एक्सप्लोरर

J&K Target Killing: घाटी में 31 दिनों में 7 लोगों की टारगेट किलिंग, आतंकियों के निशाने पर आम नागरिक

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में पिछले दो सालों से टारगेट किलिंग को आतंकी अंजाम दे रहे हैं लेकिन पिछले कई दिनों से टारगेट किलिंग में तेजी पाई गई है. एक महीने में ही आतंकियों ने 7 लोगों को मार दिया.

Target Killing In Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में आतंकवादी टारगेट किलिंग (Target Killing) के तहत लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं. पिछले 31 दिनों में 7 लोगों की टारगेट किलिंग आतंकियों (Terrorists) ने की है. इनमें पुलिस कर्मी (Policeman), शिक्षक (Teacher) और आम नागरिक (Citizen) शामिल हैं. कल घाटी में आतंकियों (Terrorist) ने जम्मू के सांबा (Samba) की रहने वाली एक शिक्षिका रजनी बाला (Rajani Bala) को निशाना बनाकर हत्या कर दी. इससे एक हफ्ते पहले टीवी कलाकार (TV Actor) अम्बरीन भट्ट की हत्या कर दी गई थी. अगर इस साल हुई टारगेट किलिंग की अगर बात करें तो अब तक 16 लोगों की हत्या आतंकियों ने की है.

इस मामले पर जम्म-कश्मीर पुलिस के आला अधिकारी का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर आतंकी सिर्फ डर फैलाना चाहते हैं क्योंकि स्थानीय नागरिकों ने अब आतंकियों के फरमान का जवाब देना बंद कर दिया है.

आतंकी अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहते हैं

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह का कहना है कि समाज के विभिन्न वर्गों पर हमला करके आतंकी सिर्फ अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाना चाहते हैं. उनका कहना है कि आतंकवादी उन लोगों को निशाना बना रहे हैं जिनके घाटी में रहने पर वो हमेशा से ही सवाल उठाते रहे हैं. ये आतंकी कश्मीरियों के लिए राज्य से बाहर निकालने के लिए सोची समझी साजिश के तहत हमला कर रहे हैं.

साल 2021 में 35 नागरिक मारे गए

टारगेट किलिंग के मामले साल 2021 में फरवरी महीने के बाद से तेज हो गए. इस तरह का पहला मामला तब आया था जब श्रीनगर में कृष्णा ढाबा के मालिक के बेटे को उसके रेस्त्रां के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी थी. 5 अक्टूबर 2021 को केमिस्ट एमएल बिंदू की उनकी दुकान में हत्या कर दी गई. दो दिन बाद गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल  संगम के प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और स्कूल के शिक्षक दीपक चंद को हमलावरों ने स्कूल स्टाफ के पहचान पत्र की जांच के बाद गोली मार दी थी. पिछले साल घाटी में 182 आतंकवादी और कम से कम 35 नागरिक मारे गए थे.

इस वजह से घाटी में आतंकियों ने बदली रणनीति

ऐसे समय में जब कश्मीर में टारगेट अटैक (Target Attack) बढ़ रहे थे  तब पुलिस (Police) ने कहा था आतंकी (Terrorist) उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई से बौखला गए हैं. पुलिस ने कहा था कि टारगेट किलिंग (Target Killing) के बढ़ते मामलों के पीछे की वजह बड़ी संख्या में आतंकवादियों का सफाया, विशेष रूप से उनके नेतृत्व और उनकी समर्थन संरचनाओं को नष्ट करना है. पुलिस ने कहा कि आतंकवादी (Terrorist) निराश हो गए थे और उन्होंने निहत्थे पुलिसकर्मियों (Policeman), निर्दोष नागरिकों (Citizen), राजनेताओं (Politicians) और अब महिलाओं (Women) सहित अल्पसंख्यक समुदायों के निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने के लिए अपनी रणनीति बदल दी.

ये भी पढ़ें: Blog: तो क्या अब जम्मू-कश्मीर बनने वाला है दूसरा दुबई ?

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: टार्गेट किलिंग केस में NIA ने कसा शिकंजा, घाटी में 11 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर के बीच रुपये को मारा ‘लकवा’, राहुल बोले- PM ने देश के भविष्य को दांव पर लगाया
ईरान वॉर के बीच रुपये को मारा ‘लकवा’, राहुल बोले- PM ने देश के भविष्य को दांव पर लगाया
Assembly Election 2026: घर बैठे वोट डालेंगे 2.3 लाख से ज्यादा मतदाता: EC की ‘होम वोटिंग’ सुविधा शुरू, बुजुर्गों और दिव्यांगों को बड़ी राहत
घर बैठे वोट डालेंगे 2.3 लाख से ज्यादा मतदाता: EC की ‘होम वोटिंग’ सुविधा शुरू, बुजुर्गों और दिव्यांगों को बड़ी राहत
केरलम के CM पिनराई विजयन ने FCRA में प्रस्तावित संशोधन के प्रावधानों पर जताई चिंता, PM मोदी को लिखी चिट्ठी
केरलम के CM पिनराई विजयन ने FCRA में प्रस्तावित संशोधन के प्रावधानों पर जताई चिंता, PM मोदी को लिखी चिट्ठी
1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?
1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
यूपी: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
राम से रावण तक, हनुमान जयंती पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक
राम से रावण तक, हनुमान जयंती पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
UPPSC Success Story: बिना कोचिंग अयोध्या की बेटी का कमाल, UPPSC में चौथा स्थान पाकर बनी डिप्टी कलेक्टर
बिना कोचिंग अयोध्या की बेटी का कमाल, UPPSC में चौथा स्थान पाकर बनी डिप्टी कलेक्टर
Video: बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, मौत की खबर से दहला इंटरनेट
बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, मौत की खबर से दहला इंटरनेट
Embed widget