News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

दिल्ली: बड़ा हादसा टला, ट्रायल के दौरान आमने-सामने टकराई दो मेट्रो ट्रेन

Share:
नई दिल्ली: दिल्लीवालों की नब्ज बनी दिल्ली मेट्रो में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. जनकपूरी-बोटेनिकल गार्डन लाइन पर मेट्रो ट्रेन आपस में टकरा गई. यह तो संयोग अच्छा था कि यह ट्रेन ट्रायल वाली थी और नई लाइन पर चल रही थी. हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. घटना शुक्रवार की है. दरअसल तीसरे चरण की मेट्रो जनकपूरी-बोटेनिकल गार्डन लाइन पर मेट्रो का ट्रायल रन चल रहा था. इसी दौरान मेट्रो कलिंदीकुंज डिपो में जा रही थी. उसी दौरान दूसरी लाइन पर भी एक और मेट्रो डिपो की तरफ ही आ रही थी. जिसके बाद दोनों ट्रेन आपस में भिड़ गईं. इस घटना ने मेट्रो परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. क्योंकि इससे पहले जहांगीरपुरी और हुडा सिटी सेंटर वाले रूट पर मेट्रो खुले दरवाजे के साथ चल गई थी. दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि एक मेट्रो को फॉलिंग मार्क (रुकने वाली जगह) पर रुकने के लिए बोला गया था और उसके सिग्नल भी दिए गए थे. लेकिन वह फॉलिंग मार्क को पार कर गई. इसी दौरान दूसरी मेट्रो भी आ रही थी और एक-दूसरे को रगड़ती हुई चल पड़ी. ट्रेनों के बीच आमने-सामने की टक्कर की यह पहली घटना है. मेट्रो ने प्राथमिक जांच में पाया कि रोटैम कंपनी के लोगों की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है. मेट्रो ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं.
Published at : 05 Nov 2016 11:20 AM (IST) Tags: Delhi Metro
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Iran-Israel War: जंग के बीच तेलंगाना सरकार सतर्क! गल्फ में रह रहे लोगों से कहा- ' घबराएं नहीं, मदद...'

Iran-Israel War: जंग के बीच तेलंगाना सरकार सतर्क! गल्फ में रह रहे लोगों से कहा- ' घबराएं नहीं, मदद...'

'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस

'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस

Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?

Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?

Iran-Israel Conflict: जंग के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी अबू धाबी की फ्लाइट, यात्रियों ने बयां किया मंजर

Iran-Israel Conflict: जंग के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी अबू धाबी की फ्लाइट, यात्रियों ने बयां किया मंजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश

टॉप स्टोरीज

Israel Iran War: 'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए गये UP के पांच लोग दुबई में फंसे, PM मोदी से लगाई गुहार

Israel Iran War: 'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए गये UP के पांच लोग दुबई में फंसे, PM मोदी से लगाई गुहार

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच देर रात गोलीबारी! अफगान सेना बोली- हमारे कब्जे में 7 पोस्ट, 3 सैनिक मारे

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच देर रात गोलीबारी! अफगान सेना बोली- हमारे कब्जे में  7 पोस्ट, 3 सैनिक मारे

T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा

शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा