एक्सप्लोरर

'लाइक' वाला ठग : मित्तल के ससुराल पर पड़ा छापा, घर किया गया सील

नई दिल्ली/लखनऊ : सात लाख लोगों से 3700 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अनुभव मित्तल के खिलाफ यूपी पुलिस की एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है. मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी भी हो रही है. एसटीएफ की टीम ने कानपुर के हरजिंदर इलाके में वो मकान सील कर दिया है, जिसमें अनुभव मित्तल की पत्नी के मां-बाप रहते थे.

निदेशालय ने भी मित्तल के पांच ठिकानों पर छापेमारी की है

एसटीएफ को मकान से कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी मिले हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने भी मित्तल के पांच ठिकानों पर छापेमारी की है. जालसाजी के केस में यूपी पुलिस के महानिदेशक जावीद अहमद ने बैंकों पर भी उंगली उठाई है. डीजीपी ने कहा है कि जालसाजी के इस मामले में बैंक ने भी गड़बड़ी की है.

यह भी पढ़ें : झकझोर देने वाली खबर, पिता से परेशान बच्चियों ने दीवार पर लिखा अपना दर्द

अनुभव मित्तल ने जाल बिछाकर जो 37 सौ करोड़ रुपये जुटाए

लाइक के बदले करीब सात लाख लोगों से करीब 3700 करोड़ रुपये की ठगी की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अभी सबसे बड़ा सवाल है कि ठगी के मास्टरमाइंड अनुभव मित्तल ने जाल बिछाकर जो 37 सौ करोड़ रुपये जुटाए, उन्हें कहां ठिकाने लगाया. लगातार अनुभव मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है. रविवार को प्रवर्तन निदेशालय ने भी केस दर्ज कर लिया.

मित्तल के ठिकानों से करोड़ों की जायदाद के कागजात मिले

एबीपी न्यूज को जानकारी मिली है कि प्रवर्तन निदेशालय को अनुभव मित्तल के ठिकानों से करोड़ों की जायदाद के कागजात मिले हैं. अब प्रवर्तन निदेशालय अनुभव की संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रहा है ताकि उन लोगों का पैसा निकाला जा सके जिनकी गाढ़ी कमाई पर 'डाका' पड़ गया है. अब उन बैंकों से भी संपर्क किया जा रहा है जिनके जरिए अनुभव अपना ये गोरखधंधा चला रहा था.

यह भी पढ़ें : दिल्ली का शर्मनाक चेहरा, दुष्कर्म के बाद नाबालिग की लगाई बोली, 70 हजार में बेचा

अनुभव मित्तल की कंपनी ने दो करोड़ रुपये कैश जमा करवाए

अभी तक की जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि नोटबंदी के दौरान अनुभव मित्तल की कंपनी ने दो करोड़ रुपये कैश जमा करवाए. ये पैसा गाजियाबाद के एक्सिस बैंक की राजनगर शाखा में जमा कराया गया. अब इनकम टैक्स विभाग ये जांच कर रहा है कि दूसरी कंपनियों ने अनुभव की कंपनियों को पैसा क्यों भेजा, जबकि इनके बीच कारोबार के कोई सबूत नहीं मिले हैं.

फर्जीवाड़े के इस पूरे खेल का खुलासा चार दिन पहले हुआ था

फर्जीवाड़े के इस पूरे खेल का खुलासा चार दिन पहले हुआ था. जब यूपी एसटीएफ ने अब्लेज इंफो सॉल्यूशंस नाम की कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल को गिरफ्तार किया था. कंपनी की करतूत सामने आने के बाद उन लोगों के होश उड़ गए जो सिर्फ लाइक के जरिए पैसे कमाने की लालच में फंस गए थे. अभी तक कुल 16 सौ लोग पुलिस को अपनी शिकायत दे चुके हैं.

यह भी पढ़ें : बिहार : CM की शराबबंदी को 'झटका', तस्करों का साथ दे रहा था पूरा पुलिस थाना

ठगी का ये जाल सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी फैला था

जांच में ये भी सामने आया है कि ठगी का ये जाल सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी फैला था. मस्कट और नाइजीरिया के भी कई लोगों ने भी जल्दी मुनाफे के झांसे में आकर कंपनी में पैसा लगाया था. अब फर्जीवाड़े के इस जाल का मास्टरमाइंड अनुभव मित्तल गिरफ्त में हैं, मित्तल का वो खाता तो फ्रिज कर दिया गया है जिसमें पांच सौ बीस करोड़ रुपये जमा हैं. अब सवाल ये है कि बाकी के 3200 करोड़ रुपये का क्या हुआ?

यह भी पढ़ें : भोपाल हत्याकांड : खौफनाक मर्डर केस में फिर दिल दहला देने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget