एक्सप्लोरर

रथ यात्रा वापसी उत्सव के दौरान पुरी में आज रात से दो दिन के लिए कर्फ्यू लागू रहेगा

'बाहुड़ा यात्रा' के नाम से मशहूर इस उत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ श्री मंदिर लौटते हैं. यह उत्सव एक जुलाई को मनाया जाएगा.

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा वापसी उत्सव के दौरान भीड़ एकत्र होने से बचने के लिए पुरी प्रशासन ने दो दिन कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है. पूरे जिले में आज रात 10 बजे से 2 जुलाई की रात 10 बजे तक जिले में कर्फ्यू लागू रहेगा. 'बाहुड़ा यात्रा' के नाम से मशहूर इस उत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ श्री मंदिर लौटते हैं. यह उत्सव एक जुलाई को मनाया जाएगा.

पुरी में प्रवेश के सभी रास्ते सील रहेंगे और कर्फ्यू के समय में रथ यात्रा उत्सव में शामिल वाहनों के अलावा किसी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी. इस घोषणा के एक दिन पहले ही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रथ यात्रा वापसी उत्सव को सफल बनाने के लिए लोगों से सुप्रीम कोर्ट के आदेश और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की थी.

मुख्यमंत्री ने की इन लोगों की तारीफ

पटनायक ने एक जुलाई को बहुदा यात्रा (भगवान जगन्नाथ की वापसी की रथ यात्रा) की तैयारियों की शुक्रवार को समीक्षा की और कोरोना वायरस प्रतिबंधों के बीच 23 जून को निर्बाध रथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 12वीं सदी के मंदिर के सेवकों, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की प्रशंसा की थी.

मुख्यमंत्री ने 23 जून को रथयात्रा को सफल बनाने के लिए सरकार के साथ सहयोग करने और संयम बरतने के लिए पुरी वासियों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि भगवान की वापसी और अन्य अनुष्ठान भी इसी भावना के साथ आयोजित किए जाएं.’’

रथ खींचने के लिए मंदिर और जिला प्रशासन को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने सेवकों से सभी अनुष्ठान समय पर सम्पूर्ण करने की अपील की. उन्होंने मंदिर एवं जिला प्रशासन से सख्ती से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोविड-19 की जांच में संक्रमित नहीं पाए जाने वाले लोगों को ही बहुदा यात्रा संबंधी अनुष्ठानों में भाग लेने और रथ खींचने की अनुमति दी जाए.

पटनायक ने कर्फ्यू और लॉकडाउन लागू करने के लिए अग्रसक्रिय कदम उठाए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए पुलिस से अपील की कि वह मानवीयता के साथ अपना काम करे.

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि प्रतिबंधों के साथ रथयात्रा के आयोजन के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से पूरी दुनिया हमें देख रही है. हमें सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि बहुदा यात्रा के दौरान सभी सावधानियां बरती जाएं.’’

क्या है परंपरा

रथ के रूप की बात करें तो जगन्नाथ उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा के तीन रथ बनाया जाता है. यह रथ लकड़ी के बने होते हैं. जगन्नाथजी के रथ को नंदीघोष, बलराम जी के रथ को 'तलध्वज' और सुभद्रा जी का रथ "देवदलन" है. तीनों रथों को जगन्नाथ मंदिर से खींच कर 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति गुंडीचा मंदिर तक लिया जाता है.

गुंडीचा मंदिर 7 दिनों तक जगन्नाथ भगवान यहीं निवास करते हैं. इसके बाद आषाढ़ शुक्ल दशमी के दिन वापसी जिसे बाहुड़ा यात्रा कहते हैं. इस दौरान पुन: गुंडिचा मंदिर से भगवान के रथ को खिंच कर जगन्नाथ मंदिर तक लाया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तय समय से पहले ही खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, गर्मी बढ़ी तो AC गाड़ी में बैठ गए अभिजीत दीपके
तय समय से पहले ही खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, गर्मी बढ़ी तो AC गाड़ी में बैठ गए अभिजीत दीपके
Cockroach Janta Party Protest LIVE: 'उन्हें लगता था कि कॉकरोच...', CJP चीफ अभिजीत दीपके ने शेयर किया प्रोटेस्ट का नया वीडियो
LIVE: 'उन्हें लगा था कि कॉकरोच...', दीपके ने शेयर किया प्रोटेस्ट का वीडियो, किस पर कसा तंज?
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को कोर्ट से बड़ी राहत, 2024 जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में मिली रिहाई
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को कोर्ट से बड़ी राहत, 2024 जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में मिली रिहाई
Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget