एक्सप्लोरर

Deck Based Fighters: इंडियन नेवी को मिलेंगे 100 स्वदेशी डेक बेस्ड फाइटर प्लेन, 2026 में पहली उड़ान, जानें क्यों हैं खास

Deck Based Fighters: हिंदुस्तान एयरोनॉमिक्स लिमिटेड इन विमानों पर काम कर रहा है. नौसेना के लिए बनाने जाने वाले फाइटर जेट्स में राफेल और अमेरिकी सुपर हॉर्नेट, दोनों की काबिलियत होगी.

Indian Navy: भारतीय नौसेना के लिए 100 स्वदेशी डेक-आधारित लड़ाकू विमान तैयार किए जाएंगे. कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी जल्द ही इसे डिजाइन और विकसित करने का प्रस्ताव ले सकती है. मामले की जानकारी रखने वाले वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार (14 फरवरी) को बेंगलुरु में चल रहे एयर शो, एयरो इंडिया में इसकी जानकारी दी. 2031-32 तक इसके नौसेना का हिस्सा बनने की उम्मीद है.

एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के महानिदेशक गिरीश एस देवधर ने कहा कि ट्विन इंजन डेक-बेस्ड फाइटर (TEDBF) का पहला प्रोटोटाइप 2026 तक अपनी पहली उड़ान भर सकता है और 2031 तक उत्पादन के लिए तैयार हो सकता है. अधिकारियों के मुताबिक हिंदुस्ताल एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) हर साल 8 विमान तैयार करेगी. इसके तैयार होने तक नौसेना एक नया डेक-बेस्ड फाइटर प्लेन आयात करने पर विचार कर रही है. 

ये होगी खासियत
देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत के लिए नौसेना को 26 नए डेक-आधारित लड़ाकू विमानों से लैस किया जाना है. फिलहाल इसके लिए राफेल एम फाइटर और अमेरिकी एफ/ए-18 में मुकाबला था, जिसमें राफेल ने अमेरिकी सुपर हॉर्नेट को पछाड़ दिया है.

देवधर ने कहा कि टीईडीबीएफ में राफेल एम और एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट दोनों की खासियत होगी. राफेल डसॉल्ट एविएशन द्वारा निर्मित है, जबकि सुपर हॉर्नेट को बोइंग ने तैयार किया है.

डिजाइन चरण में
देवधर ने बताया कि भारत ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) को विकसित करने में विशेषज्ञता हासिल की है, जो TEDBF परियोजना के काम आएगी. यह वर्तमान में प्रारंभिक डिजाइन चरण में है और इसे जल्दी से आगे बढ़ना चाहिए.

पिछले हफ्ते, एलसीए ने पहली बार आईएनएस विक्रांत से उड़ान भरी और उतरा. दो एलसीए (नौसेना) प्रोटोटाइप को वर्तमान में चल रहे उड़ान परीक्षणों के हिस्से के रूप में विमान वाहक से संचालित किया जा रहा है.

2022 में विक्रांत बना नौसेना का हिस्सा
आईएनएस विक्रांत को पिछले सितंबर में नौसेना में शामिल किया गया था, जो रक्षा क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम था. इसके साथ ही भारतीय नौसेना उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गई जिनके पास स्वदेशी विमानवाहक पोत है. आईएनएस विक्रांत पर उड़ान परीक्षण में रूसी मूल के मिग-29के फाइटर जेट भी शामिल हैं.

45,000 टन के विक्रांत को कोचीन शिपयार्ड में 20,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. केवल अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और चीन के पास इस आकार के विमान वाहक पोत बनाने की क्षमता है. इसका नाम 1961 से 1997 तक नौसेना द्वारा संचालित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के नाम पर रखा गया है.

क्यों है जरूरी?
भारतीय नौसेना वर्तमान में अपने वाहक पर मिग-29K का उपयोग करती है, जिसमें कुछ परिचालन संबंधी मुद्दे हैं. इसके इंजन में ईंधन की समस्या, अत्यधिक तेल की खपत की भी समस्या सामने आई है.

टीईडीबीएफ दो इंजन वाला डेल्टा-विंग लड़ाकू विमान है. एक मल्टी मिशन जेट के रूप में, यह आसमान में भारत की श्रेष्ठता स्थापित करेगा और थिएटर रक्षा के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक युद्ध को अंजाम देगा. उम्मीद है कि टीईडीबीएफ आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत पर मिग-29के की जगह लेगा.

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर की बात, एयर इंडिया-बोइंग डील को बताया ऐतिहासिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
'समय आ गया' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये मांग
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
Health Benefits Of Coriander Leaves: हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
Embed widget