एक्सप्लोरर

Odisha: क्या आसमान से गिरेगी मिसाइल? भारत ने खाली कराए 10 गांव, शेल्टर में पहुंचाए 10 हजार लोग

Odisha: बुधवार (24 जुलाई) को ओडिशा के बालासोर में डीआडीओ एक मिसाइल परीक्षण करेगा जिसके लिए करीब दस गांवों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है. 

Odisha Missile Test: ओडिशा के बालासोर में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ)  बुधवार (24 जुलाई) को मिसाइल परीक्षण (Missile Test) करेगा. मिसाइल परीक्षण से पहले 10 गांवों के 10,000 से अधिक लोगों को अस्थायी रूप से दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है जिसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी. 

एक रक्षा सूत्र ने मंगलवार (23 जुलाई) को बताया कि डीआरडीओ ने चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में मिसाइल परीक्षण के लिए आवश्यक तैयारी भी पूरी कर ली है. बताया गया कि यह परीक्षण आईटीआर के प्रक्षेपण स्थल संख्या-3 (Launch site number-3) से किया जाएगा.

10 गांवों के लोग किए गए ट्रांसफर

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक राजस्व अधिकारी ने बताया कि बालासोर जिला प्रशासन ने मिसाइल के परीक्षण से पहले प्रक्षेपण स्थल के 3.5 किलोमीटर के दायरे में बसे 10 गांवों के 10,581 लोगों को अस्थायी रूप से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर करने की व्यवस्था पूरी कर ली है. बताया गया कि इस संबंध में सुरक्षा उपाय के तौर पर प्रभावित लोगों को पर्याप्त मुआवजा देने की भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

शिविर में रहने का आदेश

राजस्व अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को निकटवर्ती अस्थायी आश्रय केंद्रों में सुचारू तरीके से ट्रांसफर करने के लिए जिला प्रशासन ने जिलाधिकारी आशीष ठाकरे और पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ की मौजूदगी में मंगलवार को एक तैयारी बैठक की. जिला प्रशासन ने इन गांवों के लोगों को बुधवार तड़के चार बजे तक अपने घर छोड़ने तथा परीक्षण समाप्त होने के बाद घोषणा किए जाने तक शिविर में ही रहने के लिए कहा है.

बैंक खाते में जमा होगी मुआवजा राशि

अधिकारी ने बताया कि शिविर में आने वाले लोगों के लिए तय मुआवजा राशि उनके बैंक खाते में जमा करा दी जाएगी. जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि बालासोर जिला प्रशासन ने पास के विद्यालयों, बहुउद्देशीय चक्रवात पुनर्वास केंद्रों और अस्थायी तम्बुओं में लोगों के रहने की व्यवस्था की है. 

हर शिविर में 10 अधिकारी रहेंगे तैनात

मिसाइल परीक्षण वाले क्षेत्र में प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी मुस्तैदी बरत रहा है. इस कड़ी में  प्रत्येक शिविर में लोगों की सहायता के लिए कम से कम 10 सरकारी अधिकारियों को तैनात किया गया है. साथ ही शिविरों में लोगों की सहायता के लिए पुलिस की 22 टुकड़ियां (एक टुकड़ी में नौ कर्मी) तैनात की गई हैं.

लोगों ने क्या आरोप लगाया?

मिसाइल परीक्षण को लेकर ट्रांसफर किए जा रहे लोगों में गुस्सा है. उनका कहना है कि प्रशासन हम लोगों को कम मुआवजा दे रहा है. इस संबंध में ग्रामीणों ने एडीएम बालासोर को ज्ञापन भी सौंपा है. दरअसल, लोगों ने आरोप लगाया है कि काफी लंबे समय से उन्हें मिलने वाली मुआवजा राशि में बदलाव नहीं किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: बजट विरोध की चिंगारी बनेगी I.N.D.I.A में दरार की वजह? क्यों अखिलेश यादव-ममता बनर्जी ने पकड़ी अलग राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IT Rule Social Media: सरकार की डिजिटल स्ट्राइक! बदले नियम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सब पर होगा एक्शन, अगर...
सरकार की डिजिटल स्ट्राइक! बदले नियम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सब पर होगा एक्शन, अगर...
दिल्ली में बादल, यूपी में आंधी-बारिश, बिहार से लेकर हरियाणा और राजस्थान तक मौसम विभाग की नई चेतावनी
दिल्ली में बादल, यूपी में आंधी-बारिश, बिहार से लेकर हरियाणा और राजस्थान तक मौसम विभाग की नई चेतावनी
ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सामने झुका अमेरिका? ट्रंप के वो 12 सिग्नल, जो बता रहे खत्म हो रही जंग!
ईरान के सामने झुका अमेरिका? ट्रंप के वो 12 सिग्नल, जो बता रहे खत्म हो रही जंग!
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फर्जी हस्ताक्षर? RJD ने खड़े किए सवाल, कहा- 'छोटे पद का…'
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फर्जी हस्ताक्षर? RJD ने खड़े किए सवाल, कहा- 'छोटे पद का…'
Abbas Araghchi: ईरान ने सऊदी की शान में गढ़े कसीदे, बताया भाईचारे वाला देश, अराघची बोले- 'अमेरिकी सेनाओं को...'
ईरान ने सऊदी की शान में गढ़े कसीदे, बताया भाईचारे वाला देश, अराघची बोले- 'अमेरिकी सेनाओं को...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
'ज्यादा एजुकेटेड लोगों के बीच छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार का खुलासा, बोले- 'किताबें पढ़ते वक्त आंखों में आंसू आ जाते हैं'
'ज्यादा एजुकेटेड लोगों के बीच छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार का खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
Fuel Consumption: इस देश में होती है ईंधन की सबसे ज्यादा खपत, जानें मिडिल ईस्ट तनाव का‌ कैसे पड़ रहा असर?
इस देश में होती है ईंधन की सबसे ज्यादा खपत, जानें मिडिल ईस्ट तनाव का‌ कैसे पड़ रहा असर?
Kitchen Gardening Tips: घर पर उगाएं ताजी-हरी लौकी, गर्मी के सीजन में नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत
घर पर उगाएं ताजी-हरी लौकी, गर्मी के सीजन में नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत
Embed widget