News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

वायरल सच: मुसलमानों के पवित्र धर्म स्थल मक्का-मदीना में ग्यारहमुखी शिवलिंग का दावा झूठा है

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर घूम रही है जिसके जरिए मुसलमानों के पवित्र धार्मिक स्थल मक्का मदीना में शिवलिंग होने का दावा किया जा रहा है.

Share:

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक दावा तस्वीर की शक्ल में सोशल मीडिया पर सनसनी बढ़ा रहा है. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर घूम रही है जिसके जरिए मुसलमानों के पवित्र धार्मिक स्थल मक्का मदीना में शिवलिंग होने का दावा किया जा रहा है.

क्या दिख रहा है वायरल तस्वीर में? तस्वीर में सफेद रंग के विशालकाय पत्थऱ के नीचे एक गुफा जैसा कमरा दिख रहा है. शिवलिंग में शिव के कई मुख दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में पीछे दो लोग खड़े दिख रहे हैं. एक व्यक्ति के सिर टोपी जैसी कोई चीज हैं. वहीं एक व्यक्ति जमीन पर लेटकर शिवजी को दंडवत प्रणाम कर रहा है.

एबीपी न्यूज़ ने की वायरल सच की पड़ताल मक्का मदीना में शिवलिंग का दावा करने वाली तस्वीर का सच जानने के लिए सबसे पहले गूगल इमेज सर्च की मदद ली गई. पता चला कि शिवलिंग की ये तस्वीर मक्का-मदीना की नहीं बल्कि राजस्थान के विराटनगर की बताई जा रही थी. जहां भीम की डूंगरी नाम की एक जगह पर ये शिवलिंग मौजूद है. विराटनगर नाम की ये जगह जयपुर से 90 किलोमीटर दूर है. विराटनगर का संबंध महाभारत काल से बताया जाता है. मान्यता के मुताबिक इस जगह का नाम वहां के राजा विराट के नाम पर रखा गया. ये वही जगह है जहां पर पांडवों ने अपना अज्ञातवास पूरा किया था.

वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए एबीपी न्यूज़ विराटनगर पहुंचा, यहां पहाड़ी पर बेहद विशाल पत्थरों के बीच एक मंदिर था. इस मंदिर में वैसा ही ग्यारहमुखी शिवलिंग दिखाई दिया जैसा वायरल तस्वीर में दिख रहा था. पड़ताल में पता चला कि इस गुफा में पहले कोई छोटा सा मंदिर हुआ करता था. बाद में 2007 के दौरान यहां मंदिर का निर्माण किया गया जिसके बाद यहां 11 मुखी रुद्र शिवलिंग को स्थापित किया गया.

इस जगह की देखरेख करने वाले ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी धर्मेंद्र ने बताया, ''नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में शिवजी के अनेक मुख हैं, पूरे भारत में एकमात्र इसी जगह शिवजी का एकादश मुख है. भगवान रुद्र यानि शिव के एकादश स्वरुप हैं, सूर्य के द्वादश स्वरुप हैं. कहा जाता है कि एकादश रुद्र द्वादश आदित्य बड़े महाराज ने सोचा कि ऊपर रुद्रावतार है इसलिए गुफा में रुद्र होने चाहिए. यही वजह है कि गुफा में इस विशाल शिवलिंग की स्थापना हुई और उसमें भगवान शिव के 11 स्वरुपों का चित्रांकन हुआ है.''

जो शिवलिंग भारत देश के राजस्थान के विराटनगर में पिछले 11 साल से विराजमान हैं उसे सोशल मीडिया ने बड़ी आसानी से बता दिया कि मक्का मदीना में शिवलिंग है. जबकि इस ग्यारहमुखी शिवलिंग का मक्का मदीना से कोई रिश्ता नहीं है. इसलिए हमारी पड़ताल में मक्का-मदीना में शिवलिंग होने का दावा झूठा साबित हुआ है.

Published at : 08 Jun 2018 10:19 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

'खामेनेई की मौत पर... जिम्मेदारी से पीछे हटना', मिडिल ईस्ट की जंग पर PM मोदी से क्या बोलीं सोनिया गांधी

'खामेनेई की मौत पर... जिम्मेदारी से पीछे हटना', मिडिल ईस्ट की जंग पर PM मोदी से क्या बोलीं सोनिया गांधी

PM नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश

PM नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश

Iran-Israel War: जंग के बीच तेलंगाना सरकार सतर्क! गल्फ में रह रहे लोगों से कहा- ' घबराएं नहीं, मदद...'

Iran-Israel War: जंग के बीच तेलंगाना सरकार सतर्क! गल्फ में रह रहे लोगों से कहा- ' घबराएं नहीं, मदद...'

'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस

'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस

Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?

Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?

टॉप स्टोरीज

बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?

बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?

Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब

Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब

T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा

शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा