की थी जबकि पुलिस का मानना था कि ये संख्या ज्यादा हो सकती है. उसका कहना था कि ऊपरवाले ने उससे ऐसा करने के लिए कहा था.

साइको किलर्स कहिए या फिर सीरियल किलर्स लेकिन इनकी कहानियां आपको हिला देंगी

2. ऑटो शंकर - 80 के दशक में वो दहशत का पर्याय बन चुका था. मद्रास में वो आतंक का दूसरा नाम था. फिल्मी स्टाइल में हत्याएं करना उसे बहुत पसंद था. कभी लोगों को जिंदा दीवार में चिनवा देना तो कभी आग में जलाने के बाद समंदर में फेंक देना उसके पसंदीदा शगल थे. एक वक्त ऑटो से शराब की तस्करी करने वाले ये शख्स लड़कियों की खरीद फरोख्त भी करता था और कत्ल करने में उसे मजा आता था. पुलिस के लिए उसे पकड़ना बहुत कठिन रहा था.

auto-shankar

3. साइनाइड मोहन - कर्नाटक का स्कूल टीचर जो मौत बांटता था. लड़कियों को ये अपना शिकार बनाता था. कहते है कि लड़की जिस धर्म की होती थी खुद को ये उसी धर्म का बताता था. कभी नौकरी तो कभी कोई अन्य लालच देकर ये लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था. उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और फिर गर्भ निरोधक गोली बता कर साइनाइड की गोली खिला देता था. कहा जाता है कि करीब 20 लड़कियों को इसने अपना शिकार बनाया था.

4. स्टोन मैन - मुंबई पुलिस कभी इस रहस्य को सुलझा नहीं पाई. 1989 में 9 लोगों का कत्ल बेहद बेरहमी के साथ हुआ था. बड़े पत्थर से लोगों का सिर कुचल कर ये हत्याएं की गई थीं. पुलिस परेशान थी कि आखिर ये हत्याएं कौन कर रहा है लेकिन उसके पास कोई सुराग नहीं था. ये हत्यारा गरीब लोगों को, फुटपाथ पर सोने वालों को अपना निशाना बनाता था. पुलिस कभी ये तक नहीं पता कर पाई कि ये हत्याएं एक शख्स ने कीं या अलग अलग लोगों ने.

5. रविंद्र - साल था 2015 और दिल्ली में एक के बाद एक लड़कियां गायब हो रही थीं. कोई रेप के बाद कत्ल की वारदातों को अंजाम दे रहा था. पुलिस को शक था कि सभी मामले एक-दूसरे से अलग हैं. ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने रविंद्र को गिरफ्तार किया तो सामने आई ऐसी सच्चाई जिसने पुलिस को भी हिला दिया. रविंद्र ने जब मुंह खोला तो पता चला कि करीब 30 लड़कियों और बच्चों को उसने अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर मार डाला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget